Responsive Scrollable Menu

पहली डायमंड इंगेजमेंट रिंग किसने दी थी? 1477 से 2026 तक कैसे बदला फैशन

Diamond Engagement Rings History: क्या आप जानते हैं पहली डायमंड इंगेजमेंट रिंग कब और किसने दी थी? जानिए 1477 की पहली डायमंड इंगेजमेंट रिंग से लेकर 2026 के लेटेस्ट ट्रेंड तक, कैसे बदला डायमंड रिंग का फैशन और क्यों बनी ये प्यार की सबसे बड़ी निशानी।

Continue reading on the app

सादगी में फैशन, 7 पेस्टल सलवार सूट से पाएं आलिया भट्ट वाला फील

Pastel Colour Salwar Suit Kurta Sets: डार्क कलर पहनकर बोर चुकी हैं तो कुछ ट्रेंडी और फैशनेबल ट्राई करते हुए पेस्टल न्यूड कलर सलवार सूट चुनें, जो आज के फैशन को परफेक्ट कैरी करते हुए ग्रेसफुल लुक देंगे।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AFG: मार्करम का दांव कर गया काम, हनुमान भक्त महाराज ने 3 छक्के खाकर भी दिला दी दक्षिण अफ्रीका को जीत

SA Super Over Win vs AFG: टी20 क्रिकेट को फैंस एक्शन, रोमांच और थ्रिल की वजह से ही पसंद करते हैं और बात अगर अगर वर्ल्ड कप की हो और ऐसा कुछ फैंस को देखने को मिल जाए तो फिर ये सोने पर सुहागा जैसा है। बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच ऐसा ही एक मुकाबला खेला गया, जो दर्शकों के लिए फुल पैसा वसूल रहा। पल-पल बदलती बाजी ने फैंस की सांसें थाम दी थीं। कभी लगता कि दक्षिण अफ्रीका बाजी मार जाएगा तो कभी अफगानिस्तान के पठानों ने ये बता दिया कि हम किसी से कम नहीं?  

आखिर में दो सुपर ओवर के बाद नतीजा निकला और अफगानिस्तान शायद दक्षिण अफ्रीका से नहीं, बल्कि किस्मत से हार गया। 

दूसरे सुपर ओवर में हारा अफगानिस्तान

पहले सुपर ओवर में जब नतीजा नहीं निकला तो बात दूसरे सुपर ओवर की आई। इस बार पहले बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका ने की। डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने तीन छक्के उड़ाए और ओवर में 23 रन आए। अब अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 रन की दरकार थी। यहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने सबसे बड़ा दांव खेला और गेंद हनुमान भक्त केशव महाराज को थमा दी। टी20 मुकाबले में आमतौर पर सुपर ओवर में स्पिन गेंदबाजों को कोई कप्तान गेंद थमाने का जोखिम नहीं लेता है। खासतौर पर तब, जब विपक्षी बल्लेबाज गेंद को हवाई सैर कराने की काबिलियत रखते हों। लेकिन, मार्करम ने केशव पर भरोसा जताया और तीन छक्के खाने के बाद भी वो जीत के हीरो बन गए। 

मार्करम ने हनुमान भक्त केशव पर जताया भरोसा

महाराज ने अपनी चतुराई और अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया। पहली दो गेंदों के भीतर ही मोहम्मद नबी को आउट कर अफगानिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया था। लेकिन, मैच अभी बाकी था। रहमानुल्लाह गुरबाज कुछ और ही इरादा करके आए थे। उन्होंने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर तीन छक्के लगाकर पूरा पासा पलट दिया। अब अफगानिस्तान की जीत करीब लगने लगी थी। आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान को 5 रन की जरूरत थी। एक बड़े हिट से काम बन सकता था लेकिन केशव ने अपना दिमाग बर्फ की तरह ठंडा रखा और गेंद सीधा जड़ में फेंकी। इसे हवा में उड़ाकर मारने के चक्कर में गुरबाज पॉइंट पर खड़े डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हो गए और इस तरह महाराज अपने कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे और हारी हुई बाजी को पलटते हुए टीम को रोमांचक जीत दिला दी। 

इस जीत के साथ मार्करम की सेना ने सुपर-6 की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा दिए। अफगानिस्तान के लिए अब भले ही टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो गईं हों लेकिन इस टीम ने ये साबित कर दिया कि अब टी20 फॉर्मेट में उनको कमतर आंकने की भूल किसी भी टीम को भारी पड़ सकती। अब वो अंडरडॉग नहीं, बल्कि अपने से मजबूत टीमों को पटखनी देने का दम रखते हैं। 

Wed, 11 Feb 2026 16:27:05 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha| Speaker के खिलाफ प्रस्ताव पर क्यों हुआ Rahul VS Mamta? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T11:10:00+00:00

UP Budget 2026: यूपी के बजट में किसानों की बल्ले-बल्ले, CM Yogi का बड़ा ऐलान! | UP Kisan | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T11:00:57+00:00

India-US Trade Deal:भारत-US डील पर संसद के बाहर जोरदार प्रदर्शन!| #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T11:09:20+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | Mamata VS Owaisi: West Bengal में किसे मिलने वाला है Muslim Vote? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T11:06:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers