शेयर बाजार में F&O नीलामी प्रणाली लागू होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला रुख
मुंबई, चार अगस्त वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) अनुबंध वाले शेयर के लिए नयी नीलामी प्रणाली लागू होने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला रुख रहा। शेयर बाजार के नकद खंड में ‘क्लोजिंग ऑक्शन सेशन’ (सीएएस) सोमवार से लागू हो गया। इसके तहत पात्र शेयर के बंद भाव तय करने के लिए नयी नीलामी-आधारित प्रणाली शुरू की गई है।
इसका उद्देश्य मूल्य खोज प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाना है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 97 अंक चढ़कर 78,736.20 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 173.95 अंक टूटकर 24,600.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।
वहीं, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे। नये नीलामी तंत्र के लागू होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी के बंद होने के स्तरों में असामान्य अंतर देखने को मिला। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.91 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। हालांकि, यह जुलाई में 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर के उच्च स्तर की तुलना में काफी नीचे है।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 922.26 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 0.70 प्रतिशत चढ़कर और निफ्टी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
Nazar Technologies Q1 loss: नीतीश मित्तरसैन ने छोड़ा सीईओ पद
नयी दिल्ली, चार अगस्त गेमिंग एवं खेल मीडिया मंच नजारा टेक्नोलॉजीज ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 82.47 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी को 51.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 14 प्रतिशत घटकर 428.77 करोड़ रुपये रह गई जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 498.77 करोड़ रुपये थी।
तिमाही आधार पर कंपनी का राजस्व 7.8 प्रतिशत बढ़ा। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कंपनी ने 55.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने साथ ही घोषणा की कि नीतीश मित्तरसैन ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया है।
वह एक सितंबर, 2026 से सीईओ नहीं रहेंगे। हालांकि, वह कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में कार्यरत रहेंगे। कंपनी के निदेशक मंडल ने नीतीश मित्तरसैन के उत्तराधिकारी के रूप में रेमंड अल्बालादेजो स्टॉफर को नया सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
स्टॉफर गूगल के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं और ब्लूटाइल गेम्स तथा बेस्टप्ले सिस्टम्स के संस्थापक हैं। मार्च 2026 में नजारा ने घोषणा की थी कि उसकी ब्रिटेन स्थित अनुषंगी कंपनी स्पेन की सोशल गेमिंग कंपनियों ब्लूटाइल गेम्स और बेस्टप्ले सिस्टम्स में 50 प्रतिशत नियंत्रक हिस्सेदारी 10.03 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 918 करोड़ रुपये) में खरीदेगी। अब कंपनी के निदेशक मंडल ने इस अधिग्रहण की शर्तों में संशोधन किया है।
इसके तहत कंपनी अब दोनों कंपनियों की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी 30.30 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 2,909 करोड़ रुपये) के निश्चित नकद प्रतिफल पर खरीदेगी। इसके अलावा, निदेशक मंडल ने अनुषंगी कंपनी फंकी मंकीज प्ले सेंटर में 9.9 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त निवेश करने को मंजूरी दी है जिससे उसमें उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 68.1 प्रतिशत हो जाएगी। निदेशक मंडल ने पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्मैश एंटरटेनमेंट को 24 करोड़ रुपये तक का असुरक्षित ऋण देने को भी मंजूरी दी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi

















.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


