Nushrratt Bharuccha की हुई स्पाइन सर्जरी, दर्द के बीच शाहरुख-काजोल को देख खुश हुईं एक्ट्रेस
Nushrratt Bharuccha Health Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का कुछ दिनों पहले बाली में एक्सीडेंट हो गया था. एक्ट्रेस वर्क कम बाली हॉलिडे ट्रिप पर गई थीं, जहां हादसा हो गया और उनकी रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी. अब एक्ट्रेस की मुंबई में स्पाइन सर्जरी हो गई हैं और वो रिकवर कर रही हैं. नुसरत ने खुद वीडियो शेयर कर बताया कि इस दर्द के बीच शाहरुख खान और काजोल की वजह से उनके चेहरे परे मुस्कान आ रही है. चलिए जानते हैं, कैसे.
शाहरुख और काजोल की वजह से मुस्कुराई नुसरत
बाली में एक खतरनाक हादसे के बाद नुसरत की रीढ़ में गंभीर चोट आई थी. हालांकि, अब वो तेजी से रिकवर कर रही हैं. अब उनका हॉस्पिटल से पहला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक्ट्रेस हॉस्पिटल बेड पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं और मेडिकल स्टाफ उन्हें खाना खिला रहा है. लेकिन इस बीच जो नुसरत के चेहरे पर मुस्कान लेकर आए वो शाहरुख खान और काजोल हैं. दरअसल, इस दर्द के माहौल में नुसरत भरूचा बॉलीवुड गानों का लुत्फ उठा रही हैं. वो शाहरुख खान और काजोल का आइकॉनिक रोमांटिक गाना ‘गेरुआ’सुनते हुए मुस्कुरा रही हैं.
हाथों में आईवी ड्रिप आई नजर
भले ही वीडियो में नुसरत को मुस्कुराते हुए देखा गया हो. लेकिन अभी वो पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है. एक्ट्रेस वीडियो में अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं और खुद को कंबल से ढककर सीधी बैठी हुई हैं. उनके हाथ में आईवी ड्रिप भी लगी देखी जा सकती है. वीडियो में एक नर्स नुसरत को अपने हाथों से खाना भी खिला रही हैं. ये सब देखकर ये बात तो साफ हो गई है कि नुसरत को अभी पूरी तरह से ठीक होने में टाइम लगेगा. हालांकि वो धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं.
#ShahRukhKhan & #Kajol bring smile to the face of bedridden #NushrrattBharuccha as she's recovering at the hospital. https://t.co/DWnf7pm80e
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) October 12, 2026
ये भी पढ़ें- रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंचीं नुसरत भरूचा, जानें लेटेस्ट हेल्थ अपडेट
नुसरत के साथ क्या हुआ था?
दरअसल, नुसरत भरूचा कुछ दिनों पहले बाली हॉलिडे ट्रिप के लिए गई थीं. इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गईं और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. जिसके बाद पहले तो बाली के अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया. फिर एक्ट्रेस को एयरलिफ्ट करके मुबंई वापस लाया गया था. जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. वहीं, अब उनकी स्पाइन की सर्जरी हो गई है और एक्ट्रेस पहले से बेहतर है.
बाली से शेयर की थी फोटो
वहीं, जब नुसरत बाली में घूम रही थी तो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कई फोटोज भी शेयर की थी. इन तस्वीरों में वो बाली के खूबसूरत बीच, पानी और ट्रिप के दौरान मस्ती करती नजर आई थीं. उन्होंने पोस्ट के साथ छुट्टियों से जुड़ा कैप्शन भी लिखा था. उस समय नुसरत की इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनके वेकेशन का आनंद लेते हुए नजर थे. लेकिन उनके साथ हुए हादसे की खबर सामने आने पर फैंस भी चिंता में आ गए थे. हालांकि अब वो बेहतर हो रही हैं.
नुसरत भरूचा का वर्कप्रंट
नुसरत भरूचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो पिछले कुछ समय से लगातार फिल्मों में नजर आती रही हैं. ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘ड्रीम गर्ल’, ‘छलांग’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘अकेली’ जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है. वहीं, उन्हें आखिरी बार 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘उफ्फ ये सिय्यापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था. वहीं, अब वो टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने वाली एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर RJ Mitte का निधन, मोहनलाल ने की अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की तारीफ
Punjab: मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या, सामने आया बहस वीडियो
विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना
???? Live Murder of Anti Drug Activist Parvinder Jhotta, he was showing drug dealers live on his camera when he was shot dead by Medical shop owner who deals in selling Chitta
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) October 13, 2026
???? Parvinder Jhotta, who was fighting against the drug menace in Mansa, was shot at and subsequently… pic.twitter.com/e5VSiNbrHO
अकाली दल ने भी उठाए सवाल
वहीं शिरोमणि अकाली दल ने भी परविंदर झोटा की हत्या को लेकर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए. पार्टी नेता सरबजीत सिंह झिंजर ने घटना से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए. वहीं अकाली दल ने सीएम भगवंत मान से पूछा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ऐसी घटनाओं पर कार्रवाई करने के लिए सरकार कब कदम उठाएगी. उन्होंने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा और राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









