Responsive Scrollable Menu

1.5 अरब आबादी, मजबूत खपत और निवेश क्षमता भारत की सबसे बड़ी ताकत; आईएमएफ अनुमान से बढ़ा वैश्विक भरोसा: विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 13 अक्तूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) द्वारा भारत के 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने के अनुमान को अर्थशास्त्रियों और बाजार विशेषज्ञों ने मंगलवार को भारत की आर्थिक क्षमता पर वैश्विक भरोसे का संकेत बताया है।

अर्थशास्त्री विजय सरदाना ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत जैसा 1.5 अरब से अधिक आबादी वाला देश अपार संभावनाओं से भरा हुआ है और मौजूदा जीडीपी आंकड़े यह साबित करते हैं कि देश में विकास की गुंजाइश अभी भी बहुत व्यापक है।

उन्होंने कहा, दुनिया को भारत के बाजार को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि यहां निवेश और कारोबार के विशाल अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक पुनर्संतुलन (रियलाइनमेंट) के दौर में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी मजबूत उपभोग (कंजम्प्शन) आधारित अर्थव्यवस्था है। जब 1.5 अरब लोग रोजमर्रा की जरूरतों पर खर्च करते हैं, तो उससे कृषि, उद्योग, सेवाओं और तकनीक जैसे सभी क्षेत्रों को बल मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आईएमएफ का अनुमान लोगों में विश्वास पैदा करता है, खासकर ऐसे समय में जब महंगाई और वैश्विक आर्थिक सुस्ती को लेकर चिंताएं रही हैं। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि केवल जीडीपी वृद्धि दर से आम आदमी का जीवन नहीं बदलता। जमीनी स्तर पर बदलाव के लिए रोजगार सृजन, निवेश आकर्षित करने वाली नीतियां और आर्थिक अवसरों का विस्तार जरूरी है।

उनके मुताबिक जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय संकेतक जरूर हैं, लेकिन वास्तविक प्रगति का आकलन रोजगार और लोगों की आय में सुधार से होना चाहिए।

वहीं, कपूर एंड एसोसिएट्स के अर्थशास्त्री और कर विशेषज्ञ सीए योगेंद्र कपूर ने आईएएनएस से कहा कि भारत के पास 7 प्रतिशत या उससे अधिक की विकास दर बनाए रखने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि सरकार का डिजिटलीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और पारदर्शी आर्थिक व्यवस्था पर फोकस निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा, आयकर और जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से अनौपचारिक ढांचे से औपचारिक अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

हालांकि उन्होंने आगाह किया कि लगातार ऊंची मुद्रास्फीति भारत की विकास यात्रा के लिए एक प्रमुख चुनौती बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया संकट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का दबाव अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है, इसलिए महंगाई को नियंत्रण में रखना आवश्यक होगा।

इसके अलावा, बाजार विशेषज्ञ एपी शुक्ला ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 2014 के बाद भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा संकट और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं जैसी कई चुनौतियों के बावजूद अपनी विकास गति बनाए रखी है।

उन्होंने कहा, जब से मोदी सरकार आई है पावर में, 2014 से अभी तक, बहुत सारी ग्लोबल चुनौतियां आई हैं लेकिन उसके बावजूद हमारा ग्रोथ रेट कम नहीं हुआ है। हम बढ़ते जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की नीतियों, बेहतर कारोबारी माहौल और बढ़ते निजी निवेश ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। शुक्ला ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा जनसांख्यिकीय आधार है, जो दुनिया भर के निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत रहने के अनुमान को लेकर इकोनॉमी एक्सपर्ट विनोद रावल ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

विनोद रावल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सरकार की ओर से 12 लाख रुपए तक की आय पर आयकर में राहत देने के फैसले से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसका सकारात्मक असर अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे सकता है। उन्होंने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका लाभ आने वाले समय में भारतीय अर्थव्यवस्था को मिल सकता है।

उन्होंने पेट्रोल की कीमतों को लेकर भी उम्मीद जताई कि अक्टूबर की शुरुआत से पहले के स्तर पर कीमतें वापस आ सकती हैं। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में बदलाव को लेकर आधिकारिक पुष्टि जरूरी है।

रावल ने आगे कहा कि घरेलू मांग, सरकारी नीतियों और नए तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे विकास से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईशान किशन के निशाने पर होंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, भारत-वेस्टइंडीज के चौथे टी20 मैच बनाएंगे खास कीर्तिमान

Ishan Kishan Record : ईशान किशन इन दिनों टीम इंडिया के लिए अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. वो भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही घरेलू टी20 में धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं. अब ईशान किशन के पास मौका होगा कि, वो भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टी20 मैच में अपने बल्ले से रनों का अंबार लगाते हुए 3 बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकें. अब तक ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस सीरीज के तीन मैचों की 3 पारियों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 147 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 43 रन है. अब ईशान किशन के पास इस सीरीज के चौथे मुकाबले में धमाल मचाने का मौका होगा. 

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच 19 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी. वहीं इस मुकाबले का टॉस 6:30 बजे होगा. इस मैच में भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर और वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी. इस मैच ईशान किशन कौन से 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

ईशान किशन के निशाने पर ये 3 बड़े रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाजी ईशान किशन के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने का मौका होगा. ऐसा करने से ईशान सिर्फ 82 रन दूर हैं. वो इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में इतने रन बना लेते हैं, तो टीम इंडिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे कर लेंगे. अब तक ईशान किशन ने भारत के लिए 64 टी20 मैचों की 64 पारियों में 1 शतक और 13 अर्धशतकों के साथ 1918 रन बनाए हैं. उनका औसत 32.0 का और स्ट्राइक रेट 147.5 का रहा है.

ईशान किशन के पास भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 200 टी20 चौके पूरे करने का भी मौका होगा. ईशान ने इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए अब तक भारत के लिए 198 चौके लगाए हैं. अब वो अपने 200 चौके पूरे करने से सिर्फ 2 कदम दूर हैं. इस मैच में अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ ईशान 2 चौके लगाते हैं तो, वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 चौके पूरे कर लेंगे. 

 भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में ईशान किशन के निशाने पर एक और बड़ा रिकॉर्ड होगा. इस मैच में ईशान टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 100 छक्के पूरा करने चाहेंगे. इस मुकाबले में ये रिकॉर्ड हासिल करने ईशान के लिए मुश्किल हो सकता है लेकिन नामुमकिन नहीं हो सकता है. ईशान ने अब तक भारत के लिए कुल 88 छक्के लगाए हैं. अब वो 100 छक्के पूरे करने से सिर्फ 12 छक्के दूरे हैं. वो इस मैच में अगर 12 छक्के लगाते हैं, तो भारत की ओर से टी20 में 100 पूरे कर लेंगे. 

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

ये भी पढ़ें : बिना मैदान पर उतरे ही शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ये अद्भुत कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: ईशान किशन से कांपेगा कैरेबियाई खेमा! हैदराबाद में है तूफानी रिकॉर्ड

IND vs WI 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर ईशान किशन का बल्ला जमकर चलता है. Tue, 13 Oct 2026 18:28:56 +0530

  Videos
See all

BJP सांसद Kamaljeet Sehrawat ने कहा- 'कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हमारी बहनों से हुई धक्का-मुक्की' #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:11:51+00:00

Election Express: यूपी चुनाव की 10 बड़ी खबरें, देखिए आज का Election Express | UP Chunav 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T13:13:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers