बांग्लादेश में शेख हसीना की सीट पर हिंदू उम्मीदवार:BNP को दे रहे कड़ी टक्कर; कल वोटिंग और संविधान सुधारों पर जनमत संग्रह
बांग्लादेश में 12 फरवरी को वोटिंग होनी है। इस बार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पारंपरिक सीट गोपालगंज-3 पर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यहां BNP के उम्मीदवार एसएम जिलानी को दो हिंदू उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार गोविंद चंद्र प्रमाणिक और गणो फोरम के दुलाल चंद्र विश्वास को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। गोपालगंज-3 सीट में टुंगीपाड़ा और कोटालिपाड़ा इलाके आते हैं। टुंगीपाड़ा में करीब 26% और कोटालिपाड़ा में 47% से ज्यादा हिंदू आबादी है। यह इलाका शेख मुजीबुर रहमान की जन्मस्थली है और लंबे समय से अवामी लीग का गढ़ माना जाता रहा है। गोविंद चंद्र प्रमाणिक का कहना है कि उन्हें लोगों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। वहीं एक 23 साल के युवक ने कहा कि अगर वोट नहीं दिया तो हमला या केस हो सकता है। उसने कहा कि वोट तो देंगे, लेकिन शायद इस बार BNP को वोट दें। BNP ने 80 हिंदुओं को टिकट दिया BNP ने भी कई अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। उसके 80 हिंदू उम्मीदवारों में से ढाका-1 सीट से गोयेश्वर चंद्र रॉय को मजबूत माना जा रहा है। मगुरा में निताई रॉय चौधरी के सामने कोई बड़ा प्रतिद्वंद्वी नहीं है। बागेरहाट-1 सीट जो पहले अवामी लीग का गढ़ रही है, वहां BNP के कपिल कृष्ण मंडल मजबूत माने जा रहे हैं। बागेरहाट-4 में सोमनाथ डे भी जीत के दावेदार बताए जा रहे हैं। जमात-ए-इस्लामी ने भी पहली बार किसी हिंदू उम्मीदवार को टिकट दिया है। पार्टी ने खुलना-1 सीट से कृष्णा नंदी को मैदान में उतारा है। यहां मुकाबला BNP के आमिर एजाज खान और सीपीबी के किशोर कुमार रॉय से है। कृष्णा नंदी अपने सरल और मजाकिया अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हिंदू बहुल जिलों में भी बड़े दलों ने हिंदू उम्मीदवार नहीं उतारे गोपालगंज और खुलना के अलावा बागेरहाट, बरीसाल, पिरोजपुर, मगुरा, जेसोर और दिनाजपुर जिलों में भी हिंदू आबादी अच्छी खासी है। लेकिन बरीसाल, पिरोजपुर, जेसोर और दिनाजपुर में इस बार बड़ी पार्टियों ने हिंदू उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। बरीसाल-5 सीट से डेमोक्रेटिक यूनाइटेड फ्रंट की डॉ. मोनिषा चक्रवर्ती चर्चा में हैं। बरीसाल-2 से गणो अधिकार परिषद के रंजीत कुमार बरोई चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन उनकी जीत की संभावना कम मानी जा रही है। पिरोजपुर में कोई अल्पसंख्यक उम्मीदवार मैदान में नहीं है। जेसोर-4 से BMJP के सुकृति कुमार मंडल चुनाव लड़ रहे हैं। दिनाजपुर-3 से CPB के अमृत कुमार रॉय और दिनाजपुर-1 से जकर पार्टी के रघुनाथ चंद्र रॉय मैदान में हैं, लेकिन उनकी जीत की उम्मीद बहुत कम बताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में हड़कंप! पेट के कीड़े मारने की दवा बनी आफत, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित एक अभियान के दौरान बड़ा हादसा सामने आया है। सरकारी स्कूलों में पेट के कीड़े मारने वाली दवा (एल्बेंडाजोल) खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और सभी बच्चों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमालगंज विकास खंड के राठौरा मोहद्दीनपुर गांव में जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में लगभग 150 बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली ‘एल्बेंडाजोल’ गोली खिलायी गयी थी और दवा खाते ही लगभग 100 विद्यार्थी बीमार हो गये।
इसे भी पढ़ें: India-Russia Oil Trade | भारत ऊर्जा जरूरतों के लिए रूस पर निर्भरता को धीरे-धीरे कम कर रहा है, USTR ने किया दावा
अधिकारियों ने बताया कि 33 विद्यार्थियों को कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबकि 67 बच्चों कों लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी लोहिया अस्पताल पंहुचे और बच्चों का हाल जाना। सभी बच्चों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में दवा खिलायी गयी थी लेकिन सिर्फ इस स्कूल में बच्चों को सिर दर्द और उल्टी की शिकायत हुई हालांकि अब सभी की हालत ठीक है।
इसे भी पढ़ें: लोक-मंगल है भारतीय संचार परंपरा का आधार: प्रो. संजय द्विवेदी
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया की अब सब बच्चे ठीक हैं औरतबियत खराब होने का अन्य कोई कारण हो सकता है। वहीं मैनपुरी के नगला कीरतपुर में एक सरकारी कम्पोजिट स्कूल में पेट के कीड़े मारने की दवा खाने के बाद करीब दो दर्जन छात्र बीमार हो गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. सी. गुप्ता ने बताया कि बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद ज्यादातर विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी गई।
गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस पर हुई, जो हर साल 10 फरवरी और 10 अगस्त को मनाया जाता है। इस दौरान दो से 19 साल के बच्चों व युवाओं को पेट के कीड़े मारने की दवा दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि पेट दर्द की शिकायत करने वाले दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया, “ज्यादातर बच्चे ठीक हैं। यह लापरवाही का मामला नहीं लगता।”
उन्होंने बताया कि करीब दो दर्जन विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच की गई। समाजवादी पार्टी ने घटना को लेकर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि मैनपुरी और फर्रुखाबाद में बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाएं राज्य में “मेडिकल इमरजेंसी” की स्थिति को दिखाती हैं। पार्टी ने दावा किया कि बच्चों को ‘नकली दवाएं’ दी गईं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने भी आरोप लगाया कि यह घटना प्रशासनिक तंत्र की लापरवाही की ओर इशारा करती है।
पार्टी ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राज्य सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। परिषद की ब्रज इकाई के सचिव आनंद कथरिया ने दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई, उच्च स्तरीय जांच व दोबारा ऐसा होने से रोकने के लिए सुरक्षा उपायों की मांग की।
क्या है राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस?
यह अभियान हर साल 10 फरवरी और 10 अगस्त को पूरे देश में चलाया जाता है। इसका उद्देश्य 2 से 19 साल के बच्चों और युवाओं को पेट के कीड़ों से मुक्त करना है ताकि उनके पोषण और शारीरिक विकास में बाधा न आए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi




















