JEE Main 2026 Result Date: जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट कल होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड
JEE Main 2026 Result: जेईई मेन 2026 सेशन-1 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट कल यानी 12 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक किया गया था। परीक्षा के बाद 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। अब सभी आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
रिजल्ट के साथ जारी होगी टॉपर्स लिस्ट
एनटीए की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही फाइनल आंसर-की और टॉपर्स लिस्ट भी प्रकाशित की जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि फाइनल आंसर-की सर्वमान्य होगी, जिस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
स्टेप्स में ऐसे डाउनलोड करें JEE Main Scorecard
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “Latest News” सेक्शन में से Session 1 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉग इन करें।
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जहां से आप स्कोर चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सेशन-2 और जेईई एडवांस से जुड़ी जरूरी जानकारी
जो छात्र जेईई मेन सेशन-2 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या सेशन-1 में अपेक्षित रैंक हासिल नहीं कर पाए हैं, वे 25 फरवरी 2026 तक सेशन-2 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, OCI/PIO (F) और फॉरेन नेशनल कैंडिडेट्स के लिए जेईई एडवांस आवेदन 6 अप्रैल से शुरू होंगे। टॉप 2.5 लाख रैंक वाले छात्र 23 अप्रैल 2026 से जेईई एडवांस के लिए अप्लाई कर पाएंगे।
BHEL share sale: भेल में 5.3% हिस्सेदारी बेचेगी केंद्र सरकार, 4,650 करोड़ जुटाने की योजना
मुंबई। केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में अपनी 5.3% हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए सरकार का उद्देश्य लगभग 4,650 करोड़ रुपए जुटाना है। इसके लिए सरकार लगभग 18.3 करोड़ शेयर बाजार में बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल यानी OFS के माध्यम से की जा रही है, जो आज से शुरू होकर गुरुवार तक खुलेगी। बीएचईएल ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया है कि इस OFS के लिए प्रति शेयर न्यूनतम यानी फ्लोर प्राइस 254 रुपए तय किया गया है।
OFS के नियमों के अनुसार, इस पेशकश में शुरुआती तौर पर करीब 10.4 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। यदि निवेशकों की ओर से मांग अधिक रहती है, तो सरकार इसके अलावा लगभग 7 करोड़ अतिरिक्त शेयर भी बेच सकती है। इसका मतलब यह है कि मांग बढ़ने पर सरकार अपनी हिस्सेदारी से और शेयर बाजार में उतार सकती है, जिससे कुल बिक्री का आकार बढ़ जाएगा। इसके अलावा, सरकार ने कंपनी के कर्मचारियों के लिए भी अलग से प्रावधान किया है। कर्मचारियों के लिए करीब 87 लाख शेयर आरक्षित किए गए हैं, ताकि वे भी इस पेशकश में भाग ले सकें।
ऑफर फॉर सेल अलग-अलग निवेशक वर्गों के लिए अलग-अलग दिनों में खुला रहेगा। संस्थागत निवेशक और अन्य गैर-खुदरा निवेशक बुधवार को इसमें भाग ले सकते हैं। वहीं, खुदरा निवेशक यानी आम निवेशक और कंपनी के कर्मचारी गुरुवार को इस ऑफर में बोली लगा सकेंगे। खुदरा निवेशकों के लिए यह एक अवसर है कि वे बीएचईएल के शेयर सरकार द्वारा तय किए गए फ्लोर प्राइस या उससे ऊपर की कीमत पर खरीद सकें। इस तरह की हिस्सेदारी बिक्री सरकार की विनिवेश रणनीति का हिस्सा होती है, जिसके तहत वह सार्वजनिक उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी का एक हिस्सा बेचकर राजस्व जुटाती है। एपी सिंह की रिपोर्ट-
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi



















