Responsive Scrollable Menu

Budget में किसान दूरबीन से ढूंढ रहा राहत, Akhilesh Yadav बोले- America से 'डील' नहीं, 'ढील' हुई

समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र में भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए उस पर विदेशी आयात पर निर्भरता बढ़ाकर भारतीय कृषि को संकट में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कृषि से संबंधित हर चीज विदेश से आयात की जाएगी, तो देश के किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि किसान क्या उगाएंगे, क्या बेचेंगे और अपनी मेहनत की कमाई से अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Assam में सियासी घमासान, CM Himanta ने Gaurav Gogoi पर ठोका 500 करोड़ का Defamation Case


यादव ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि बजट आने से पहले और बाद में भी अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बात हो रही थी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की सरकार से जानना चाहता हूं कि कितने देश बचे हैं जिनसे मुक्त व्यापार समझौता नहीं कर पाए हैं। सपा नेता ने दावा किया कि अमेरिका के साथ डील नहीं, ढील हुई है। अगर यही डील होनी थी तो 11 महीने इंतजार क्यों करवाया गया। 

उन्होंने भारतीय उत्पादों पर अमेरिका के 18 प्रतिशत शुल्क और अमेरिकी उत्पादों पर भारत में शून्य शुल्क का हवाला देते हुए कटाक्ष किया कि हमारे देश की जनता जानना चाहती है कि शून्य बड़ा है या 18? क्या भाजपा का गणित यह है कि शून्य और 18 बराबर हैं? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सब कुछ विदेश से आएगा तो देश के किसान क्या उगाएंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट दिशाहीन है और इसे लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है कि 2047 तक भारत कैसे विकसित बनेगा। 
 

इसे भी पढ़ें: Parliament Deadlock | संसद में 'शक्ति' युद्ध! भाजपा महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, विपक्ष पर 'तानाशाही' व्यवहार का आरोप


यादव का कहना था कि इस बजट में ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि किसान और मजदूर बजट में अपने लिए मिली राहत को दूरबीन से देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ‘‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’’ वाराणसी में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। यादव ने दावा किया कि वाराणसी में वहां लगभग 100 मंदिरों को तोड़ दिया गया है। नेपाल नरेश की ओर भेंट किया गया घंटा भी लापता है।

Continue reading on the app

अखिलेश यादव ने सदन में उठाया सोने-चांदी के रेट का मुद्दा, आम बजट को बताया ‘दिशाहीन’, सरकार पर कसा तंज

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में आम बजट पर हुई बहस में हिस्सा लेते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बजट को ‘दिशाहीन’ करार देते हुए आरोप लगाया कि यह केवल देश के पांच प्रतिशत लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। महंगाई को …

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में किसको मिला 'गेम कंट्रोलर' का पद, वर्ल्ड कप के दौरान दो बल्लेबाजों के पास रहेगा चार्ज, दिल्ली में दिखेगी पहली झलक

team india new post: तिलक ने बुधवार को यहां कहा कि अगर परिस्थितियां मांग करें, तो वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर पारी को संभालने और उसे दिशा देने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं.  यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि टी20 फॉर्मेट में अक्सर बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का दबाव रहता है, लेकिन मैच की परिस्थितियां कई बार संयम, समझदारी और साझेदारी की मांग करती हैं.  Wed, 11 Feb 2026 20:44:48 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram New Guidelines : 'वंदे मातरम' पर सियासी लड़ाई? | Rahul Gandhi | Congress | R.Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:45:01+00:00

Nishikant Dubey का Congress के प्रदर्शन को लेकर तंज | Rahul Gandhi | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:41:49+00:00

News Ki Pathshala: राहुल गांधी की 'सरेंडर' वाली थ्योरी में कितने झोल? #shorts #ytshorts #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:46:08+00:00

Sonu Nigam Concert: हजारों की भीड़ में गुम हुआ मासूम, सोनू निगम ने परिवार से ऐसे मिलवाया,Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T15:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers