Responsive Scrollable Menu

नासिक-कुंभ मेला के पास ग्राउंड वाटर में कैंसर के तत्व:पानी में तय सीमा से 1,000 गुना ज्यादा क्रोमियम-6; यहां अगस्त 2027 में कुंभ का आयोजन

महाराष्ट्र के नासिक में अगस्त 2027 में होने वाले कुंभ मेले के आयोजन स्थल के पास अंबड औद्योगिक क्षेत्र के भूजल में कैंसर से जुड़ा जहरीला तत्व क्रोमियम-6 मिला है। एक प्रयोगशाला जांच में इसकी मात्रा 50.3 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई, जो पेयजल की निर्धारित सीमा 0.05 मिलीग्राम प्रति लीटर से 1,000 गुना से भी अधिक है। दक्षिण एशिया बांध, नदियां और जन संगठन (SANDRP) के लिए कराई गई जांच के नतीजों ने लोगों की सेहत और गोदावरी नदी में स्नान को लेकर चिंता बढ़ा दी है। संगठन ने दूषित नाले और गोदावरी के पानी की जांच कराने की मांग की है। कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 सितंबर को एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जबकि, इलाके में मौजूद 15 फैक्टरी को अब तक बंद करने के नोटिस दिए जाने या उन्हें सील किए जाने की खबर है। जबकि, नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने रविवार को दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने भी यह रिपोर्ट रखी। जानें क्यों है ये खतरनाक ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… अर्धकुंभ में पहली बार अखाड़ों की पेशवाई, CM धामी के आग्रह पर फैसला, निकालने की ये 3 वजहें हरिद्वार के आगामी अर्धकुंभ में पहली बार अखाड़ों की पेशवाई भी निकाली जाएगी। यानी इस बार अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं को पूर्ण कुंभ की तरह संतों की पारंपरिक शाही धार्मिक शोभायात्राएं देखने को मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भोपाल-ग्वालियर रीजन के 10.11 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को राहत, सितंबर माह में ‘ToD’ टैरिफ के तहत मिली 10 करोड़ की छूट

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल और ग्वालियर रीजन के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का महीना राहत लेकर आया। इन उपभोक्ताओं को कंपनी की टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत सोलर आवर्स में बिजली की खपत पर विशेष छूट दी गई। इस व्यवस्था में 10 लाख 11 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को करीब 10 करोड़ की छूट दी गई।

सितंबर 2026 में कंपनी के कार्यक्षेत्र के कुल 10 लाख 11 हजार 291 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक की ToD छूट का लाभ मिला। इनमें भोपाल रीजन के 8 लाख 17 हजार 227 उपभोक्ताओं को 7 करोड़ 33 लाख 47 हजार रुपये तथा ग्वालियर रीजन के 1 लाख 94 हजार 64 उपभोक्ताओं को 2 करोड़ 66 लाख 76 हजार रुपये की छूट प्रदान की गई।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग ने बताया कि ToD टैरिफ के तहत स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बिजली उपयोग करने पर ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर में 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड/अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को 20% तक की छूट दी जा रही है। स्मार्ट मीटर से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर कैलाश कुमार चौधरी, प्रबंधक (स्मार्ट मीटरिंग सेल) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही Smartmeteringcellbhopal@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्मार्ट मीटर से मिलने वाले फायदे

  • ऊर्जा की खपत को ट्रैक करने और ऊर्जा की बचत करने में मदद करता है।
  • बिजली की खपत को सटीक रूप से मापता है।
  • बिल में कोई गलती नहीं होती।
  • ऐप के जरिए मोबाइल पर रियल-टाइम डेटा देखकर ऊर्जा की खपत को नियंत्रित कर सकते हैं।
  • ऊर्जा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है।
  • ऊर्जा की खपत को ऑनलाइन ट्रैक करने और नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है।

 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

अन्ना 24 घंटे चौकन्ना... मोहम्मद शमी की क्या करके होगी टीम इंडिया में वापसी, लो पता चस गया

Mohammed Shami Ravi Ashwin: रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी का बड़ा क्रेडिट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने को दिया है. भुवनेश्वर की वापसी के बाद मोहम्मद शमी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर भी अटकलें लगने लगी हैं. अश्विन ने कहा कि अगर कोई लगातार कोशिश करें तो वापसी बिलकुल संभव है. Tue, 13 Oct 2026 17:33:07 +0530

  Videos
See all

‘ये डरे हुए लोग हैं’- तेजस्वी यादव का हमला #indiaalliance #tejashwiyadav #shorts #sircontroversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T12:43:35+00:00

JNU मामले पर उबाल... कांग्रेस के खिलाफ BJP का सड़क पर संग्राम! Maharashtra | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T12:42:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers