Responsive Scrollable Menu

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

पूरे साल में 4 नवरात्रि होती हैं, जिनमें से सबसे खास शारदीय नवरात्रि मानी जाती है। इस दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। जगह-जगह पर मां दुर्गा के पंडाल सजाए जाते हैं। इस बार 11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। वहीं नवरात्रि की समाप्ति 19 अक्तूबर 2026 को हो रही है। ऐसे में अगर आप भी इन 9 दिनों तक मां दुर्गा की पूजा करने वाली हैं, तो इसकी सही डेट नोट कर लें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शारदीय नवरात्रि से जुड़ी सारी जानकारी के बारे में बताने जा रहे हैं।

कब से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्रि

हर साल आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि के पर्व की शुरूआत होती है। इस बार 10 अक्तूबर 2026 की रात 09:19 मिनट पर प्रतिपदा तिथि की शुरूआत होगी। जोकि 11 अक्तूबर की रात 09:30 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के मुताबिक 11 अक्तूबर को नवरात्रि का पहला दिन माना जाएगा। वहीं 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग 9 रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के साथ मां दुर्गा की पूजा करने और व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha में जन्मे बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, मिलता है पूर्वजों का विशेष आशीर्वाद

किस दिन किस देवी की होगी पूजा

शारदीय नवरात्रि के मौके पर हर दिन मां दुर्गा के एक अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं साल 2026 में 9 देवियों की पूजा-अर्चना की तारीखें कुछ इस तरह रहेंगी।

11 अक्टूबर - मां शैलपुत्री
12 अक्टूबर - मां ब्रह्मचारिणी
13 अक्टूबर - मां चंद्रघंटा
14 अक्टूबर - मां कूष्मांडा
15 अक्टूबर - मां स्कंदमाता
16 अक्टूबर - मां कात्यायनी
17 अक्टूबर - मां कालरात्रि
18 अक्टूबर - मां महागौरी
19 अक्टूबर - मां सिद्धिदात्री

यानी की इस बार नवरात्रि का पर्व 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक 9 दिन रहेंगे। हर दिन भक्त मां दुर्गा के अलग-अलग रूप को याद कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मां

इस बार यानी की साल 2026 में मां दुर्गा हाथी पर सवार आकर आएंगी। इस तरह से मां दुर्गा का आना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन की वर्षा होती है। वहीं मां दुर्गा का प्रस्थान 20 अक्तूबर 2026 को दशहरे के दिन मुर्गे पर होगा। इस दौरान मां दुर्गा का पूरा परिवार साथ होगा।

नवरात्रि में ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा

नवरात्रि की शुरूआत पहले दिन कलश स्थापना के साथ होती है। इसके लिए लकड़ी की एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और फिर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर रखें। कलश में जल, गंगाजल, सुपारी, सिक्का और हल्दी की गांठें रखी जाती है। फिर इस कलश के मुंह पर आम के पत्ते रखें और ऊपर से नारियल रखें। नारियल को लाल रंग की चुनरी लपेटकर कलावा बांधें। फिर कलश को देवी मां की चौकी के पास रखें और अखंड ज्योति जलाएं। प्रयास करें कि यह अखंड ज्योति पूरे नवरात्रि यानी की 9 दिनों तक जलती रहे।

Continue reading on the app

साइलेंट हार्ट डिजीज.. क्या बिना लक्षणों के भी हो सकती है आर्टरी में ब्लॉकेज?

दिल की सेहत अगर बिगड़ रही है तो इसका ज्यादातर मामलों में देर से पता चलता है. इसी से आर्टरी का ब्लॉक होना भी कनेक्टेड है. इससे जुड़े किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जानें...

Continue reading on the app

  Sports

100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज... 58 साल पहले हुई शुरुआत, खूब चला दिग्गजों का बल्ला

5 batsman Hundred in hundredth Test match: अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ना क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्लभ और बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है. टेस्ट क्रिकेट के लंबे सफर में अब तक केवल पांच ही ऐसे महान बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक आंकड़े को अपने शतक से यादगार बनाया है. इस खास फेहरिस्त में कॉलिन कॉड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट और इंजमाम-उल-हक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन पारियां खेलकर अपने इस मुकाम को हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है. Fri, 16 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN | WEATHER UPDATE | झमाझम बारिश का बड़ा अलर्ट जारी | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:08:36+00:00

AAJTAK 2 | GOLD के रेट में बड़ा बदलाव, SILVER में भी आया भारी उछाल! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers