मा चाओश्य्वी ने नई दिल्ली में आयोजित 2026 की पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक में भाग लिया
बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के ब्रिक्स शेरपा और उप विदेश मंत्री मा चाओश्य्वी ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित पहली ब्रिक्स शेरपा बैठक में भाग लिया।
इस दौरान, मा चाओश्य्वी ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च गुणवत्ता वाले ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग के विकास की महत्वपूर्ण अवधारणा का प्रस्ताव रखा और शांति, नवाचार, हरित विकास, न्याय और जन-जन आदान-प्रदान वाला पांच-सूत्रीय ब्रिक्स सहयोग ढांचा तैयार किया, जो ब्रिक्स तंत्र के लिए आगे का रास्ता दिखाता है।
उन्होंने कहा कि चीन, अध्यक्ष देश भारत और सभी ब्रिक्स सदस्यों और साझेदारों के साथ मिलकर सही स्थिति बनाए रखने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, कार्य तंत्र को अनुकूलित करने, बहुपक्षीय समन्वय को मजबूत करने, अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने और ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग के निरंतर विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार है।
इस शेरपा बैठक में ब्रिक्स सहयोग की प्राथमिकताओं और वर्ष के लिए प्रमुख आयोजनों की व्यवस्थाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारी प्रक्रिया को आधिकारिक तौर पर शुरू किया गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'एक देश, दो प्रणाली' ढांचे के तहत हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अभ्यास पर श्वेत पत्र जारी
बीजिंग, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चीन के राज्य परिषद सूचना कार्यालय ने मंगलवार को एक देश, दो प्रणाली ढांचे के तहत हांगकांग में राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के अभ्यास पर एक श्वेत पत्र जारी किया।
प्रस्तावना और निष्कर्ष के अलावा, श्वेत पत्र को पांच भागों में विभाजित किया गया है। चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा का संघर्ष कभी समाप्त नहीं हुआ है। हांगकांग से संबंधित राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए चीन की केंद्र सरकार की मूलभूत जिम्मेदारी है; हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वाह करता है। साथ ही हांगकांग ने अराजकता से व्यवस्था तक और व्यवस्था से समृद्धि की ओर संक्रमण हासिल कर लिया है और उच्च स्तरीय सुरक्षा के माध्यम से एक देश, दो प्रणाली से जुड़े कार्यों के उच्च गुणवत्ता वाले विकास की रक्षा की जाती है।
श्वेत पत्र में इस बात पर जोर दिया गया है कि नए युग में, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति ने एक देश, दो प्रणाली नीति को पूरी तरह, सटीक रूप से और दृढ़ता से लागू किया है, और इस बात पर बल दिया है कि राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करना एक देश, दो प्रणाली नीति का सर्वोच्च सिद्धांत है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















