Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर करें इन 5 चीजों का दान, भगवान विष्णु की कृपा से घर में आएगी सुख-समृद्धि
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। सावन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली कामिका एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखने, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने तथा जरूरतमंदों को दान देने से जीवन के कष्ट कम होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
कामिका एकादशी 2026 कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि 8 अगस्त 2026 को रात 1:59 बजे शुरू होगी और 9 अगस्त 2026 को सुबह 11:04 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026 (रविवार) को रखा जाएगा।
1. अन्न का दान करें
कामिका एकादशी पर गेहूं, चावल, दाल, आटा या अन्य खाद्य सामग्री का दान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्नदान सबसे श्रेष्ठ दानों में शामिल है और इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
2. पीले वस्त्र का दान
भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय माना गया है। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले रंग के वस्त्र, जैसे धोती, साड़ी, कुर्ता या अन्य उपयोगी कपड़े दान करना शुभ माना जाता है।
3. केले और मौसमी फलों का दान
भगवान विष्णु की पूजा में केले का विशेष महत्व बताया गया है। कामिका एकादशी पर केले सहित अन्य मौसमी फलों का दान करना शुभ माना जाता है। मंदिर या जरूरतमंद लोगों को फल अर्पित करना भी पुण्यदायी माना जाता है।
4. गुड़ और चने का दान
इस दिन गुड़ और चने का दान भी धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। पूजा में भगवान विष्णु को गुड़ अर्पित करने के बाद इसे प्रसाद के रूप में वितरित किया जा सकता है। जरूरतमंदों को गुड़ और चने का दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहने की मान्यता है।
5. पीतल के बर्तन और पूजा सामग्री का दान
सामर्थ्य के अनुसार पीतल के बर्तन या पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री जैसे दीपक, घी, पीले फूल या अन्य धार्मिक वस्तुओं का दान भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धा से किया गया दान भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आता है।
धार्मिक मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कामिका एकादशी पर किए गए व्रत, पूजा और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। हालांकि, इन मान्यताओं का आधार धार्मिक आस्था और परंपराएं हैं। श्रद्धा, सेवा और जरूरतमंदों की सहायता की भावना को इस दिन विशेष महत्व दिया जाता है।
भारत में आए नए प्रीमियम Headphone: फुल चार्ज पर चलेंगे 60 घंटे, Adaptive ANC और THX Spatial Audio से है लैस
ऑडियो ब्रांड Skullcandy ने भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम Aviator 900 ANC ओवर-ईयर वायरलेस हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। नए हेडफोन में Adaptive Active Noise Cancellation (ANC), THX Spatial Audio with Head Tracking और 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह हेडफोन बेहतर साउंड क्वालिटी और लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव प्रदान करेंगे।
Skullcandy Aviator 900 ANC की भारत में कीमत
Skullcandy Aviator 900 ANC की एमआरपी 39,999 रुपये रखी गई है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि यह ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा। यह हेडफोन Skullcandy India की वेबसाइट, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Skullcandy Aviator 900 ANC के फीचर्स
Skullcandy Aviator 900 ANC में 6 इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो Adaptive Active Noise Cancellation (ANC) के साथ बाहरी शोर को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें Stay-Aware Mode भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर यूजर आसपास की आवाजें भी सुन सकते हैं।
ये भी पढ़े-ः Honor लाया 2 धांसू घड़ी: फुल चार्ज पर चलेगी 26 दिन, GPS और Bluetooth Calling जैसे फीचर्स से है लैस
हेडफोन में THX Spatial Audio with Head Tracking और Personal Sound by Mimi का सपोर्ट दिया गया है, जो यूजर की सुनने की क्षमता के अनुसार ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाता है।
दमदार ऑडियो और कनेक्टिविटी
इस हेडफोन में 40mm ड्राइवर दिए गए हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20Hz से 20kHz और 36 ओम इम्पीडेंस है। बेहतर ऑडियो कंट्रोल के लिए इसमें 5-बैंड कस्टम EQ और Music, Podcast व Bass Boost जैसे तीन प्रीसेट साउंड प्रोफाइल मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.3, LE Codec, Multipoint Pairing, Google Fast Pair, Google Finder और 3.5mm AUX वायर्ड कनेक्शन का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें Spotify Tap, मीडिया कंट्रोल और Skullcandy App का सपोर्ट भी मिलता है।
60 घंटे तक की बैटरी
Skullcandy Aviator 900 ANC में ANC बंद होने पर 60 घंटे और ANC ऑन होने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ Rapid Charge फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi













.jpg)








