Responsive Scrollable Menu

इंडोनेशियाई पायलट के कारण विमान इजराइल में नहीं उतरा:फ्लाइट लौटी, पायलट बदलने पर मंजूरी मिली; फ्लाईदुबई हमले के बाद दुश्मन देशों के क्रू पर रोक

इथियोपियन एयरलाइंस के एक कार्गो विमान को इजराइल में उतरने की मंजूरी नहीं मिली। इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से आए इस विमान को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। इजराइल ने यह फैसला पायलट के इंडोनेशियाई नागरिक होने के कारण लिया। इजराइल के इंडोनेशिया से राजनयिक संबंध नहीं हैं। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार देर रात हुई। इसके बाद विमान के पायलट को बदलकर दूसरे पायलट को जिम्मेदारी दी गई, जिसे इजराइल में उतरने की मंजूरी थी। यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में पायलट के हमले के बाद इजराइल ने विदेशी एयरलाइंस के लिए सुरक्षा नियम सख्त किए हैं। नए नियमों के तहत उन देशों के नागरिकों को इजराइल आने वाली उड़ानों में पायलट या क्रू मेंबर के तौर पर सफर करने से रोकने की बात कही गई है, जिनके इजराइल से राजनयिक संबंध नहीं हैं। विमान का ईंधन समुद्र के ऊपर गिराना पड़ा इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार क्रू मेंबर्स की लिस्ट विमान के अदीस अबाबा से उड़ान भरने के बाद इजराइल को भेजी गई थी। यानी विमान के रवाना होने से पहले इजराइल को उसके क्रू की पूरी जानकारी नहीं मिली थी। विमान में उड़ान भरते समय काफी ईंधन था। पायलट को वापस अदीस अबाबा लौटना था, इसलिए विमान का वजन कम करने के लिए समुद्र के ऊपर ईंधन गिराया गया। इसके बाद पायलट को बदल दिया गया। नए पायलट को इजराइल में उतरने की मंजूरी मिलने के बाद विमान के दोबारा वहां जाने का रास्ता साफ हुआ। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में पायलट ने किया था हमला यह घटना उस हमले के दो हफ्ते बाद हुई है, जिसमें दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में ओमान के एक पायलट ने अपने सह-पायलट पर चाकू से हमला कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर विमान को इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर गिराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, कई यात्रियों ने बीच में आकर उसे रोक दिया और विमान की सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। फ्लाइदुबई की फ्लाइट का रूट देखें… ईरान-पाकिस्तान के नागरिक भी आसानी से इजराइल आ रहे थे फ्लाईदुबई की घटना के बाद जांच में पता चला था कि दुश्मन देशों के सैकड़ों क्रू मेंबर पहले भी इजराइल आ चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा माना था। इजराइल के परिवहन मंत्रालय ने विदेशी एयरलाइंस के लिए नियम सख्त कर दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान, इराक, लेबनान और पाकिस्तान जैसे देशों की नागरिकता रखने वाले पायलट और दूसरे विमान कर्मचारी पिछले कुछ सालों में आसानी से इजराइल आ रहे थे। इजराइली मीडिया के मुताबिक, देश की सुरक्षा एजेंसियां कई सालों से विदेशी एयरलाइंस के कर्मचारियों की जांच में कमियों को लेकर चेतावनी दे रही थीं। उनका कहना था कि परिवहन मंत्रालय इजराइल आने वाली विदेशी एयरलाइंस और उनके क्रू मेंबर्स की पर्याप्त सुरक्षा जांच नहीं कर रहा था। इसके अलावा, विदेशी एयरलाइंस की ओर से संचालित इजराइली उड़ानों की जांच में भी कमियां थीं। इस पर परिवहन मंत्रालय ने कहा था कि उसके पास खुफिया जानकारी जुटाने के लिए जरूरी तंत्र नहीं है। हमले के बाद इजराइल ने फ्लाईदुबई को पत्र भेजा था इजराइली न्यूज चैनल 12 के मुताबिक, फ्लाईदुबई हमले के अगले दिन इजराइल के परिवहन मंत्रालय ने एयरलाइंस को एक पत्र भेजा था। इसमें कहा गया था कि विमान संचालक दुश्मन देशों के नागरिकों को इजराइल जाने वाली उड़ानों में पायलट, क्रू मेंबर या यात्री के तौर पर सफर करने की अनुमति न दें। पत्र में कहा गया था कि मंत्रालय समय-समय पर जांच करेगा कि एयरलाइंस सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए जरूरी योजनाओं, उपायों और प्रक्रियाओं को लागू कर रही हैं या नहीं। इसके लिए मंत्रालय मौके पर जाकर भी जांच करेगा। दोहरी नागरिकता वाले क्रू मेंबर्स पर भी लागू नियम पत्र में विमान संचालकों को यह भी कहा गया था कि इजराइल के फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन में आने वाली उड़ानों में ऐसे पायलट या कॉकपिट क्रू मेंबर नहीं होने चाहिए, जो उन देशों के नागरिक हों जिनके इजराइल से राजनयिक संबंध नहीं हैं। यह नियम उन लोगों पर भी लागू है जिनके पास ऐसे किसी देश की दोहरी नागरिकता है। यानी किसी व्यक्ति के पास दो देशों की नागरिकता होने पर भी यह नियम लागू होगा, अगर उनमें से एक देश के इजराइल से राजनयिक संबंध नहीं हैं। परिवहन मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी थी कि वह इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार जांच करे। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… फ्लाईदुबई विमान को बचाने वाले दोनों सीक्रेट पायलट कौन दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय को-पायलट पर हमला किया तो विमान तेजी से नीचे जाने लगा। घायल कैप्टन स्मित मच्छर ने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। इससे प्लेन में मौजूद बाकी दो पायलटों को कॉकपिट में पहुंचने का मौका मिल गया और उन्होंने इसे संभाल लिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

नासिक-कुंभ मेला के पास ग्राउंड वाटर में कैंसर के तत्व:पानी में तय सीमा से 1,000 गुना ज्यादा क्रोमियम-6; यहां अगस्त 2027 में कुंभ का आयोजन

महाराष्ट्र के नासिक में अगस्त 2027 में होने वाले कुंभ मेले के आयोजन स्थल के पास अंबड औद्योगिक क्षेत्र के भूजल में कैंसर से जुड़ा जहरीला तत्व क्रोमियम-6 मिला है। एक प्रयोगशाला जांच में इसकी मात्रा 50.3 मिलीग्राम प्रति लीटर दर्ज की गई, जो पेयजल की निर्धारित सीमा 0.05 मिलीग्राम प्रति लीटर से 1,000 गुना से भी अधिक है। दक्षिण एशिया बांध, नदियां और जन संगठन (SANDRP) के लिए कराई गई जांच के नतीजों ने लोगों की सेहत और गोदावरी नदी में स्नान को लेकर चिंता बढ़ा दी है। संगठन ने दूषित नाले और गोदावरी के पानी की जांच कराने की मांग की है। कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 30 सितंबर को एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जबकि, इलाके में मौजूद 15 फैक्टरी को अब तक बंद करने के नोटिस दिए जाने या उन्हें सील किए जाने की खबर है। जबकि, नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने रविवार को दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने भी यह रिपोर्ट रखी। जानें क्यों है ये खतरनाक ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… अर्धकुंभ में पहली बार अखाड़ों की पेशवाई, CM धामी के आग्रह पर फैसला, निकालने की ये 3 वजहें हरिद्वार के आगामी अर्धकुंभ में पहली बार अखाड़ों की पेशवाई भी निकाली जाएगी। यानी इस बार अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं को पूर्ण कुंभ की तरह संतों की पारंपरिक शाही धार्मिक शोभायात्राएं देखने को मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Video: न्यूजीलैंड जाने वाली वनडे टीम के ऐलान में देरी क्यों, क्या अंतिम दो मैच के लिए होगी अलग टीम?

न्यूज़ीलैंड में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है, इसलिए टीम को विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन और डब्ल्यूटीसी के लिए टेस्ट मैच जीतना जरूरी है। कुल मिलाकर, टीम चयन में प्रदर्शन, फिटनेस और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, ताकि टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड दौरे पर बेहतर प्रदर्शन कर सके। Tue, 13 Oct 2026 16:59:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News : Sunetra Pawar की लीडरशिप में पहली सफलता, Someshwar Sugar Factory Election जीत #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T11:43:13+00:00

AAJTAK 2 | LUCKNOW SHIVA SHARMA MURDER CASE | SHRADDHA DUBEY को लेकर कई बड़े खुलासे! | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T11:40:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers