Responsive Scrollable Menu

यूपी में ग्राम प्रहरियों का मानदेय को बढ़ाकर 3,500 रुपये किया, सीएम योगी बोले-अब अपराधियों में कानून का खौफ

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर पुलिस के सूचना तंत्र को मजबूत करने और ग्राम प्रहरियों की भूमिका को अहमियत देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उनका मानदेय 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की. बरेली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में त्योहारों के दौरान उपद्रव और दंगे होते थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है. उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था में आए बदलाव से प्रदेश की छवि देश और दुनिया में बदली है तथा अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हुआ है.  

सात हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री ने बरेली जोन के करीब सात हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया. प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों के मानदेय में वृद्धि का शासनादेश सोमवार को ही जारी किया जा चुका है. योगी ने कहा कि ग्राम प्रहरी गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जुटाकर पुलिस तक पहुंचाने का काम करें. आपात स्थिति में तत्काल थाना प्रभारी या संबंधित उपनिरीक्षक को सूचना दें. पुलिस अधिकारी भी सप्ताह में एक बार ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करें, ताकि गांवों में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके. 

भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए गए हैं. जब पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं, तो होमगार्ड, पीआरडी जवानों और ग्राम प्रहरियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए. ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सूचना तंत्र हैं और उनकी भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था, जब उत्तर प्रदेश के लोगों को दूसरे राज्यों में अपनी पहचान को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था. कुछ लोगों की गलतियों का खामियाजा प्रदेश के 25 करोड़ लोगों को भुगतना पड़ता था. 

सुरक्षा का माहौल मजबूत होने से सड़कें बन रहीं

उन्होंने कहा कि युवाओं, बेटियों और व्यापारियों के सामने पहचान का संकट खड़ा होता था. प्रदेश के बाहर लोगों को होटल या धर्मशाला में कमरा मिलने से लेकर बस और ट्रेन में सीट हासिल करने तक में परेशानी होती थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश की इस छवि को बदलने में सफलता हासिल की है. अब दूसरे राज्य भी उत्तर प्रदेश की तरह विकास और कानून-व्यवस्था के मॉडल को अपनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा का माहौल मजबूत होने से सड़कें बन रही हैं, व्यापार बढ़ रहा है और निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं. 

श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर रहे

उन्होंने बरेली का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 से पहले त्योहारों के समय उपद्रव की आशंका बनी रहती थी जबकि अब लोग निडर होकर धार्मिक आयोजन कर रहे हैं. शारदीय नवरात्र के दौरान गांव-गांव में देवी मां की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं और श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का माहौल ही प्रदेश की प्रगति का आधार है. मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून का डर होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटी के साथ छेड़छाड़ या किसी तरह की गुस्ताखी करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे. 

जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करने की अपील

इसी क्रम में उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि चोरी और लूट जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा. योगी ने कहा कि पहले स्थिति ऐसी थी कि सत्ता में बैठे लोग ही लूट-खसोट करते थे और ऐसे में कार्रवाई किसके खिलाफ होती. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था, जबकि अब कानून के दायरे में रहकर अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करने की अपील की. 

Continue reading on the app

1.5 अरब आबादी, मजबूत खपत और निवेश क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत; आईएमएफ अनुमान से बढ़ा वैश्विक भरोसा: विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने के अनुमान को अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों ने मंगलवार को भारत की आर्थिक क्षमता पर वैश्विक भरोसे का संकेत बताया है।

अर्थशास्त्री विजय सरदाना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत जैसा 1.5 अरब से अधिक आबादी वाला देश अपार संभावनाओं से भरा हुआ है और मौजूदा जीडीपी आंकड़े यह साबित करते हैं कि देश में विकास की गुंजाइश अभी भी बहुत व्यापक है।

उन्होंने कहा, दुनिया को भारत के बाजार को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यहां निवेश और कारोबार के विशाल अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक पुनर्संतुलन (रियलाइनमेंट) के दौर में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत उपभोग (कंजम्प्शन) आधारित अर्थव्यवस्था है। जब 1.5 अरब लोग रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च करते हैं, तो उससे कृषि, उद्योग, सेवाओं और तकनीक जैसे सभी क्षेत्रों को बल मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आईएमएफ का अनुमान लोगों में विश्वास पैदा करता है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई और वैश्विक आर्थिक सुस्ती को लेकर चिंताएं रही हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि केवल जीडीपी वृद्धि दर से आम आदमी का जीवन नहीं बदलता। जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने वाली नीतियां और आर्थिक अवसरों का विस्तार जरूरी है।

उनके मुताबिक जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय संकेतक जरूर हैं, लेकिन वास्तविक प्रगति का आकलन रोजगार और लोगों की आय में सुधार से होना चाहिए।

वहीं, कपूर एंड एसोसिएट्स के अर्थशास्त्री और कर विशेषज्ञ सीए योगेंद्र कपूर ने आईएएनएस से कहा कि भारत के पास 7 प्रतिशत या उससे अधिक की विकास दर बनाए रखने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सरकार का डिजिटलीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और पारदर्शी आर्थिक व्यवस्था पर फोकस निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, आयकर और जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से अनौपचारिक ढांचे से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

हालांकि उन्होंने आगाह किया कि लगातार ऊंची मुद्रास्फीति भारत की विकास यात्रा के लिए एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए महंगाई को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा।

इसके अलावा, बाजार विशेषज्ञ एपी शुक्ला ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 2014 के बाद भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा संकट और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं जैसी कई चुनौतियों के बावजूद अपनी विकास गति बनाए रखी है।

उन्होंने कहा, जब से मोदी सरकार आई है पावर में, 2014 से अभी तक, बहुत सारी ग्लोबल चुनौतियां आई हैं लेकिन उसके बावजूद हमारा ग्रोथ रेट कम नहीं हुआ है। हम बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और बढ़ते निजी निवेश ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। शुक्ला ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा जनसांख्यिकीय आधार है, जो दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने के अनुमान को लेकर इकोनॉमी एक्सपर्ट विनोद रावल ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

विनोद रावल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से 12 लाख रुपए तक की आय पर आयकर में राहत देने के फैसले से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसका सकारात्मक असर अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था को मिल सकता है।

उन्होंने पेट्रोल की कीमतों को लेकर भी उम्मीद जताई कि अक्टूबर की शुरुआत से पहले के स्तर पर कीमतें वापस आ सकती हैं। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में बदलाव को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

रावल ने आगे कहा कि घरेलू मांग, सरकारी नीतियों और नए तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे विकास से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

दोनों पारियों में 58 गेंद और रन बनाए 37, क्रिकेट का अजीब संयोग, अंजाने में लेंबुशेन ने कर दी किरमानी के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

unique cricket record: सालों से टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे मार्नस लेंबुशेन ने डरबन के मैदान पर अंजाने में दोनों पारियों में वो काम कर दिया जो इससे पहले सिर्फ एक बार कोई क्रिकेटर कर पाया है. दोनों पारियों में लेंबुशेन सिर्फ 37 रन बना पाए पर जो आंकड़े उनकी दोनों पारियों के साथ बने वो हर किसी को हैरान कर गया. Tue, 13 Oct 2026 18:03:35 +0530

  Videos
See all

‘ये डरे हुए लोग हैं’- तेजस्वी यादव का हमला #indiaalliance #tejashwiyadav #shorts #sircontroversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T12:43:35+00:00

CM Yogi Bareilly Speech: '2017 से पहले बरेली में हर त्योहार पर दंगा होता था' बोले CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T12:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers