Responsive Scrollable Menu

USA ने मतलब निकाला और हमें Toilet Paper की तरह यूज़ कर फेक दिया, America पर भड़के Pakistan के रक्षा मंत्री Khawaja Asif

कहते हैं कि राजनीति में न कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही दुश्मन, लेकिन पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जो कहा है, उससे तो यही लगता है कि उनकी "दोस्ती" काफी कड़वी रही है। संसद में गरजते हुए आसिफ साहब ने अमेरिका और पाकिस्तान के पुराने रिश्तों का जो कच्चा चिट्ठा खोला है, उसने सबको हैरान कर दिया है।

इस्तेमाल किया और फेंक दिया!

ख्वाजा आसिफ ने बहुत ही बेबाक और देसी अंदाज में अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि वाशिंगटन ने इस्लामाबाद को सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ "टॉयलेट पेपर से भी बदतर" सलूक किया—यानी काम निकल जाने के बाद उसे कूड़ेदान में फेंक दिया।
 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने फिर दोहराया युद्धविराम का दावा- 10 विमान गिरे थे, India-Pakistan में छिड़ जाता Nuclear War


उनका इशारा साफ था कि जब-जब अमेरिका को अफगानिस्तान या सोवियत संघ के खिलाफ पाकिस्तान की जरूरत पड़ी, उसने हाथ बढ़ाया, लेकिन जैसे ही मकसद पूरा हुआ, पाकिस्तान को उसके हाल पर छोड़ दिया।

जिहाद के नाम पर बड़ा खेल

इस भाषण की सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि आसिफ ने पाकिस्तान के पुराने 'नैरेटिव' की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने स्वीकार किया कि पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान की बीच हमेशा मिसगाइडेड वॉर रहा यानी अफगानिस्तान की जंग कभी 'मजहब के लिए थी ही नहीं।
 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के यू-टर्न के बाद Sourav Ganguly का बड़ा बयान, T20 World Cup में भारत से जीतना मुश्किल

उन्होंने ये भी कहा कि लोगों को 'जिहाद' के नाम पर उकसाया गया और लड़ने के लिए भेजा गया, जबकि असल में वह सिर्फ अमेरिकी हितों की रक्षा थी। उन्होंने माना कि उस दौर में पाकिस्तान के सिलेबस तक को बदल दिया गया ताकि इन लड़ाइयों को जायज ठहराया जा सके। आज भी देश उस कट्टरपंथी सोच का खामियाजा भुगत रहा है।

ज़िया और मुशर्रफ पर फूटा गुस्सा

आसिफ ने पिछली सरकारों, खासकर जनरल ज़िया-उल-हक और परवेज मुशर्रफ को इस बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया। उनके मुताबिक 1980 के दौर में सोवियत संघ के खिलाफ लड़ाई पाकिस्तान की नहीं थी, लेकिन अमेरिका के कहने पर देश को आग में झोंक दिया गया।

साथ ही 9/11 के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका के लिए हालात जो सही करने के लिए पलटी ली और साल 1999 के बाद मुशर्रफ ने फिर वही गलती की। कल तक जिन तालिबान को पाकिस्तान पाल रहा था, अमेरिका के एक फोन पर उनके खिलाफ जंग छेड़ दी।

रक्षा मंत्री ने बड़े भावुक लहजे में कहा कि दूसरों की लड़ाई लड़ने के चक्कर में पाकिस्तान आज हिंसा, कट्टरवाद और आर्थिक कंगाली के दलदल में फंसा है। उन्होंने दो-टूक कहा कि ये ऐसी गलतियां थीं जिन्हें अब सुधारा नहीं जा सकता। पाकिस्तान सिर्फ एक 'मोहरा' बनकर रह गया और असली खिलाड़ी (अमेरिका) अपना खेल खत्म करके घर लौट गया।

Continue reading on the app

US-India Map Dispute | अमेरिका ने बदली कूटनीतिक चाल? यूएसटीआर ने हटाया भारत का पूर्ण मानचित्र, कूटनीतिक गलियारों में 'नक्शा विवाद' और भारत का रुख

अमेरिका और भारत के बीच हाल ही में हुए ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते की सफलता के बीच एक नया 'मानचित्र विवाद' सामने आया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) से उस पोस्ट को हटा दिया है, जिसमें जम्मू-कश्मीर (PoK सहित) और अक्साई चिन को भारत के हिस्से के रूप में दिखाया गया था।

क्या है पूरा मामला?

पिछले सप्ताह, जब भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के ढांचे की घोषणा की, तो USTR कार्यालय ने इस उपलब्धि को साझा करने के लिए भारत के एक मानचित्र का उपयोग किया।

नक्शे की खासियत: इस मानचित्र में न केवल पूरा जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) बल्कि अक्साई चिन (जिस पर चीन का अवैध कब्जा है) को भी भारतीय क्षेत्र के रूप में दर्शाया गया था।
 
पोस्ट हटाना: पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद, USTR के आधिकारिक हैंडल से इस नक्शे वाली पोस्ट को हटा दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम संभावित रूप से चीन या पाकिस्तान के कूटनीतिक विरोध या अमेरिकी विदेश विभाग की पुरानी मानक नीति (Standard Policy) के दबाव में उठाया गया हो सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri पर सपने में दिखे भगवान शिव, Swapna Shastra से जानें क्या बदलने वाली है आपकी लाइफ!


पिछले सप्ताह, जब अमेरिका और भारत ने व्यापार पर एक द्विपक्षीय अंतरिम समझौते के ढांचे के विवरण की घोषणा की, तो अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने व्यापार समझौते के बारे में जानकारी को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर भारत के मानचित्र के साथ पोस्ट किया। नक्शे में जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भी शामिल था, भारत का हिस्सा दिखाया गया था। इसी तरह, अक्साई चिन को भी भारतीय क्षेत्र के हिस्से के रूप में दर्शाया गया था, जिसे चीन अपना बताता है। हालांकि, भारत का नक्शा दिखाने वाला वह खास पोस्ट अब यूएसटीआर के ‘एक्स’ हैंडल से हटा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Election: इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा तैनाती, 50% Polling Booths पर CCTV का पहरा

 

व्यापार और कूटनीति का संतुलन

जहाँ एक ओर भारत और अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में 'स्वर्ण युग' की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं मानचित्र को हटाना यह दर्शाता है कि सीमा विवादों और क्षेत्रीय अखंडता पर अमेरिका का कूटनीतिक रुख अभी भी बेहद जटिल और कभी-कभी विरोधाभासी बना हुआ है। भारत के लिए यह घटना याद दिलाती है कि आर्थिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय संप्रभुता की वैश्विक स्वीकृति के लिए कूटनीतिक संघर्ष निरंतर जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप के पहले मैच से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को जोरदार झटका, बाहर हुआ खड़े खड़े छक्के लगाने वाला खूंखार खिलाड़ी

Tim David ruled out of opener against Ireland: ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में चोटिल खिलाड़ी की वजह से परेशान है. आयरलैंड के खिलाफ मैच में उतरने से पहले धाकड़ बैटर टिम डेविड बाहर हो गए हैं. कप्तान मिचेल मार्श ने इस बात की जानकारी साझा की. Wed, 11 Feb 2026 13:18:49 +0530

  Videos
See all

Delhi Accident: दिल्ली की सड़कों में 'मौत के गड्ढे'!सिस्टम की बलि चढ़ा एक और युवक! | Rohini | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T08:10:01+00:00

Ranveer Singh को मिली धमकी का कैसे हुआ खुलासा ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T07:53:38+00:00

Akbaruddin Owaisi: कानून नहीं मानेंगे ओवैसी! ओवैसी के आगे झुकी कांग्रेस? | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T07:56:14+00:00

भीख में वो आजादी पाए अब अपनी आबादी बढ़ा रहे हो..वोट बैंक के लालच में क्यों इनको कंधों पर चढ़ा रहे हो #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T07:53:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers