Responsive Scrollable Menu

Avishwas Prastav Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस, 118 सांसदों ने किया साइन

Avishwas Prastav Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस, 118 सांसदों ने किया साइन

Continue reading on the app

क्रिकेट पर सियासत : 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लानत', इमरान मसूद ने निकाली भड़ास; भारतीय टीम पर भी 'विवादित बयान'

श्रीलंका के कोलंबो में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच पर मंडरा रहे खतरे के बादल छंट चुके हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान इस मुकाबले को खेलने के लिए राजी हो गया है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर खुशी आना लाजमी है। लेकिन, इस मैच को लेकर मचा सियासी बवाल अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने इस मैच को लेकर न केवल पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर भड़ास निकाली है बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम को भी विवाद में घसीटने का प्रयास किया है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने ICC द्वारा 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की पुष्टि करने पर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर लानत है, और मैं अपनी टीम के बारे में क्या कहूं? मैं पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के रिश्तों के पूरी तरह खिलाफ हूं। यह शर्मनाक है कि हमला के बाद दुबई में पाकिस्तान के साथ ये मैच खेल आए थे। मैं पुलवामा के बाद से पाकिस्तान के साथ किसी भी मैच के लिए मना करता हूं। यहां देखिये उनका पूरा बयान...

BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुल्का ने दिया ये रिएक्शन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबों में 15 फरवरी को होने वाले टी20 मैच की पुष्टि पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि तय शेड्यूल के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में इसे क्रिकेट की जीत करार दिया। कहा कि ICC ने जिस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला है, वह सराहना के योग्य है। उधर, बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर सहमति बनती है तो इससे अच्छा कुछ भी नहीं है। देखिये उनका पूरा बयान

अशोक पंडित ने भारत पाक मैच पर जताई आपत्ति

उधर, फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के खिलाफ हूं। भारत को पाकिसतान के खिलाफ कभी भी नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मैच हमारे लोगों और सुरक्षा बलों के जवानों की भावनाओं के खिलाफ है, जिन्होंने देश के लिए जान दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ न केवल खेल बल्कि व्यापार भी नहीं होना चाहिए। बतौर भारतीय नागरिक मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से सहमत नहीं हूं।

 पाकिस्तान की सिर्फ दो ही मांगें पूरी हुईं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट मैच न खेलने की जिद्द पर अड़ा था, लेकिन यह मैच न होने पर श्रीलंका को भारी नुकसान उठाना पड़ता। ऐसे में श्रीलंका ने पाकिस्तान को पत्र लिखकर मैच खेलने की अपील की थी, साथ ही चेतावनी भी दी थी। इसके बाद दोनों तरफ से संबंधित क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों की बैठक हुईं, जिसमें पाकिस्तान की तरफ से 5 मांगें रखी गईं, लेकिन बताया जा रहा है कि केवल 2 ही मांगें स्वीकार की गई हैं। पाकिस्तान ने कौन से पांच मांगें रखीं थी, जानने के लिए यहां क्लिक कीजिए

समाप्त  

Continue reading on the app

  Sports

NED vs NAM: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज की

NED vs NAM Highlights: नीदरलैंड्स ने बास डे लीडे के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद यह जीत टीम के लिए बेहद अहम रही। ये टी20 विश्व कप इतिहास में नीदरलैंड्स की सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था।

नामीबिया की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए जबकि अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें डे लीडे ने पवेलियन भेजा। जेजे स्मिट भी 22 रन बनाकर चलते बने। आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाने की कोशिश में नामीबिया ने लगातार विकेट गंवाए और 156 तक ही पहुंच सकी।

नीदरलैंड्स के लिए डे लीडे ने दो अहम विकेट लिए और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा। लॉगन वैन बीक और अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे नामीबिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका। 

157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स को माइकल लेविट ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई शानदार शॉट लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके, लेकिन उनकी तेज शुरुआत ने मैच की दिशा तय कर दी।

इसके बाद बास डे लीडे ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की। डे लीडे ने 7 चौके और तीन छक्के लगाते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने नामीबिया के गेंदबाज बेबस नजर आए। अंत में नीदरलैंड्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट में मजबूत वापसी की और अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया और अंक तालिका में डच टीम पाकिस्तान से ऊपर दूसरे स्थान पर आ गई। भारत फिलहाल ग्रुप-ए में पहले पायदान पर है। 

Tue, 10 Feb 2026 15:46:37 +0530

  Videos
See all

"जनरल नरवणे की किताब… राहुल गांधी सच में फंस गए ? #shorts #ytshorts #generalnaravane #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:08:16+00:00

Breaking News: Noida में Delhi-Meerut Highway पर भीषण सड़क हादसा , आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:15:56+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha| संसद में ऐसे भीड़ गए Rahul Gandhi और Kiren Rijiju! #kirenrijiju #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:04:35+00:00

"Thakur Hoon Main" | Astha Singh Video Viral: HDFC Employee Controversy पर बड़ी ख़बर #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers