Responsive Scrollable Menu

Big B: अमिताभ बच्चन ने पड़ोसी का सपना किया पूरा, 'जलसा' बुलाकर की खास मुलाकात; Video Viral

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी अदाकारी, बल्कि अपने विनम्र स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। हर रविवार वह अपने घर के बाहर खड़े होकर फैंस का अभिवादन करते हैं। इस दौरान वह आसपास के पड़ोसियों की ओर भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने एक पड़ोसी की जिंदगी का यादगार सपना पूरा कर दिया।

अमिताभ बच्चन ने पड़ोसी को किया आमंत्रित

अमिताभ बच्चन के पड़ोसी निर्मित जेसरानी लंबे समय से उन्हें रविवार दर्शन के दौरान दूर से देखते आ रहे थे। उन्होंने इच्छा जताई थी कि काश उन्हें एक बार अमिताभ बच्चन से आमने-सामने मिलने का मौका मिल जाए। महानायक ने उनकी इस ख्वाहिश को सच कर दिखाया और उन्हें अपने घर ‘जलसा’ में इन्वाइट किया।

सोमवार को निर्मित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इस खास मुलाकात का अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी की तारीख वह कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि उसी दिन उनकी अमिताभ बच्चन से मुलाकात हुई। निर्मित ने बताया कि बिग बी ने न सिर्फ उन्हें ऑटोग्राफ दिया, बल्कि अपनी तस्वीर वाला एक टी-शर्ट भी गिफ्ट की, जिसे वह बेहद खास मानते हैं।

हर रविवार अमिताभ बच्चन के घर के बाहर हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। बिग बी कई बार अपने ब्लॉग्स में फैंस के इस प्यार और इंतजार के लिए आभार भी जता चुके हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो
अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में होंगे। पहली फिल्म में नजर आईं दीपिका पादुकोण इस सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। खबरों के मुताबिक, उनकी जगह साई पल्लवी को कास्ट किया गया है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Continue reading on the app

Love Horoscope For 10 February 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 फरवरी | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 10 फरवरी 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं।

मेष लव राशिफल: आज आपकी ऊर्जा बहुत ऊंची रहेगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो लाल गुलाब देकर अपनी भावनाओं का इजहार करने के लिए आज का दिन "परफेक्ट" है।

वृषभ लव राशिफल: रोमांस के मामले में आज आप थोड़ा शर्मीला महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपका साथी आपकी खामोशी को भी समझेगा। एक सरप्राइज डिनर प्लान करें।

मिथुन लव राशिफल: बातचीत से आज आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं। पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में नयापन आएगा।

कर्क लव राशिफल : भावनाओं का समंदर आज उमड़ सकता है। अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। एक प्यारा सा तोहफा रिश्ते में मिठास घोलेगा।

सिंह लव राशिफल: आप आज केंद्र बिंदु बने रहेंगे। पार्टनर आपकी तारीफों के पुल बांधेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से सोशल इवेंट में हो सकती है।

कन्या लव राशिफल: आज "परफेक्शन" के पीछे न भागें। पार्टनर जैसा है, उसे वैसे ही स्वीकार करें। छोटी-छोटी खुशियां आज बड़े पल बन सकती हैं।

तुला लव राशिफल : शुक्र की कृपा से आज आपके आकर्षण में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल : प्यार में आज थोड़ी गहराई और जुनून रहेगा। अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। आज किसी भी तरह के शक से बचें।

धनु लव राशिफल: आज आप थोड़े एडवेंचरस मूड में रहेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बन सकता है। हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा रहेगा।

मकर लव राशिफल: आप अपने प्यार को लेकर आज काफी गंभीर रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ लव राशिफल: आज आप कुछ "हटकर" करना चाहेंगे। अपनी क्रिएटिविटी से पार्टनर को सरप्राइज दें। प्रेम संबंधों में ताजगी महसूस होगी।

मीन लव राशिफल: आज आप सपनों की दुनिया में खोए रह सकते हैं। पार्टनर के प्रति आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी। शाम को एक रोमांटिक मुलाकात के योग हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, अभिषेक शर्मा हुए अस्पताल में भर्ती

T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं है. सेहत बिगड़ने के चलते उसके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. Wed, 11 Feb 2026 06:07:54 +0530

  Videos
See all

बारामती प्लेन क्रैश के बाद एक्शन में DGCA ! #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T01:32:57+00:00

Om Birla | Rahul Gandhi | Kanpur Lamborghini Crash: Headlines देखिए 11th February 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T01:31:52+00:00

गहरे समुद्र में माइनिंग: क्या बड़े बैंक आपसे झूठ बोल रहे हैं? [Your bank funds deep-sea mining] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T01:30:54+00:00

Iran America War LIVE Updates: ईरान-अमेरिका जंग! देखिए ताजा हालात! | Middle East | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-11T01:31:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers