Responsive Scrollable Menu

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

भारत में एआई और डेटा सेंटर से जुड़े कारोबार को बढ़ावा देने के लिए अडानी समूह ने एक बड़ा कदम उठाया है। अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और वैश्विक इंजीनियरिंग व मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जेबिल इंक ने भारत में एआई और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण बनाने के लिए 50:50 की साझेदारी का प्रस्ताव रखा है। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को इस योजना को लेकर एक शुरुआती समझौता किया है। इसके तहत देश में ऐसे उपकरणों का निर्माण और उनकी असेंबलिंग की जाएगी, जिनका इस्तेमाल बड़े डेटा सेंटर और एआई से जुड़ी सेवाओं में होता है।

कंपनियों की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह समझौता अभी शुरुआती स्तर पर है और इसे लागू करने के लिए अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर, जरूरी मंजूरियां और अन्य औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इस साझेदारी का मकसद भारत में एआई उपकरण बनाने की मजबूत व्यवस्था तैयार करना है, ताकि घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ दूसरे देशों में भी इनकी आपूर्ति की जा सके।

बता दें कि जून 2026 में अडानी समूह और जेबिल ने भारत में एआई तथा डेटा सेंटर से जुड़े उपकरणों के निर्माण के लिए रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की मंशा जाहिर की थी। मंगलवार को हुआ समझौता उसी योजना को आगे बढ़ाने वाला कदम है। इस प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम में दोनों कंपनियों की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत होगी।

अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने कहा कि एआई के विकास के लिए केवल नए तकनीकी विचार और बेहतर सॉफ्टवेयर पर्याप्त नहीं होंगे। इसके लिए ऊर्जा, बड़े डेटा सेंटर, आधुनिक कंप्यूटिंग और सटीक मैन्युफैक्चरिंग को एक साथ जोड़ने वाली औद्योगिक व्यवस्था की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अडानी समूह अब केवल एआई से जुड़ी सुविधाओं को बिजली और जगह उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि उन जरूरी उपकरणों के निर्माण में भी अपनी भूमिका बढ़ाना चाहता है, जिनसे अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग व्यवस्था तैयार होगी।

गौरतलब है कि प्रस्तावित साझेदारी के तहत एआई रैक, सर्वर, स्टोरेज और नेटवर्किंग उपकरणों का निर्माण तथा असेंबलिंग की जाएगी। सर्वर और स्टोरेज उपकरण डेटा को रखने और उस पर तेजी से काम करने में मदद करते हैं, जबकि नेटवर्किंग उपकरण अलग-अलग प्रणालियों को आपस में जोड़ते हैं। एआई रैक में उच्च क्षमता वाले कंप्यूटिंग सिस्टम लगाए जाते हैं, जो एआई से जुड़े काम और दूसरी डिजिटल सेवाएं चलाने में उपयोग होते हैं।

जेबिल इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी माइक दस्तूर ने कहा कि यह समझौता भारत में बड़े स्तर पर एआई उपकरणों के निर्माण की दिशा में अगला कदम है। उन्होंने बताया कि जेबिल के 60 साल के इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग अनुभव को अडानी समूह की ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़ी क्षमताओं के साथ जोड़कर बेहतर डेटा सेंटर समाधान तैयार किए जा सकते हैं। इससे भारत और दुनिया के बड़े डेटा सेंटर संचालकों की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी।

दोनों कंपनियों का अनुमान है कि एआई कंप्यूटिंग में बढ़ते निवेश के कारण अगले 7 साल में इस क्षेत्र में वैश्विक बाजार का अवसर $3 ट्रिलियन से अधिक हो सकता है। यह अनुमान दिखाता है कि आने वाले वर्षों में एआई उपकरणों, सर्वर और डेटा सेंटर से जुड़े बुनियादी ढांचे की मांग तेजी से बढ़ सकती है।

यह योजना अडानी समूह की उस घोषणा से भी जुड़ी है, जिसके तहत उसने 2035 तक हरित ऊर्जा से चलने वाले 5 गीगावाट क्षमता के एआई के लिए तैयार बड़े डेटा सेंटर विकसित करने के लिए $100 बिलियन निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रस्तावित संयुक्त उपक्रम से समूह के कारोबार में उपकरण निर्माण का नया क्षेत्र जुड़ेगा। इससे भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने, घरेलू मांग पूरी करने और निर्यात के अवसर तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Rajasthan High Court Stenographer Admit Card 2026 for 163 Post

Rajasthan High Court Stenographer Recruitment 2026 : Admit Card Post Update Date: 13-10-2026 Short Description : Rajasthan HIgh Court has released notification for Rajasthan High Court Stenographer Gradee III in which there are 163 Post . Eligible candidates can apply online between 22/07/2026 to 10/08/2026. All the Rajasthan High Court Stenographer Gradee III 2026 Job related information ...

Continue reading on the app

  Sports

AFG vs BAN: हार टालने के लिए अफगानिस्तान ने खेले 142 ओवर, बांग्लादेश के हाथ से ऐसे फिसली जीत

AFG vs BAN Test: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक रोमांचक टेस्ट मैच खेला गया, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. इस मैच में हार से बचने के लिए अफगानिस्तान ने आखिरी पारी में 142 ओवर बल्लेबाजी की. Tue, 13 Oct 2026 21:43:28 +0530

  Videos
See all

Black And White With Anjana Om Kashyap: Punjab में नशे के खिलाफ बोलना जानलेवा है? | Parvinder Jhota #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:33:01+00:00

Breaking News : Fly Dubai Flight Hijack Case में नया ट्विस्ट, दो और लोग गिरफ्तार | Oman #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers