Responsive Scrollable Menu

बिना मैदान पर उतरे ही शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ये अद्भुत कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर

Shubman Gill : टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया है. भारत के 27 वर्षीय दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज ने बिना मैदान पर उतरे ही एक अद्भुत कारनामा अपने नाम कर लिया है. वो एक अद्भुत उपलब्धि अपने नाम करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उन्होंने जो कर दिखाया है, वो आज तक कोई नहीं कर पाया है. शुभमन गिल ने भारत के लिए 2019 में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने तब से अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. इस शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें लगातार मिलता रहा है, जिसके दम पर अब उन्होंने एक अद्भुत उपलब्धि हासिल कर ली है. 

शुभमन गिल ने रचा इतिहास

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड अपने नाम किया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ नाबाद दोहरा शतक बनाने के बाद शुभमन गिल को ये अवार्ड मिला है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है. शुभमन गिल पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ जीतने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी क्रिकेटर पांच बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ पर कब्जा नहीं कर पाया है.

इस प्रदर्शन के दम पर मिला अवार्ड

शुभमन गिल को सितंबर 2026 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्होंने यह अवॉर्ड अपने साथी नॉमिनी भारत के अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पीछे छोड़कर हासिल किया है. गिल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ इंडिया के पहले दो वडने मैचों में 333 रन बनाए, जिसमें पहले मैच में सेंचुरी और दूसरे मैच में नाबाद डबल सेंचुरी शामिल है.

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे में 108 गेंदों पर 110 रन बनाए, जिसमें भारत ने वेस्ट इंडीज के 295/7 के टारगेट का पीछा किया. भारत ने 41.4 ओवर में 296 का टारगेट हासिल कर लिया. इसके तीन दिन बाद गुवाहाटी में वेस्ट इंडीज ने 405/7 का स्कोर बनाया, तब भारत की कप्तानी कर रहे गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए, जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल थे. भारत ने 43.3 ओवर में 39 गेंद बाकी रहते 406/2 का स्कोर बनाया और 8 विकेट से जीत हासिल की. 

इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है. उन्होंने 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक बनाया, जो वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक है. यह एक सफल वनडे चेज में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है.

गिल ने कब-कब किया प्लेयर ऑफ द मंथ पर कब्जा

ये शुभमन गिल का पांचवां आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड है. इससे पहले गिल ने जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में प्लेयर ऑफ द मंथ का अवार्ड जीता था. अब उन्होंने सितंबर 2026 में भी प्लेयर ऑफ द मंथ अपने नाम कर लिया है.  इस अवार्ड पर को हासिल करने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि, 'अपना पांचवां आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इस सम्मान के लिए पैनल का शुक्रगुजार हूं. इतने रन बनाना बहुत संतोषजनक था और अपने घरेलू फैंस के सामने सफल रन चेज का हिस्सा बनना और भी खास था, जिनका सपोर्ट हमेशा हमें एक्स्ट्रा बूस्ट देता है'.

ये भी पढ़ें : न्यूजीलैंड दौरे के लिए क्यों हो रही टीम इंडिया के ऐलान में देरी, रोहित-विराट नहीं बल्कि इस बार ये 3 खिलाड़ी बने वजह

Continue reading on the app

14 की उम्र में बना स्टार, 34 में दुनिया को कहा अलविदा, मौत से एक साल पहले की थी सगाई, ऑनस्क्रीन पिता को लगा सदमा

लोकप्रिय धारावाहिक ब्रेकिंग बैड में वॉल्टर व्हाइट जूनियर की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आरजे मिटे का 34 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके प्रतिनिधि ने उनके आत्महत्या करने की पुष्टि की है.

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे पर भारत ए टीम के शुरुआती 2 मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। चोट से समय पर पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। बीसीसीआई ने उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है। कुशाग्र ने हाल के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें दलीप ट्रॉफी के फाइनल और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के मैच में लगाए गए शतक शामिल हैं।

बता दें कि पंत को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में उनकी फिटनेस के आधार पर चुना गया था। ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया टीम की कप्तानी करते समय उनके बाईं तरफ खिंचाव आ गया था। इसके बाद से वह चोट से उबरने में जुटे हैं। हालांकि, उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन शुरुआती 2 मुकाबलों तक पूरी तरह फिट होने की संभावना नहीं बन सकी है।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है कि पंत अभी भी बोर्ड की चिकित्सा टीम की निगरानी में हैं और अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। तीसरे मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर आखिरी मैच में खेल पाएंगे या नहीं।

पंत को इस दौरे पर भारत ए टीम की कप्तानी भी करनी थी, लेकिन अब ध्रुव जुरेल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जुरेल टीम के कप्तान होने के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे। कुमार कुशाग्र को शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए टीम में जगह मिली है। वह इस टीम के उन 4 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक भारतीय सीनियर टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उनके अलावा स्मरण रविचंद्रन, विदर्भ के बल्लेबाज यश राठौड़ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं।

गौरतलब है कि भारत ए की टीम में कई अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, राहुल, जायसवाल और सुंदर के दूसरे तथा तीसरे मुकाबले में खेलने की संभावना कम है। इसकी वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला का कार्यक्रम है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मुकाबले 4, 7 और 10 नवंबर को खेले जाने हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के लिए भारत ए के सभी मैचों में हिस्सा लेना मुश्किल होगा।

भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच पहला मुकाबला 24 से 28 अक्टूबर तक लिंकन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। वहीं, तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में आयोजित किया जाएगा। इन तीनों मुकाबलों का प्रारूप टेस्ट क्रिकेट होगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत ए की संशोधित टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, स्मरण रविचंद्रन, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार और कुमार कुशाग्र शामिल हैं। कुशाग्र को केवल पहले 2 मुकाबलों के लिए चुना गया है।

कुमार कुशाग्र के लिए यह दौरा अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका होगा। लगातार शतक लगाने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है। वहीं, पंत की फिटनेस पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि भारतीय टीम के लिए उनका विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में योगदान काफी अहम रहा है। आने वाले दिनों में चिकित्सा टीम की रिपोर्ट के आधार पर उनके तीसरे मुकाबले में खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Tue, 13 Oct 2026 20:47:00 +0530

  Videos
See all

Chakraview Live | CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ राहुल की चाय कितनी 'कड़क'? |Sumit Awasthi| Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:16:39+00:00

UP Election 2027: UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? | Vidhansabha Chunav | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T16:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers