Responsive Scrollable Menu

जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर लगे गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के बैनर, निगरानी के लिए 27 दल तैनात

जयपुर में गरबा पंडालों के बाहर लगे गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक के बैनर, निगरानी के लिए 27 दल तैनात

Continue reading on the app

रजनीकांत को एक्टिंग से ज्यादा पसंद थी बस कंडक्टर की नौकरी, बताया- 75 की उम्र में किसके लिए कर रहे काम

Rajinikanth Loved His Bus Conductor Job: रजनीकांत (Rajinikanth) आज के समय में इंडिया के सुपरस्टार माने जाते हैं. उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपनी लाइफ में कई दुख दर्द झेले. उनके लिए फिल्मों तक सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. बताया जाता है कि जब रजनीकांत छोटे थे, उनकी मां निधन हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें अपने घर की जिम्मेदारियों को संभालना पड़ा और उन्होंने कुली और बढ़ईगिरी का काम तक किया. वहीं, किसी तरह बाद में उन्हें बेंगलुरु में बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई और उन्होंने करीब पांच साल तक इस नौकरी को किया. हाल ही में रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 के इवेंट अपनी कंडक्टर की नौकरी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो नौकरी उन्हें कितनी पसंद थी. 

एक्टिंग से ज्यादा पसंद थी कंडक्टर की नौकरी

सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के इवेंट पर अपनी कंडक्टर की नौकरी को लेकर बात की. उनका कहना था कि वह अभी भी एक्टिंग से ज्यादा उस नौकरी को पसंद करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, दिग्गज एक्टर ने यह भी बताया कि क्यों वह 75 साल की उम्र में भी लीड रोल कर रहे हैं. एक्टर ने इस दौरान फिल्म के साथ-साथ अपने पुराने दिनों को भी याद किया. जिससे वहां मौजूद ऑडियंस कुछ देर के लिए इमोशनल नजर आई. 

बस कंडक्टर की नौकरी को लेकर क्या बोले रजनीकांत?

रजनीकांत ने कहा, 'मुझे एक्टिंग पसंद है, बेशक. लेकिन मुझे बस कंडक्टर की नौकरी उससे कहीं ज्यादा पसंद थी. कंडक्टर के तौर पर बिताए गए वे पांच साल वाकई कमाल के थे. मुझे आज भी उन दिनों की याद आती है. इसलिए, दिल से मैं मानता हूं कि मैं एक कंडक्टर हूं और हमेशा रहूंगा.' उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वह आज इंडिया के सुपरस्टार है लेकिन उन्हें आज भी छोटी मोटी नौकरी ही पसंद है. इससे यह भी समझा जा सकता है कि उनमें किसी भी तरह का कोई घमंड नहीं है. 

'खुद को बस कंडक्टर मानता हूं'

उन्होंने यह भी कहा कि वह आज भी सुपरस्टारडम को खुद से जोड़ नहीं पाते. इसलिए वह जब भी बेंगलुरु जाते हैं तो खाकी वर्दी देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं. उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मैं आज भी सुपरस्टारडम और इतनी शोहरत से खुद को जोड़ नहीं पाता. इसलिए मैं कभी-कभी बेंगलुरु जाता हूं. जब मैं वहां बस देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है. जब मैं वह खाकी वर्दी देखता हूं, तो पता ही नहीं चलता कि आंखों में आंसू आ जाते हैं. मैं खुद को बस कंडक्टर ही मानता हूं.'

75 की उम्र में किसके लिए कर रहे काम

वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वह 75 की उम्र में भी काम क्यों कर रहे हैं. उन्होंने बताया यह बात उनसे कई सारे लोग पूछते हैं कि वह इस उम्र में भी हीरो का रोल कैसे कर रहे हैं. उनका कहना है इसकी वजह उनके तमिल दर्शक हैं, जो उनके उनके लिए भगवान के जैसे हैं और उनकी फिल्मों को देखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके फैंस के प्यार और सपोर्ट की वजह से बड़े प्रोडक्शन हाउस उनके साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आपके इस प्यार का कर्ज कैसे चुका पाएंगे.

कंडक्टर की नौकरी के दौरान सीखे कई हुनर

रजनीकांत का ना कभी पढ़ाई में मन लगा ना किसी स्पोर्ट्स में लगा. उन्हें एक्टिंग का शौक का था. हालांकि, उन्होंने जैसे-तैसे 12वीं क्लास तो पास कर ली थी और इसके साथ ही उन्होंने कंडक्टर की नौकारी की. उस दौर को वह बहुत यादगार और शानदार मानते हैं. बताया जाता है कि उनका बस में टिकट काटने के दौरान यात्रियों से बात करने का तरीका, सीटियां बजाना और हवा में सिक्के उछालकर खुले पैसे लौटाने का अंदाज काफी मशहूर था. इतना ही नहीं वह अपने चुलबुले और अनोखे अंदाज की वजह से यात्रियों के बीच काफी पॉपुलर थे. कई लोग तो उनकी बस में सफर करने के लिए इंतजार भी करते थे.

15 अक्टूबर को रिलीज होगी जेलर 2

रजनीकांत की जेलर 2 15 अक्तूबर को रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट साल 2023 में आया था. जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था. उसमें रजनीकांत और राम्या कृष्णन लीड रोल में दिखाई दिए थे. वहीं, जेलर 2 का डायरेक्शन नेल्सन ने किया और प्रोड्यूस कलानिधि मारन कर रहे हैं. फिल्म रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, राम्या कृष्णन, मिथुन चक्रवर्ती, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडू, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: 'क्या आप अभी भी वर्जिन हैं?', सलमान खान से करण जौहर ने पूछा भद्दा सवाल, भाईजान बोलें- 'कंट्रोल करो...'

Continue reading on the app

  Sports

6 बॉल पर 5 विकेट का बनाया रिकॉर्ड, लेकॉक की लाजवाब गेंदबाजी, 4 बॉलर कर चुके है कारनामा, लिस्ट में 1 भारतीय

chad laycock record: साउथ अफ्रीका के गेंदबाज चैड लेकॉक ने एक ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. लेकॉक ने ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया. दूसरी गेंद पर विकेट नहीं आया. ओवर की बाकी 4 गेंदों में उन्होंने लगातार 4 विकेट लेकर 'डबल हैट्रिक' पूरी कर ली. जैसे लगातार 3 विकेट एक हैट्रिक होती है, वैसे ही लगाार 4 विकेट को डबल हैट्रिक कहा जाता है. ऐसा कारनामा क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा गेंदबाज ही कर पाएं है. Wed, 14 Oct 2026 19:05:01 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Rubika Liyaquat: India Alliance Protest | Rahul Gandhi | EC Row | Muslim Voters #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:15:10+00:00

Smriti Irani News : स्मृति ईरानी बोलीं, भाजपा में परिवार में लौटने पर दीदी के नाते हर्ष हो रहा है | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers