सोना दो दिन में ₹1,750 सस्ता हुआ:10 ग्राम की कीमत ₹1.48 लाख हुई, एक्सपर्ट बोले-आगे दाम ₹1.55 लाख तक जा सकते हैं
सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 13 अक्टूबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 399 रुपए गिरकर 1.48 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 923 रुपए घटकर 2.20 लाख रुपए हो गई है। इससे पहले कल यानी 12 अक्टूबर को भी सोना 1,369 रुपए और चांदी 814 रुपए सस्ती हुई थी। यानी दो दिन में सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए सस्ती हुई है। आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं सोना-चांदी आज भले ही सोने-चांदी के दाम में गिरावट है लेकिन आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार भारत और चीन में फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है, इससे सोने-चांदी की डिमांड में तेजी आएगी। इसके अलावा चीन सहित दुनिया के दूसरे देशों के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीद रहे है। अजय केडिया के अनुसार इन सब कारणों से दिवाली तक सोना 1.55 लाख रुपए और चांदी 2.40 लाख रुपए तक जा सकती है। सोना इस साल ₹15 हजार महंगा और चांदी ₹10 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 15 हजार रुपए महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी करीब 10 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.48 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.20 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की हत्या:मेडिकल स्टोर मालिक ने गोलियां मारीं; मानसा में माहौल तनावपूर्ण, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार (13 अक्टूबर) सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। नशा बेचने का विरोध करने नशा विरोधी एक्टिविस्ट झोटा की मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी से बहस हुई। इसी दौरान अश्विनी ने उन्हें 3 गोलियां मार दीं। उनके 4 साथियों को भी गोली लगी है। जब झोटा को साथी ले जाने लगे तो मेडिकल स्टोर मालिक हाथ में पिस्टल लिए पीछे भी जाता दिखा। कुछ देर बाद वह मेडिकल स्टोर बंद कर वहां से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक साल 2023 में परविंदर झोटा ने नशा बेचने की वजह से इसी दुकानदार के गले में जूतों की माला पहनाकर घुमाया था। जिस वजह से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। मानसा के SSP वैभव चौधरी ने कहा कि कातिल की तलाश की जा रही है। झोटा के कत्ल से उनके समर्थक व परिजन सिविल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने मानसा शहर बंद करने का ऐलान किया और अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में रैली के दौरान 30 सितंबर को पंजाब को ड्रग्स से पूरी तरह मुक्त करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन तय की थी। उनकी इस घोषणा के 13 दिन बाद ही एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या कर दी गई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

