Responsive Scrollable Menu

UK Crime: अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाकर 13 साल के बच्चे ने स्कूल में की चाकूबाजी, दो घायल

UK Crime: लंदन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. लंदन के उत्तर-पश्चिम इलाके के स्कूल में हुई खौफनाक वारदात ने पूरे ब्रिटेन को हिला दिया है. दरअसल, किंग्सबरी हाईस्कूल में मंगलवार दोपहर को एक 13 साल के लड़के ने दो छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया. डेली मेल की रिपोर्ट की मानें को आरोपी ने हमला करने से पहले अल्लाह-हू-अकबर के नारे लगाए थे. इसके बाद दोनों घायल बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच अब काउंटर-टेररिज्म यूनिट के हाथों में है. 

हमला दोपहर करीब 12.40 बजे हुआ. शुरुआत में पुलिस को एक 13 साल के लड़के के चाकू लगने की सूचना मिली. मौके पर पता चला कि 12 साल का एक बच्चा और घायल है. दोनों लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

संदिग्ध हुआ गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि हमलावर करीब 13 साल का है. वह घटनास्थल से भाग गया. हालांकि, तलाशी अभियान के बाद कुछ घंटों में ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. संदिग्ध को हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में रखा गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. हमले मे इस्तेमाल किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

काउंटर-टेररिज्म यूनिट क्यों कर रही है जांच?

पुलिस ने अब तक इस हमले को आतंकी तो नहीं कहा है लेकिन हालात देखते हुए जांच की कमान काउंटर-टेररिज्म पुलिस को सौंप दी गई है. वह स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है. हर संभावनाओं पर खुला विचार रखा जा रहा है. पुलिस स्कूल के छात्रों से पूछताछ कर रही है. 

ब्रिटेन सरकार ने क्या कहा है?

किंग्सबरी हाईस्कूल के हेडटीचर एलेक्स थॉमस ने परिजनों को पत्र लिखा है. स्कूल ने घटना को गहरा सदमा देने वाली बताया. स्कूल में लगभग 2000 छात्र हैं, जो 11 से 18 साल के बीच में हैं. उन्होंने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में हैं लेकिन बुधवार को स्कूल का कुछ हिस्सा बंद रहेगा. शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिपसन का कहना है कि उस घटना से उनका दिल टूट गया. वे स्कूल और स्थानीय काउंसिल के संपर्क में हैं, जिससे लोगों की हरसंभव मदद दी जा सके.

 

Continue reading on the app

वीर दास के रिएक्शन पर अभिषेक बनर्जी का तंज, कहा- "टू इंडियंस" की खूबसूरती, एक में सवाल, दूसरे में पीआर

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में 'टू इंडियाज' के जिक्र पर कमीडियन वीर दास के रिएक्शन वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यही "टू इंडियंस" की खूबसूरती है, एक में उससे सवाल पूछा जाता है, तो दूसरे में इसे पीआर के अवसर के तौर पर देखा जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी के ये हैं क्रिकेट गुरु, धोनी-गंभीर के साथ खेल चुके हैं लंबी पारियां, आज BCCI के हैं लेवल-3 के कोच

Vaibhav Sooryavanshi Coach Manish Ojha: पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहे वैभव सूर्यवंशी के भी कोच मनीष ओझा ही हैं. वैभव के पिता समस्तीपुर से बेटे को लेकर इनके एकेडमी में लेकर आते थे. आज जब-जब वैभव सूर्यवंशी शानदार पारी खेलते हैं तो मनीष ओझा की चर्चा शुरू हो जाती है.  Thu, 12 Feb 2026 11:04:15 +0530

  Videos
See all

Himachal Pradesh: Jai Ram Thakur का Congress पर बड़ा हमला #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:38:05+00:00

Kanpur Hit and Run Case LIVE: Shivam Mishra गिरफ्तार | Court | Lamborghini | New Video | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:38:34+00:00

Rajya Sabha Budget Session LIVE: राज्यसभा का बजट सत्र LIVE | Budget 2026 | Mallikarjun Kharge #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:36:07+00:00

UP News: Muzaffarnagar में दो गुटों में खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर, 3 लोग घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-12T05:35:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers