Explained: 'बॉर्डर 2' से 'दृश्यम 3' तक, 2026 में फ्रेंचाइजी फिल्मों का राज, जानें क्यों दर्शकों को भा रहे सीक्वल
Franchise Films Rule In 2026: बॉलीवुड में 2026 के शुरुआती नौ महीनों में फ्रेंचाइजी फिल्मों का दबदबा देखने को मिला है. 'बॉर्डर 2' से 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'दृश्यम 3' तक, कई सीक्वल ने दर्शकों का ध्यान खींचा. वहीं, 'धमाल 4', 'आवारापन 2', 'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2' जैसी फिल्मों ने भी इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया. ऐसे में सवाल है कि आखिर पुराने किरदारों का जादू और सीक्वल का बॉक्स ऑफिस गणित दर्शकों को कितना लुभा रहा है.
सोना दो दिन में ₹1,750 सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख हुई, एक्सपर्ट बोले-आगे दाम ₹1.55 लाख तक जा सकते हैं
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 13 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 399 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 923 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को भी सोना 1,369 रुपए और चांदी 814 रुपए सस्ती हुई थी। यानी दो दिन में सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए सस्ती हुई है। आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं सोना-चांदी आज भले ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट है लेकिन आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार भारत और चीन में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, इससे सोने-चांदी की डिमांड में तेजी आएगी। इसके अलावा चीन सहित दुनिया के दूसरे देशों के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे है। अजय केडिया के अनुसार इन सब कारणों से दिवाली तक सोना 1.55 लाख रुपए और चांदी 2.40 लाख रुपए तक जा सकती है। सोना इस साल ₹15 हजार महंगा और चांदी ₹10 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 15 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी करीब 10 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.20 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










