IPS Transfer: पुलिस विभाग में हलचल, इन 7 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
गोवा और पुडुचेरी पुलिस विभाग बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। गोवा में 3 और पुडुचेरी में 4 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी हो चुका है, जो 12 अक्टूबर से प्रभावी है। सभी अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
पुडुचेरी में AGMUT कैडर की आईपीएस अधिकारी राजिंदर कुमार गुप्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण एवं कल्याण) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुडुचेरी पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं एजीएमयूटी कैडर और बैच 2018 की आईपीएस अधिकारी दीपिका को पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ एंड कोस्टल सिक्योरिटीज पुडुचेरी के पद पर नियुक्त किया गया है।
पुडुचेरी में इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ
AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी सिकंदर सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ट्रेनिंग एंड वेलफेयर पुडुचेरी पद पर नियुक्त किया गया है। अनुराग चोपड़ा को पुलिस अधीक्षक साइबर पुडुचेरी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेफ्टिनेंट गवर्नर के नाम से सरकार के मुख्य सचिव डॉ शरद चौहान ने ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी किया है।
गोवा में इन आईपीएस अफसरों को मिला नया पदभार
गोवा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। पुलिस अधीक्षक क्राइम पद पर कार्यरत राहुल गुप्ता को पुलिस अधीक्षक नॉर्थ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे गौरव सिकरवार को पुलिस अधीक्षक अपराध पद पर भेजा गया है। शेखर एम प्रभु देसाई पुलिस अधीक्षक रेलवे को प्रिंसिपल, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, वलपोई पद पर तैनात किया गया है। संबंधित आदेश अवर सचिव (कार्मिक-II) दुर्गा किनलेकर ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है।
गोवा पुलिस सर्विस के साथ 7 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। सिद्धांत यू शिरोडकर को राज्यपाल के एडीसी पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं हरिश्चंद्र एएनसी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रेलवे पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी नॉलस्को रापोसो को सौंपी गई है। सुनीता सावंत पुलिस अधीक्षक एएनसी को पुलिस अधीक्षक एएचटीयू पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पुलिस अधीक्षक महिला पुलिस स्टेशन पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। एडविन एम एस को जेल अधीक्षक पद पर भेजा गया है।
आईएमएफ ने 2026-27 के लिए भारत का वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया
आईएमएफ ने 2026-27 के लिए भारत का वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत किया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
IBC24





