टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर की चेतावनी:न्यूजीलैंड की ठंड और हवा से फील्डिंग कठिन होगी, 22 अक्टूबर से सीरीज
टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने चेतावनी दी है कि न्यूजीलैंड दौरे पर भारत की फील्डिंग कमजोरियां बढ़ सकती हैं। श्रीधर ने कहा- ‘ठंड और तेज हवा के बीच फील्डिंग मुश्किल होगी। इसके लिए खिलाड़ियों को मुश्किल परिस्थितियों में खुद को ढालना होगा।’ भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर को हेग्ले ओवल में पहले T20I से शुरू होगा। इसके बाद 4 नवंबर से ODI सीरीज और 19 नवंबर से वेलिंगटन में टेस्ट सीरीज शुरू होगी। कैच छूटने से चिंतित हैं भारतीय कोच श्रीधर भारतीय टीम के कैच छोड़ने की समस्या से चिंतित हैं। उन्होंने फील्डिंग में एक टीम कल्चर बनाने की जरूरत बताई। भारत ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपनी पहचान बनाई है, लेकिन कैच छोड़ने और मौके गंवाने की समस्या लगातार बनी हुई है। श्रीधर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क की ओर से आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि हमारे फील्डरों को ढलना होगा। जैसा कि आप जानते हैं, एल नीनो, सुपर एल नीनो के कारण इस साल भारत में अक्टूबर बहुत गर्म रहा है।’ उन्होंने कहा, 'हमारे फील्डरों, गेंदबाजों और बल्लेबाजों को काफी बदलाव के लिए तैयार रहना होगा। वेलिंगटन में हवा, क्राइस्टचर्च में ठंड बड़ी परेशानी होगी न्यूजीलैंड की परिस्थितियां फील्डरों के लिए मुश्किल हो सकती हैं। वेलिंगटन तेज हवाओं के लिए जाना जाता है। जबकि, क्राइस्टचर्च में वसंत के दौरान सुबह और शाम ठंडी हो सकती हैं। श्रीधर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को ठंड के कारण गेंद पकड़ने में परेशानी न हो। इसके लिए हाथों को गर्म रखना होगा।खासकर वेलिंगटन में, जहां बहुत तेज हवा चल सकती है, ऊंचे कैच हमेशा चुनौती बन सकते हैं।' उन्होंने कहा- अगर आप क्राइस्टचर्च में हैं, तो हेग्ले ओवल एक शानदार, हरा-भरा क्रिकेट मैदान है और वहां बहुत ठंड हो सकती है।' ---------------------------------------------
करेंट अफेयर्स 13 अक्टूबर:स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं, गुजरात की दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं नेशनल (NATIONAL) 1. देश में पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल से बिजली सप्लाई की तकनीक विकसित 2. भारतीय नौसेना में स्वदेशी एंटी-सबमरीन युद्धपोत 'INS मंगरोल' का कमीशन 3. गुजरात की दमन-गंगा नदी पर 159.50 करोड़ का बैराज प्रोजेक्ट शुरू बैराज इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 4. रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार मिला स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना यूनिसेफ इंडिया की सेलिब्रिटी एडवोकेट बनीं यूनिसेफ 6. डॉ. अच्युत सामंत बने इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन के पहले अध्यक्ष इंडियन यूनिस्पोर्ट फेडरेशन (IUSF) 7. 17 साल की माया ने तोड़ा 22 साल पुराना सानिया मिर्जा का रिकॉर्ड आज का इतिहास --------------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें करेंट अफेयर्स 12 अक्टूबर:PM मोदी ने ₹13,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स शुरू किए, भारत में 40 से ज्यादा देशों की एयर एक्सरसाइज पूरी हुई आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
