Responsive Scrollable Menu

गोंडा से 10 गाड़ियों से मुर्शिदाबाद के लिए निकले कार्यकर्ता:लखनऊ में रोके गए; अध्यक्ष हाउस अरेस्ट; बाबरी मस्जिद ढहाने का किया है ऐलान

यूपी के लखनऊ, गोंडा सहित कई जनपदों से विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जाने के लिए निकले हैं। मंगलवार को गोंडा में 10 गाड़ियों से सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आर्य हीरू के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए। उधर, लखनऊ में 15 गाड़ियां लेकर जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस के रोके जाने पर कार्यकर्ताओं ने हाथ में भगवा झंडा, कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर करीब 2 घंटे तक प्रदर्शन किया। अध्यक्ष गोपाल राय को पुलिस ने पहले ही हाउस अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण करा रहे हैं। शिलान्यास के दिन करीब 2 लाख लोग ईंट लेकर शामिल होने पहुंचे थे। इस पर हिंदूवादी संगठन ने मस्जिद को ढहाने का ऐलान किया था। संगठन के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा था कि यूपी से कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद जाएंगे और वहां बन रही मस्जिद को ढहाने का काम करेंगे। इस ऐलान से संबंधित होर्डिंग्स भी लखनऊ सहित कई जगहों पर लगाए गए थे। पहले देखें, 3 तस्वीरें… भगवा झंडा और फावड़ा लेकर पहुंचे कार्यकर्ता विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बाराबंकी और लखनऊ सहित अधिकतर जनपदों से कार्यकर्ता कूच कर रहे। यूपी सहित मध्य प्रदेश और दिल्ली से लगभग 15,000 सदस्य और पदाधिकारी पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद जा रहे। कहा कि बाबरी के नाम पर पश्चिम बंगाल समेत पूरे भारत में एक भी ईंट नहीं रखने देंगे। सभी लोगों के हाथों में भगवा झंडा, फावड़ा और कुल्हाड़ी है। गाड़ियों पर पश्चिम बंगाल सरकार विरोधी स्लोगन लिखे पोस्टर लगे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश आर्य हीरू ने कहा कि मुर्शिदाबाद के विधायक द्वारा मस्जिद निर्माण को लेकर किए गए कथित ऐलान के विरोध में वे अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर निकले हैं। यदि वहां मस्जिद बनाई जाती है, तो उसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम या शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम पर रखा जाना चाहिए। 8 फरवरी को लगाई गई थीं होर्डिंग्स विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से 8 फरवरी को 1090 चौराहा से गोमती नगर के बीच 5 होर्डिंग्स लगाई गई थी। उन पर मुर्शिदाबाद में निर्माणाधीन बाबरी मस्जिद का उल्लेख किया गया था। एक ओर भगवान श्रीराम और विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय की तस्वीर लगी थी। अब पढ़िए मुर्शिदाबाद बाबरी मस्जिद विवाद… पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनने वाली मस्जिद की आधारशिला रखी थी। इस दौरान नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर के नारे लगे थे। कार्यक्रम में 2 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। TMC ने 4 दिसंबर को हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। हुमायूं ने कहा था- 100 मुसलमान शहीद होंगे तो वे 500 को ले जाएंगे मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर मीडिया से बात करते हुए 28 नवंबर 2025 को हुमायूं कबीर ने एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जो कोई उन्हें रोकने की कोशिश करेगा, उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। अगर 100 मुसलमान शहीद होंगे तो वे अपने साथ 500 लोगों को ले जाएंगे।‘ हुमायूं कबीर पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के समय मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर में हुमायूं कबीर ने एक जनसभा में कहा, ‘मैं राजनीति छोड़ दूंगा अगर दो घंटे में तुम्हें (हिंदुओं को) भागीरथी नदी में डुबो न दिया। तुम 30% हो, हम 70% (मुस्लिम) हैं। मैं तुम्हें शक्तिपुर में रहने नहीं दूंगा।‘ इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया था। वहीं TMC ने इस बयान से दूरी बना ली थी। मस्जिद को लेकर विवाद साल भर पुराना पूरा विवाद नवंबर 2024 में शुरू हुआ। तब TMC विधायक हुमायूं कबीर ने अयोध्या वाली बाबरी मस्जिद की छोटी प्रतिकृति बनाने की बात कही थी। जब बाबरी नाम के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया, तब उन्होंने कहा था कि बाबरी मस्जिद मुसलमानों के लिए भावनात्मक मुद्दा है। इसके बाद दिसंबर 2024 में ही BJP ने मुर्शिदाबाद में राम मंदिर बनाने की बात कही। हालांकि तब भी BJP नेता शंकर घोष का कहना था कि राम मंदिर को मस्जिद के जवाब के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। मंदिर संस्कृति का हिस्सा है, जबकि बाबरी मस्जिद का एक खराब इतिहास है, ये बंगाल में कैसे बन सकती है। ………… ये खबर भी पढ़ें… मथुरा में परिवार के 5 लोगों की लाश मिली:पति-पत्नी, 3 बच्चे; रसोई की दीवार समेत 3 जगह सुसाइड नोट मिले मथुरा में एक परिवार के पांच लोगों की लाश कमरे में मिली है। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। बेड पर मां, एक बेटी और एक बेटा मिले, जबकि दूसरी बेटी चारपाई पर थी। वहीं पति फर्श पर पड़ा मिला। फिलहाल, पुलिस की दो थ्योरी अब सामने आई है। पहली- पति, पत्नी और बच्चों ने दूध में जहर मिलाकर पीया। दूसरी- पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली और बाद में करंट लगाकर खुद आत्महत्या कर ली।पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

डायबिटीज के मरीजों को दिन में कितनी बार भोजन करना चाहिए? डाइटिशियन से जानें शुगर कंट्रोल का तरीका

Diabetes Diet Plan Tips: डायबिटीज के मरीजों को एक बार में पेट भरकर खाना नहीं खाना चाहिए. इसके बजाय शुगर के पेशेंट्स को दिन में 5-6 बार छोटे-छोटे मील लेने चाहिए. सही समय पर हेल्दी भोजन करने से ब्लड शुगर स्टेबल रहता है और शुगर के उतार-चढ़ाव से बचाव होता है. डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खान-पान में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

सचिन ने अर्जुन तेंदुलकर की शादी का न्योता PM मोदी को दिया, परिवार समेत की मुलाकात

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. उन्होंने पिछले साल ही अगस्त में सानिया चंडोक के साथ सगाई की थी. सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके शादी का न्योता दिया है. Tue, 10 Feb 2026 20:17:50 +0530

  Videos
See all

Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, वॉयस नोट भेज मांगे करोड़ों रुपए, जानें क्या है मामला? |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T14:39:15+00:00

Sachin Tendulkar Son Marriage:अर्जुन और सानिया की शादी पक्की! सचिन तेंदुलकर ने खुद किया खुलासा!|N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T14:47:03+00:00

Kanpur Hit and Run Case: लैंबॉर्गिनी वाले शिवम के पापा पहुंचे थाने | Kanpur Lamborghini Hit Run Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T14:45:07+00:00

मेरठ की आकांक्षा का खुला ऐलान | #meerutnews #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T14:37:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers