Responsive Scrollable Menu

Agarwal Packers and Movers को सामान नुकसान पर 2.30 लाख रुपये चुकाने का आदेश

मुंबई की एक उपभोक्ता अदालत ने अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स को सामान स्थानांतरित करते समय हुए नुकसान की भरपाई के लिए दंपति को 2.30 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा देने का निर्देश दिया है। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (दक्षिण मुंबई) ने पिछले महीने पारित अपने आदेश में कहा कि सामान की पैकिंग तथा उसे वाहन में चढ़ाते व उतारते समय सावधानी रखना कंपनी की कानूनी जिम्मेदारी है। आयोग ने लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स’ को सामान स्थानांतरित के लिए दंपति से ली गई 1,33,717 रुपये की पूरी राशि एक अगस्त, 2023 से छह प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, सामान को हुए नुकसान के लिए 50,000 रुपये, मानसिक पीड़ा एवं असुविधा के लिए 50,000 रुपये और मुकदमे पर हुए खर्च के रूप में 10,000 रुपये देने का निर्देश दिया गया है। कंपनी को यह भुगतान 45 दिन के भीतर करना होगा। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, उन्होंने जुलाई, 2023 में अपने घरेलू सामान को नए घर तक पहुंचाने के लिए कंपनी की सेवाएं ली थीं।

हालांकि, सामान पहुंचने पर कई वस्तुएं क्षतिग्रस्त मिलीं। कंपनी ने इसके लिए केवल 5,000 रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की। इसके बाद दंपति ने कंपनी पर लापरवाही और सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उचित मुआवजे की मांग के साथ आयोग का रुख किया था।

Continue reading on the app

गांधी परिवार के लिए Delhi में बैठे तेलंगाना के CM, BJP सांसद K Laxman का तंज

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण ने मंगलवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तेलंगाना कांग्रेस नेताओं की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वे राज्य के मुद्दों के बजाय नेहरू-गांधी परिवार को ज़्यादा अहमियत दे रहे हैं। तेलंगाना कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए लक्ष्मण ने कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली गए, जबकि किसान मुश्किलों का सामना कर रहे थे और राज्य बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। लक्ष्मण ने आरोप लगाया हमारे तेलंगाना के मुख्यमंत्री और मंत्री आज तीन दिन के विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली गए। मैं पूछना चाहता हूं। आज किसान परेशान हैं, बिजली और पानी का संकट है और चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे तोड़ दिए गए हैं। आज आप सिर्फ़ नेहरू परिवार और गांधी परिवार के लिए दिल्ली में बैठे हैं। हम यहां देश के सभी लोगों की सेवा करने के लिए हैं। यही BJP और कांग्रेस के बीच का फ़र्क है।

इसे भी पढ़ें: UP Congress में कुर्सी की लड़ाई जूते-चप्पल तक आई, Ajay Rai ने BJP में वापसी की टिकट कटाई!


गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन का ज़िक्र करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहे हैं। लक्ष्मण ने कहा नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे किए, चार बार जीत हासिल की और तीन बार प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा की। उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश और समाज के लिए समर्पित कर दिया। बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए, वे देश की सेवा में लगे रहे। 

इसे भी पढ़ें: JNU Sexual Harassment केस में घिरे Congress MP, BJP ने President Murmu से की निलंबन की मांग


उन्होंने आगे कहा मोदी जी हमेशा मानते हैं कि प्रधानमंत्री के तौर पर वे सिर्फ़ एक नेता नहीं, बल्कि देश की सेवा करने वाले 'प्रधान सेवक' हैं। इससे हमारे कार्यकर्ता प्रेरित होते हैं। इसी प्रेरणा से हम बीजेपी कार्यकर्ता और नेता पिछले एक महीने से सेवा कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों को याद करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता राजनीति, चुनाव और वोट से परे जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, "मोदी जी और पार्टी का कहना है कि बीजेपी कार्यकर्ता सिर्फ़ राजनीति, चुनाव और वोट के लिए काम नहीं करते। सेवा की भावना के साथ, हमारे कार्यकर्ताओं ने कोविड के दौरान भी लोगों की सेवा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। साथ ही, मोदी जी के नेतृत्व में महामारी के दौरान हमारी 140 करोड़ की आबादी को तीन मुफ़्त टीके लगाए गए।

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन का 20 गेंदों में अर्धशतक, छक्कों का शतक पूरा, टीम इंडिया की भी सबसे तेज फिफ्टी

IND vs WI: वेस्टइंडीज से मिले 248 रन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारत को धुआंधार शुरुआत की जरूरत थी और ये काम संजू सैमसन ने किया. उनकी बदौलत टीम इंडिया ने 3 ओवर के अंदर ही फिफ्टी पूरी कर ली. Wed, 14 Oct 2026 21:57:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: सौरभ की पत्नी मुस्कान पर दोष साबित हुआ | Meerut Blue Drum Case | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:14:19+00:00

Abhijeet Dipke Delhi Airport | दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके का विरोध #abhijeetdipke #delhiairport #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T17:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers