मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब
Epstein Files: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पुरी ने बताया कि एपस्टीन से उनकी 3 से 4 बार मुलाकात हुई है. जो इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहते हुई थी.
The post मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब appeared first on Prabhat Khabar.
जेल में बंद राजपाल यादव को इंडस्ट्री का सपोर्ट: मीका ने दिए ₹11 लाख, गुरु रंधावा ने एडवांस पेमेंट भेजी, जिगरी दोस्त नवाजुद्दीन भी साथ
Rajpal Yadav case: अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों ₹9 करोड़ के चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। अदालत के निर्देश पर हाल ही में सरेंडर करने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था। ऐसे कठिन समय में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उनके समर्थन में आगे आए हैं। सोनू सूद के बाद अब सिंगर गुरु रंधावा और मीका सिंह ने भी खुलकर मदद का ऐलान किया है।
गुरु रंधावा ने किया एडवांस भुगतान का वादा
गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह अपने आगामी म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव को फीचर करने वाले हैं और इसके लिए एडवांस राशि ट्रांसफर करेंगे। उन्होंने लिखा कि यह कदम वरिष्ठ अभिनेता की मदद के लिए है और सभी से अपील की कि वे भी आगे आएं। उन्होंने सोनू सूद का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी उसी पहल को आगे बढ़ा रहे हैं।
मीका सिंह ने दिए ₹11 लाख
वहीं सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव को ₹11 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि राजपाल यादव ने वर्षों तक लोगों को हंसाया है और अब इंडस्ट्री की जिम्मेदारी है कि वह उनके साथ खड़ी हो। मीका ने फिल्म जगत के अन्य सदस्यों से भी सहयोग करने की अपील की।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी समर्थन
सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अपने पुराने दोस्त राजपाल यादव की चुपचाप मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह आर्थिक रूप से उनका साथ दे चुके हैं। नवाजुद्दीन हमेशा से निजी तौर पर सहायता करने के लिए जाने जाते हैं।
कई सितारे आए आगे, जल्द रिहा हो सकते हैं राजपाल
राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी के अनुसार, सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन, वरुण धवन सहित कई कलाकारों ने मदद के लिए संपर्क किया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता अपने साथियों के इस सहयोग के लिए बेहद आभारी हैं। राजपाल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 12 फरवरी को होनी है और उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें राहत मिल सकती है।
क्या है पूरा मामला?
राजपाल यादव ने वर्ष 2010 में अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के निर्माण के लिए ₹5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, जिसके बाद भुगतान में दिक्कतें आईं। ब्याज समेत बकाया राशि करीब ₹9 करोड़ तक पहुंच गई। अब तक वह ₹75 लाख जमा कर चुके हैं, लेकिन अदालत के अनुसार अभी भी बड़ी राशि बाकी है, जिसके चलते उन्हें सरेंडर करना पड़ा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















