Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स, निफ्टी सपाट बंद; हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों में रही तेजी

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में करीब सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 40.28 अंक या 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,233.64 और निफ्टी 18.70 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,953.85 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी भरने का काम हेल्थकेयर और ऑटो शेयरों ने किया। सूचकांक में निफ्टी हेल्थकेयर (1.62 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (1.30 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (1.03 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.01 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (0.76 प्रतिशत) और निफ्टी रियल्टी (0.63 प्रतिशत) की तेजी के साथ शीर्ष पर थे।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी (1.76 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (0.16 प्रतिशत) और निफ्टी प्राइवेट बैंक (0.16 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडिगो, ट्रेंट, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बीईएल, भारती एयरटेल और एलएंडटी गेनर्स थे। टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और पावर ग्रिड लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सपाट कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 18.65 अंक या 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,754.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 3.80 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,455 पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि सत्र के दौरान निफ्टी ने 26,000 का रुकावट का स्तर का सामान किया और इसके बाद गिरावट देखने को मिली। हालांकि, छोटी अवधि का ट्रेंड सकारात्मक बना हुआ है और सपोर्ट स्तर 25,800 के आसपास है। उन्होंने आगे बताया कि अगर निफ्टी 26,000 का स्तर पार करता है तो और तेजी आ सकती है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी और सेंसेक्स अपने पिछले बंद (84,273.92) से 65.23 अंक उछलकर 84,339.15 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,935.15) से 62.3 अंक की बढ़त के साथ 25,997.45 पर खुला।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ब्रिक्स 2026: पीएम मोदी के 'ह्यूमैनिटी फर्स्ट' विजन पर लगी मुहर! भारत ने संभाली कमान, MEA ने जारी किया प्लान

BRICS 2026 India: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में ब्रिक्स शेरपाओं की पहली दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई. भारत ने वर्ष 2026 के लिए “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” थीम निर्धारित की है. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. सदस्य देशों ने प्रधानमंत्री मोदी के 'जन-केंद्रित' और 'मानवता-प्रथम' दृष्टिकोण पर आधारित प्राथमिकताओं का पुरजोर समर्थन किया.

Continue reading on the app

  Sports

WI vs ENG: पहले रदरफोर्ड के 7 छक्के, फिर 72 गेंदों का घातक स्पैल, वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को बुरी तरह हराया

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को एक बार फिर भारतीय जमीन पर खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में शिकस्त दी. लगभग 10 साल पहले भारत में खेले गए वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लिश टीम को हराकर खिताब जीता था. Wed, 11 Feb 2026 22:45:22 +0530

  Videos
See all

UP Cabinet Meeting Live Updates: यूपी बजट 2026 से पहले योगी कैबिनेट की मीटिंग |Yogi | UP Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:45:21+00:00

Delhi NCR में वसंत गायब, फरवरी में ही गर्मी का ट्रेलर #shorts #delhi #winter #summer #delhiclimate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:37:01+00:00

India Russia Oil Trade: डंके की चोट पर रूस से तेल खरीदेगा भारत? | India-US Trade Deal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:45:01+00:00

UP Budget Session 2026 Live: थोड़ी देर में पेश होगा यूपी का बजट | PM Modi | Akhilesh Yadav | CM yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T17:41:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers