Responsive Scrollable Menu

अमेठी Murder: गौरीगंज में अंकित कश्यप की गला रेतकर हत्या, तीन हिरासत में

अमेठी (उप्र), चार अगस्त अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मानसिंह का पुरवा कटरा लालगंज निवासी अंकित कश्यप के रूप में हुई है और इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने परिजनों के हवाले से बताया कि अंकित रविवार को दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद गौरीगंज कस्बे में सुखई यादव के घर से उसका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि सुखई यादव ने अंकित को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और कथित रूप से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पहले अंकित ने सुखई यादव की भतीजी से प्रेम विवाह किया था। प्रारंभिक जांच में इसी पुराने पारिवारिक विवाद को हत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले में आवश्यक अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए। उन्होंने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue reading on the app

Kanpur में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर दिनदहाड़े डकैती, बहू और पोते को बनाया बंधक

कानपुर, तीन अगस्त उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार को तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर में घुसकर उनकी बहू और नाबालिग पोते को बंधक बना लिया तथा नकदी व आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना दोपहर के समय हुई, जब रचना त्रिपाठी (45) और उनका 17 वर्षीय बेटा देवांश घर पर अकेले थे।

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि हथियारबंद बदमाशों ने दोनों को कब्जे में लेकर उनके मुंह बंद कर दिए, हाथ बांध दिए और रसोई में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने इसके बाद करीब 45 मिनट तक घर में लूटपाट की। अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने महिला को पहने हुए आभूषण उतारकर देने के लिए मजबूर किया और सोने-चांदी के गहने, करीब 1.5 लाख रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घरेलू सहायिका के घर पहुंचने और रसोई का दरवाजा खोलने के बाद पीड़ितों को मुक्त कराया गया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी सफेद रंग की एक मोटरसाइकिल से आए थे।

उन्होंने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश घर में कैसे दाखिल हुए। फोरेंसिक टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अंगुलियों के निशान तथा अन्य साक्ष्य जुटाए। डीसीपी ने बताया कि देवांश के हाथ में मामूली चोट आई है, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी गंभीर हमले के संकेत नहीं मिले हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और 1.5 लाख रुपये नकद लूटे जाने का दावा किया जबकि पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत लगभग आठ लाख रुपये है। डीसीपी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गयी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खेलने के तरीके में आए बदलाव पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा है कि जडेजा अब सिर्फ़ रन रोकने के बजाय हर गेंद पर विकेट लेने की कोशिश करते हैं। अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट मैच न खेल पाने के बाद, जडेजा 15 अगस्त से श्रीलंका में शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने को तैयार हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 'स्पष्टता' न मिलने पर PBKS के Shashank Singh ने Chhattisgarh छोड़ा, Puducherry से जुड़ेंगे


JioStar के शो ‘Follow The Blues’ में सीरीज़ से पहले बात करते हुए, जडेजा के लंबे समय से साथी रहे पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में उनकी बदलती सोच के बारे में कहा कि अब यह बॉलर अपनी खूबियों को अच्छी तरह जानता है और विकेट लेने के लिए स्टंप्स की सीध में बॉलिंग करने पर ध्यान दे रहा है। पुजारा ने कहा कि पहले, जब रवींद्र जडेजा बॉलिंग करते थे, तो उनकी सोच ज़्यादा रन न देने की होती थी, खासकर रेड-बॉल क्रिकेट में। अगर पिच से थोड़ी भी मदद मिलती थी, तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे। लेकिन अगर पिच बॉलर्स के लिए मददगार नहीं होती थी, तो उनका ध्यान रन रोकने पर होता था। लेकिन अब, उन्होंने अपनी खूबियों को समझ लिया है और उसी के हिसाब से बॉलिंग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हर मैच में, वह गेंद को स्टंप्स की लाइन में डालने और बल्लेबाज़ को आउट करने की कोशिश करते हैं। पहले उनकी सोच थोड़ी ज़्यादा डिफेंसिव थी, लेकिन अब वह हर गेंद विकेट लेने के मकसद से फेंकते हैं। इससे आप अपने खेल के बारे में थोड़ा और सोचते हैं। आप क्रीज़ का बेहतर इस्तेमाल करते हैं, वाइड एंगल से गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं और बल्लेबाज़ के हिसाब से अपनी लेंथ बदलते हैं। खेल के लिए यह मानसिक बदलाव बहुत ज़रूरी है।
 

इसे भी पढ़ें: ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban


जडेजा ने 89 टेस्ट मैचों में 25.11 की औसत से 348 विकेट लिए हैं। इसमें 17 बार चार विकेट, 15 बार पांच विकेट और तीन बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है; उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 7/42 रहा है। बल्लेबाज़ी में, उन्होंने 133 पारियों में 38.27 की औसत से 4,095 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 04 Aug 2026 14:35:35 +0530

  Videos
See all

गजवा-ए-स्पेन क्यों हुआ यूरोप में ? Ceuta Border Crisis | Spain Border | Illegal Migration | Europe #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:37:38+00:00

Breaking News: साइबर और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में CJP पर बड़ा खुलासा #shorts | Jantar Mantar Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:31:29+00:00

शंकर जी का अपमान करता मौलाना जर्जिश अंसारी | Jargish Ansari | Muslim | Sanatan Dharm #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:45:37+00:00

Prashant Kishor Breaking News Live : प्रशांत किशोर ने किया चौंकाने वाला खुलासा ! | Samrat Chaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:35:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers