Responsive Scrollable Menu

"ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 प्रतिमाह की वृद्धि पर विधायक धीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार"

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) के मासिक मानदेय में 1,000 की वृद्धि किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उल्लेखनीय है कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 06 मई, 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के थानों में तैनात ग्राम चौकीदारों की आर्थिक स्थिति और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान की ओर ध्यान आकर्षित कराया था। उक्त पत्र में ग्राम चौकीदारों का मासिक मानदेय 2,500 से बढ़ाए जाने के साथ-साथ साइकिल भत्ता, वर्दी भत्ता, स्वास्थ्य बीमा तथा आकस्मिक बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का भी अनुरोध किया गया था।

आज दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बरेली में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह में प्रदेश के ग्राम प्रहरियों के मानदेय में 1,000 प्रतिमाह की वृद्धि की घोषणा की गई। इस निर्णय के फलस्वरूप ग्राम प्रहरियों का मासिक मानदेय 2,500 से बढ़कर 3,500 हो गया है। इससे प्रदेश के लगभग 68 हजार ग्राम प्रहरी लाभान्वित होंगे तथा प्रत्येक ग्राम प्रहरी को प्रतिवर्ष 12,000 की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में भी ग्राम प्रहरियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्ध नगर मेधा रूपम, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी शैव्य गोयल, डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह के साथ साथ सुधीर त्यागी आदि पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम प्रहरियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि की जानकारी दी गई।

जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “ग्राम प्रहरी हमारी ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। गांवों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने तथा पुलिस और ग्रामीण समाज के बीच समन्वय स्थापित करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सीमित संसाधनों और अल्प मानदेय के बावजूद ग्राम प्रहरी अपने दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उनके मानदेय में वृद्धि किए जाने का निर्णय इन ग्राम प्रहरियों और उनके परिवारों के लिए आर्थिक राहत प्रदान करेगा।”

जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि “मैंने मई 2025 में मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर ग्राम प्रहरियों की समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया था। आज उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की दिशा में उठाए गए इस कदम से मुझे व्यक्तिगत रूप से भी संतोष की अनुभूति हुई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।”

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में ग्राम प्रहरियों की अन्य लंबित मांगों, विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा तथा आवश्यक भत्तों पर भी सकारात्मक विचार किया जाएगा, जिससे ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में योगदान देने वाले इन कर्मियों और उनके परिवारों को और अधिक सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सके।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद बरेली में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश बदल चुका है। पहले की सरकारों में उपद्रव और अव्यवस्था का माहौल रहता था, लेकिन आज प्रदेश में सुरक्षा, शांति और खुशहाली का वातावरण है। गांव-गांव में लोग जगत जननी मां की प्रतिमाएं स्थापित कर धार्मिक अनुष्ठानों से जुड़ रहे हैं। जब प्रदेश में सुरक्षा का माहौल होता है, तो सड़कें बनती हैं, चौड़ी होती हैं, व्यापार बढ़ता है, निवेश आता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। आज जनता के मन में विश्वास है कि हम सुरक्षित हैं और हमारा प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और इन सुविधाओं का लाभ ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) सहित पुलिस विभाग के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचना चाहिए, क्योंकि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में हर कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Continue reading on the app

San Jose में शुरू हुआ नया Resident Mission, MEA ने कहा- मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते

मध्य अमेरिका में अपनी राजनयिक मौजूदगी बढ़ाने के लिए एक रणनीतिक कदम उठाते हुए, भारत ने कोस्टा रिका की राजधानी सैन होज़े में अपना नया रेजिडेंट मिशन शुरू किया है। नई दिल्ली और सैन होज़े के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, और दोनों सरकारें व्यापार, निवेश, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही हैं। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि भारतीय राजनयिक मिशन ने 10 अक्टूबर को काम करना शुरू कर दिया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कोस्टा रिका में भारतीय रेजिडेंट मिशन के शुरू होने से मध्य अमेरिका में भारत की राजनयिक मौजूदगी बढ़ाने और भारत तथा कोस्टा रिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। हाल ही में खुले इस मिशन के कई तरह के फ़ायदों पर ज़ोर देते हुए, मंत्रालय ने कहा कि इससे बेहतर राजनयिक बातचीत को बढ़ावा मिलेगा, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ेगा और आपसी हितों के मामलों में सहयोग और गहरा होगा। 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी


विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा, "इससे बेहतर राजनीतिक जुड़ाव, द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा और आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत होगा।" इसके अलावा, यह मिशन गहरे सांस्कृतिक संबंध बनाने और लोगों के बीच मज़बूत संपर्क को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्रीय और बहुपक्षीय प्राथमिकताओं पर कोस्टा रिका के साथ लगातार बातचीत बनाए रखने के लिए तैयार है। मंत्रालय ने कहा कि इस मिशन की स्थापना इस क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के लिए एक अहम उपलब्धि है, जिससे उन्हें आसानी से कांसुलर सेवाएँ मिल सकेंगी। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा इससे कोस्टा रिका में भारतीय नागरिकों और भारतीय समुदाय को बेहतर कांसुलर सहायता मिलेगी और उनके हितों की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड... 69वां छक्का जड़कर रचा इतिहास, 4 साल पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा

Abhishek Sharma world records: अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपना 69वां छक्का जड़कर उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने भारतीय पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 में 68 छक्के जड़े थे. साल 2026 अभिषेक के लिए बेहद शानदार रहा है. Wed, 14 Oct 2026 22:33:59 +0530

  Videos
See all

President Trump has ousted Kimberly Guilfoyle as US ambassador to Greece - but who is she? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:00:24+00:00

ChakraView | SIR पर संग्राम, CEC पर सवाल.. क्या विपक्ष की एकजुटता बदलेगी सियासी तस्वीर? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T22:07:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers