Share Market Today: सेंसेक्स 149 अंक चढ़ा, निफ्टी फिसला; एक्सपायरी और नए CAS सिस्टम का दिखा असर
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मिश्रित रुख के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 149 अंक की बढ़त के साथ 78,788 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 160 अंक की गिरावट के साथ 24,618 पर कारोबार करता नजर आया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी पर एक्सपायरी और NSE के नए Closing Auction System (CAS) का असर देखने को मिल रहा है।
इन सेक्टरों पर रहा दबाव
शुरुआती कारोबार में रियल्टी और आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव में रहे। इनके अलावा एफएमसीजी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, ऑटो, इन्फ्रा और पीएसई इंडेक्स भी लाल निशान में कारोबार करते दिखे। हालांकि मेटल और एनर्जी सेक्टर में खरीदारी बनी रही, जिससे इन दोनों इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दिखी मजबूती
बड़े शेयरों में उतार-चढ़ाव के बीच मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने निवेशकों को राहत दी। निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा, जबकि मिडकैप इंडेक्स में भी सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
सेंसेक्स के गेनर्स और लूजर्स
शुरुआती कारोबार में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, बीईएल, इंडिगो, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में बढ़त रही।
वहीं एचयूएल, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, मारुति सुजुकी और एसबीआई के शेयर दबाव में कारोबार करते नजर आए।
वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को मिश्रित कारोबार देखने को मिला। शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार बढ़त में रहे, जबकि टोक्यो, हांगकांग और सोल के बाजार लाल निशान में कारोबार करते दिखे।
उधर, अमेरिकी बाजारों में सोमवार को मजबूत तेजी दर्ज की गई। डाओ जोन्स करीब 1.32% और नैस्डैक 2.13% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसका असर भारतीय बाजार के शुरुआती कारोबार में भी आंशिक रूप से देखने को मिला।
'उर्फी जावेद ने लिए थे ₹1 लाख':CJP प्रोटेस्ट को लेकर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा, हमले को लेकर अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत की
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने दावा किया कि दीपके से जुड़े लोगों ने उन पर हमला किया था। वहीं उन्होंने उर्फी जावेद पर 1 लाख रुपए और पूनम पांडे पर 20 हजार रुपए लेने का भी आरोप लगाया। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में फैजान अंसारी ने कहा, "अभिजीत दीपके के अगेंस्ट आज मैंने दिल्ली डीसीपी को लिखित शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि मेरे ऊपर अभिजीत दीपके के लोगों ने हमला किया था। पुणे में मेरे ऊपर अटैक हुआ, औरंगाबाद में मेरे ऊपर अटैक हुआ। पहले से ही दो केस उसके खिलाफ फाइल हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस तुरंत अभिजीत दीपके को गिरफ्तार करे, ताकि आगे कोई भी दंगा-फसाद या कोई भी समस्या न हो सके।" वहीं, शिकायत में फैजान अंसारी ने लिखा, "मैं आज मुंबई से दिल्ली डीसीपी के पास कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की लिखित शिकायत करने आया हूं। अभिजीत दीपके एक पाकिस्तानी एजेंट है। उमर खालिद का समर्थक है, जिसने कहा था, 'भारत तेरे टुकड़े होंगे।' बॉलीवुड से भी सेलिब्रिटीज को अभिजीत दीपके ने पैसे देकर जंतर-मंतर बुलाया था। उर्फी जावेद ने 1 लाख रुपए लिए थे और पूनम पांडे ने 20 हजार रुपए लिए थे। मैं यह चाहता हूं कि उमर खालिद की तरह अभिजीत दीपके को भी जेल होनी चाहिए। आप प्लीज तुरंत एफआईआर करके इसे जेल भेजो। अभिजीत दीपके देश का माहौल बिगाड़ रहा है और अगर इसे नहीं रोका गया, तो यह भारत में दंगे-फसाद भी करवा देगा।" फैजान ने तान्या के खिलाफ भी शिकायत की थी फैजान अंसारी एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो अपने बयानों और पुलिस शिकायतों के कारण चर्चा में रहते हैं। अक्टूबर 2025 में फैजान ने बिग बॉस फेम तान्या मित्तल के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने तान्या पर लोगों को पैसों के लिए धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि तान्या ने 'बिग बॉस' शो में अपने परिवार और व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े सैकड़ों झूठ बोले हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… खुशी मुखर्जी को ₹100 करोड़ का नोटिस भेजा था साथ ही उन्होंने क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के समर्थन में एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा था। फैजान अंसारी ने आरोप लगाया था कि खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर जानबूझकर ऐसे बयान दिए, जिससे एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उनका कहना था कि ये बयान बिना किसी सबूत के और गलत नीयत से दिए गए हैं। दरअसल, खुशी मुखर्जी ने दिसंबर 2025 में कहा था कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें पहले अक्सर मैसेज किया करते थे। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके और सूर्यकुमार के बीच कभी कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





