रजनीकांत को एक्टिंग से ज्यादा पसंद थी बस कंडक्टर की नौकरी, बताया- 75 की उम्र में किसके लिए कर रहे काम
Rajinikanth Loved His Bus Conductor Job: रजनीकांत (Rajinikanth) आज के समय में इंडिया के सुपरस्टार माने जाते हैं. उन्होंने फिल्मों में आने से पहले अपनी लाइफ में कई दुख दर्द झेले. उनके लिए फिल्मों तक सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. बताया जाता है कि जब रजनीकांत छोटे थे, उनकी मां निधन हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें अपने घर की जिम्मेदारियों को संभालना पड़ा और उन्होंने कुली और बढ़ईगिरी का काम तक किया. वहीं, किसी तरह बाद में उन्हें बेंगलुरु में बस कंडक्टर की नौकरी मिल गई और उन्होंने करीब पांच साल तक इस नौकरी को किया. हाल ही में रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 के इवेंट अपनी कंडक्टर की नौकरी के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो नौकरी उन्हें कितनी पसंद थी.
एक्टिंग से ज्यादा पसंद थी कंडक्टर की नौकरी
सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर 2' के इवेंट पर अपनी कंडक्टर की नौकरी को लेकर बात की. उनका कहना था कि वह अभी भी एक्टिंग से ज्यादा उस नौकरी को पसंद करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, दिग्गज एक्टर ने यह भी बताया कि क्यों वह 75 साल की उम्र में भी लीड रोल कर रहे हैं. एक्टर ने इस दौरान फिल्म के साथ-साथ अपने पुराने दिनों को भी याद किया. जिससे वहां मौजूद ऑडियंस कुछ देर के लिए इमोशनल नजर आई.
बस कंडक्टर की नौकरी को लेकर क्या बोले रजनीकांत?
रजनीकांत ने कहा, 'मुझे एक्टिंग पसंद है, बेशक. लेकिन मुझे बस कंडक्टर की नौकरी उससे कहीं ज्यादा पसंद थी. कंडक्टर के तौर पर बिताए गए वे पांच साल वाकई कमाल के थे. मुझे आज भी उन दिनों की याद आती है. इसलिए, दिल से मैं मानता हूं कि मैं एक कंडक्टर हूं और हमेशा रहूंगा.' उनकी बातों से समझा जा सकता है कि वह आज इंडिया के सुपरस्टार है लेकिन उन्हें आज भी छोटी मोटी नौकरी ही पसंद है. इससे यह भी समझा जा सकता है कि उनमें किसी भी तरह का कोई घमंड नहीं है.
'खुद को बस कंडक्टर मानता हूं'
Navratri Satvik Chilla Recipe: कुट्टू-सिंघाड़े के आटे से हुए बोर? इस नवरात्रि ट्राई करें लौकी-पनीर वाला टेस्टी सात्विक चीला
Navratri Satvik Chilla Recipe: इस समय पूरे देश में धूमधाम से नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. इस पर्व में नौ दिन तक उपवास रखे जाते हैं और सात्विक भोजन खाया जाता है. बाकी व्रतों की तुलना में नवरात्रि के व्रतों में खान-पान के नियम बिल्कुल अलग होते हैं. लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग और टेस्टी खाना ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी और पनीर से बना राजगिरा चीला खा सते हैं. दरअसल, लोग इस दौरान समक के चावल, कुट्टू या सिंघाडे़ का आटा और साबुदाना खाते हैं. ये सभी सात्विक चीजे पौष्टिक तो होती है लेकिन स्वाद में थोड़ी बोरिंग रहती है. इसलिए, हम आपके लिए बिल्कुल अलग रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आपको एकबार ट्राई जरूर करना चाहिए.
पनीर-लौकी चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्रियां
- 1 कप राजगिरा का आटा
- 100 ग्राम कद्दूकमस किया हुआ लौकी
- 100 ग्राम कद्दूकस किया लो फैट पनीर
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- एक मुट्ठी हरा धनिया
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- आधा चम्मच देसी घी
- पानी
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि का तृतीया व्रत, पढ़ें मां चंद्रघंटा की पौराणिक कथा
हरी मूंगफली चटनी के लिए सामग्री
- धनिया- 50 ग्राम
- 2 हरी मिर्चे
- 1/4 कप भुनी मूंगफली
- 1/2 कप नींबू का रस
- 1/4 कप पानी
कैसे बनाएं लौकी-पनीर वाला राजगीरा चीला?
लौकी-पनीर का राजगिरा चीला बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि
- 1.सबसे पहले एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी और क्रम्बल किया हुआ पनीर लें. इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और राजगिरा का आटा डालें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें. अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे, तो इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत सख्त.
- 2.अब एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा घी या तेल लगाकर चिकना कर लें. तवा गर्म होने पर तैयार मिश्रण की एक कलछी उस पर डालें और धीरे-धीरे फैलाकर चीले का आकार दें.
- 3.चीले को धीमी से मध्यम आंच पर पकने दें. जब इसका निचला हिस्सा सुनहरा और किनारे हल्के कुरकुरे हो जाएं, तो सावधानी से पलट दें. दूसरी तरफ भी घी या तेल लगाकर अच्छी तरह सेंक लें, ताकि चीला अंदर तक पक जाए. इसी प्रक्रिया को दोहराते हुए बाकी मिश्रण से भी चीले बना लें.
ऐसे बनाएं मूंगफली की हरी चटनी
- स्वादिष्ट हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सर जार में ताजा हरा धनिया, हरी मिर्च, भुनी हुई मूंगफली, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालें. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह पीस लें, जब तक चटनी का टेक्सचर चिकना न हो जाए.
- अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर लें. आप चाहें तो स्वाद के अनुसार सेंधा नमक भी मिला सकते हैं.
- अब तैयार गरमा-गरम लौकी-पनीर राजगिरा चीले को मूंगफली की हरी चटनी के साथ परोसें. लौकी, पनीर और राजगिरा के आटे से बना यह स्वादिष्ट चीला व्रत के दौरान खाने के लिए एक अच्छा विकल्प है.
ये भी पढ़ें- Tula Sankranti 2026: कब है तुला संक्रांति 2026? इस दिन गंगा स्नान क्यों किया जाता है? जानें महत्व
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी खान-पान के विषय पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









