Responsive Scrollable Menu

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन के लिए सही नियमों का पालन जरूरी, जानें सही आयु और विधि

Kanya Pujan 2026: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत इस बार 11 अक्टूबर को हो चुकी है. इन 9 दिनों में दुर्गा मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है. इस पूरे उत्सव के दौरान कंजक पूजन किया जाता है. इस कन्या पूजन का आध्यात्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, दो साल से लेकर 10 साल तक की कन्याओं को दुर्गा मां का साक्षात रूप माना जाता है. साथ ही उनके साथ एक बालक यानी लांगूर को भी बिठाया जाता है.

उसे भैरव बाबा का स्वरूप माना जाता है, जिन्हें दुर्गा माता का रक्षक बताया जाता है. इसलिए, एक छोटे बालक को भैरव बाबा या लांगुर के रूप में बैठाना आवश्यक होता है. चलिए जानते हैं अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का समय और जरूरी नियम.

सिर्फ अष्टमी-नवमी को ही कन्या पूजन क्यों होता है?

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का खास महत्व होता है क्योंकि धार्मिक मान्यता है कि इन दोनों दिनों पर दुर्गा मां की शक्तिय के दो अंतिम स्वरूपों की पूजा होती है. नवरात्रि के आठवें दिन पर माता महागौरी की पूजा की जाती है. उन्हें शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता हैं. इस दिन कन्या पूजन करने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. महानवमी के दिन सिद्धिदात्री माता की पूजा होती है. उन्हें ज्ञान, यश और सभी प्रकार की सिद्धियों की देवी कहा जाता है. 

ये भी पढ़ें-Tula Sankranti 2026: कब है तुला संक्रांति 2026? इस दिन गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें महत्व

अष्टमी-नवमी कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अष्टमी पूजन 19 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा और 20 अक्टूबर 2026 को महानवमी की पूजा की जाएगी. इस दिन दशहरा भी मनाया जाएगा. बता दें कि इस साल नवरात्रि पूरे दस दिन के होने वाले हैं. 

कंजक पूजन का महत्व

कन्या पूजन के लिए 2 से 10 साल की कन्याओं को बैठाना विशेष माना जाता है. क्योंकि हर उम्र की कन्या का अपना अलग महत्व होता है. 9 कन्याओं के साथ एक लांगुर को भी पूजा में बिठाना अत्यंत आवश्यक होता है. कंजक पूजन के लिए अष्टमी और नवमी तिथि पर सुबह सूर्योदय के बाद का समय सबसे सही माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, चौघड़िया मुहूर्त के मुताबिक, शुभ, लाभ और अमृत मुहूर्त में कन्या पूजन किया जाता है. कंजक पूजन करने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है. 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सुबह 06:30 बजे से लेकर 10:30 बजे तक के बीच का समय कन्या पूजन के लिए सर्वोत्तम माना जाता है. इन दोनों दिनों पर आप राहुकाल का समय छोड़कर सही समय पर कंजकों का पूजन कर सकते हैं.

कन्या पूजन की सही विधि क्या है?

कन्या पूजन की शुरुआत में सबसे पहले कन्याओं को बहुत सम्मान के साथ अपने घर पर बुलाएं. स्वच्छ जल व दूध से कन्याओं के चरणों को धोएं और उन्हें सम्मान के साथ आसन पर बिठाएं. इसके बाद उनके माथे पर कुमकुम, रोली और अक्षत का तिलक करें. हाथों में कलावा बांधे. दुर्गा मां के पावन प्रसाद के रूप में पूरी, हलवा और काले चने उन्हें प्रेम से परोसें. भोजन के बाद उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाएं और सामर्थ्य अनुसार फल तथा श्रृंगार की सामग्री दें. अंत में भक्ति भाव से उन्हें दक्षिणा दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और श्रद्धा के साथ विदा करें.

किस आयु की कन्या से कौन सी सिद्धि मिलती है?

  1. दो वर्ष की कन्या को कुमारी मानी जाता है.
  2. तीन वर्ष की कन्या को त्रिमूर्ति कहा जाता है.
  3. चार वर्ष की आयु वाली कन्या को कल्याणी माना जाता है.
  4. पांच वर्ष की आयु की कन्या को रोहिणी कहा जाता है.
  5. छ: वर्ष की आयु वाली कन्याओं को कालिका माना जाता है.
  6. सात वर्ष की कन्याओं को चंडिका कहा जाता है.
  7. आठ वर्ष की कन्या को शांभवी कहते हैं.
  8. नौ वर्ष की कन्या को दुर्गा माना जाता है.
  9. वहीं, दस वर्ष की कन्या को सुभद्रा माना गया है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी में लगेगा दिग्गजों का जमावड़ा, VVIP गेस्ट लिस्ट में शाहरुख खान का भी नाम शामिल

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज आगामी 4 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके लिए दोनों परिवारों ने भव्य तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस हाई-प्रोफाइल शादी के लिए मेहमानों की संभावित सूची भी तैयार हो चुकी है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के अलावा खेल जगत, दिग्गज राजनेताओं और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. हालांकि, मेहमानों की आधिकारिक सूची आना अभी बाकी है, लेकिन इस भव्य समारोह में देश के खेल और राजनीतिक गलियारों के कई नामी चेहरों का जमावड़ा लगना तय माना जा रहा है. 

4 दिसंबर को होगी रिंकू और प्रिया सरोज की शादी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी का वेन्यू और तारीख तय हो चुकी है, जिसके बाद दोनों ही परिवारों में तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं. दोनों आगामी 4 दिसंबर 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलीशान होटल रमाडा में सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे.

इस वीवीआईपी विवाह समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रिया सरोज की पक्ष की ओर से राजनीतिक हस्तियों की एक विशेष गेस्ट लिस्ट फाइनल कर ली गई है. इस शाही आयोजन में समाजवादी पार्टी के सभी मौजूदा सांसदों और विधायकों को न्योता भेजा जा रहा है. वहीं राष्ट्रीय राजनीति के कई बड़े चेहरों का भी जमावड़ा लगेगा. मेहमानों की इस सूची में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें शादी में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा. 

पिछले साल 2025 में हुई थी रिंकू-प्रिया की सगाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के रिश्ते की आधिकारिक शुरुआत पिछले साल ही हो गई थी. दोनों ने जून 2025 में एक निजी समारोह के दौरान सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस सगाई के बाद से ही यह खूबसूरत जोड़ी लगातार फैंस और मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है.

कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की लव स्टोरी?

रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प है, जिसका खुलासा खुद रिंकू ने एक इंटरव्यू में किया था. रिंकू सिंह ने बताया कि जब प्रिया उनसे पहली बार मिलने आई थीं, तो वह अकेली नहीं बल्कि दोस्तों और करीबियों की पूरी पलटन साथ लेकर पहुंची थीं. प्रिया का यही बिंदास और बेबाक अंदाज रिंकू को बेहद पसंद आया और यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई.

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह हुए फेल

Continue reading on the app

  Sports

दोनों पारियों में 58 गेंद और रन बनाए 37, क्रिकेट का अजीब संयोग, अंजाने में लेंबुशेन ने कर दी किरमानी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

unique cricket record: सालों से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे मार्नस लेंबुशेन ने डरबन के मैदान पर अंजाने में दोनों पारियों में वो काम कर दिया जो इससे पहले सिर्फ एक बार कोई क्रिकेटर कर पाया है. दोनों पारियों में लेंबुशेन सिर्फ 37 रन बना पाए पर जो आंकड़े उनकी दोनों पारियों के साथ बने वो हर किसी को हैरान कर गया. Tue, 13 Oct 2026 18:03:35 +0530

  Videos
See all

JNU मामले पर उबाल... कांग्रेस के खिलाफ BJP का सड़क पर संग्राम! Maharashtra | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T12:42:34+00:00

‘ये डरे हुए लोग हैं’- तेजस्वी यादव का हमला #indiaalliance #tejashwiyadav #shorts #sircontroversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T12:43:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers