एआई ने बढ़ाई लागत, जोहो कर्मचारियों को इस वर्ष सामान्य वेतन वृद्धि देना संभव नहीं: श्रीधर वेम्बू
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के मुख्य वैज्ञानिक और सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने बढ़ती लागत और अनिश्चित कारोबारी परिस्थितियों के कारण इस वर्ष कर्मचारियों की सामान्य वेतन वृद्धि (पे-हाइक) नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने मार्केटिंग बजट में भी कटौती की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में वेम्बु ने कहा कि सॉफ्टवेयर उद्योग का कारोबारी परिदृश्य अनिश्चित बना हुआ है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग ने लागत में भारी वृद्धि कर दी है।
उन्होंने बताया कि डेटा सेंटरों के लिए आवश्यक सर्वर की कीमतों में लगभग चार गुना वृद्धि हुई है। साथ ही एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे परिचालन खर्च में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां भी कारोबार के लिए चुनौती बनी हुई हैं।
वेम्बु ने कहा, हमने अपने मार्केटिंग बजट में कटौती की है। हमने कर्मचारियों को भी बताया है कि इस वर्ष सामान्य वेतन वृद्धि देना संभव नहीं होगा। मैं इसे टाल नहीं पाने के लिए उनसे माफी मांगता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि कंपनी बड़े पैमाने पर छंटनी से बचने की पूरी कोशिश करेगी, लेकिन सॉफ्टवेयर उद्योग में रोजगार का दृष्टिकोण फिलहाल चुनौतीपूर्ण दिखाई देता है। उन्होंने बताया कि जोहो ने पिछले 18 महीनों से कर्मचारी संख्या में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं की है।
वेम्बु ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी मौजूदा परिस्थितियों को समझते हैं और इसके लिए उन्होंने उनका आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, हम खुद को नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया में हैं। अगले 3 से 5 वर्ष तय करेंगे कि हमारा यह बदलाव कितना सफल रहा।
गौरतलब है कि इसी वर्ष मई में श्रीधर वेम्बु ने एआई को लेकर तकनीकी कंपनियों के बढ़ते वैल्यूएशन पर भी चिंता जताई थी। उनका कहना था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर निवेशकों का उत्साह कई बड़ी टेक कंपनियों के मूल्यांकन को ऐसे स्तर तक ले गया है, जिसमें डॉट-कॉम बुलबुले जैसी स्थितियां दिखाई देती हैं।
उन्होंने उस समय एनवीडिया, एप्पल, अल्फाबेट, माइक्रोसॉफ्ट, मेटा प्लेटफॉर्म्स और माइक्रोन टेक्नोलॉजी जैसी कंपनियों का उल्लेख करते हुए कहा था कि इनमें से कई कंपनियां अपने वार्षिक राजस्व की तुलना में बहुत ऊंचे मूल्यांकन पर कारोबार कर रही हैं।
वेम्बु ने डॉट-कॉम दौर के बाद दिए गए स्कॉट मैकनीली के एक बयान का भी हवाला दिया था, जिसमें कहा गया था कि यदि निवेशक किसी कंपनी के वार्षिक राजस्व के दस गुना मूल्य पर निवेश करते हैं, तो उस मूल्यांकन को उचित साबित करने के लिए कंपनी को लंबे समय तक असाधारण प्रदर्शन करना होगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बिना मैदान पर उतरे ही शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ये अद्भुत कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर
Shubman Gill : टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. भारत के 27 वर्षीय दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने बिना मैदान पर उतरे ही एक अद्भुत कारनामा अपने नाम कर लिया है. वो एक अद्भुत उपलब्धि अपने नाम करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने जो कर दिखाया है, वो आज तक कोई नहीं कर पाया है. शुभमन गिल ने भारत के लिए 2019 में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने तब से अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें लगातार मिलता रहा है, जिसके दम पर अब उन्होंने एक अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ली है.
शुभमन गिल ने रचा इतिहास
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ नाबाद दोहरा शतक बनाने के बाद शुभमन गिल को ये अवार्ड मिला है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. शुभमन गिल पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी क्रिकेटर पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पर कब्जा नहीं कर पाया है.
???? HISTORY CREATED BY INDIAN CAPTAIN ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 13, 2026
- Shubman Gill becomes the first cricketer to win ICC Player of the month 5 times. pic.twitter.com/QaUg65gIIz
इस प्रदर्शन के दम पर मिला अवार्ड
शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्होंने यह अवॉर्ड अपने साथी नॉमिनी भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर हासिल किया है. गिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंडिया के पहले दो वडने मैचों में 333 रन बनाए, जिसमें पहले मैच में सेंचुरी और दूसरे मैच में नाबाद डबल सेंचुरी शामिल है.
India batting superstar becomes the first-ever five-time ICC Men's Player of the Month winner after a run-filled series against West Indies ????
— ICC (@ICC) October 13, 2026
Find out the winner ➡️ https://t.co/vfMePK59UQ pic.twitter.com/LszB7cqD7C
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में 108 गेंदों पर 110 रन बनाए, जिसमें भारत ने वेस्ट इंडीज के 295/7 के टारगेट का पीछा किया. भारत ने 41.4 ओवर में 296 का टारगेट हासिल कर लिया. इसके तीन दिन बाद गुवाहाटी में वेस्ट इंडीज ने 405/7 का स्कोर बनाया, तब भारत की कप्तानी कर रहे गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे. भारत ने 43.3 ओवर में 39 गेंद बाकी रहते 406/2 का स्कोर बनाया और 8 विकेट से जीत हासिल की.
इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है. उन्होंने 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक बनाया, जो वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक है. यह एक सफल वनडे चेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.
गिल ने कब-कब किया प्लेयर ऑफ द मंथ पर कब्जा
ये शुभमन गिल का पांचवां आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है. इससे पहले गिल ने जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीता था. अब उन्होंने सितंबर 2026 में भी प्लेयर ऑफ द मंथ अपने नाम कर लिया है. इस अवार्ड पर को हासिल करने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि, 'अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं. इतने रन बनाना बहुत संतोषजनक था और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका सपोर्ट हमेशा हमें एक्स्ट्रा बूस्ट देता है'.
ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों हो रही टीम इंडिया के ऐलान में देरी, रोहित-विराट नहीं बल्कि इस बार ये 3 खिलाड़ी बने वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








