Responsive Scrollable Menu

साइलेंट हार्ट डिजीज.. क्या बिना लक्षणों के भी हो सकती है आर्टरी में ब्लॉकेज?

दिल की सेहत अगर बिगड़ रही है तो इसका ज्यादातर मामलों में देर से पता चलता है. इसी से आर्टरी का ब्लॉक होना भी कनेक्टेड है. इससे जुड़े किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए? जानें...

Continue reading on the app

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय


हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे मुख्य माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।

इस व्रत शाम को करवा चौथ की पूजा की जाती है। रात के समय चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। आइए आपको बताते हैं इस साल 2026 में करवा चौथ किस तारीख को है और इस दिन पूजा से लेकर चंद्रोदय तक का समय क्या रहने वाला है।

करवा चौथ कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल 2026 में चतुर्थी तिथि 29 अक्तूबर को पड़ रही है। इस तिथि का आरंभ 29 अक्तूबर की रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगा और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, करवाचौथ का व्रत गुरुवार, 29 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ वाले दिन व्रत रखने के साथ ही शाम के समय विधिवत रुप से पूजा की जाती है। पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर को करवा चौथ पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहने वाला है। इस अवधि में महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं और व्रत की कथा सुनती है। पूजा में आप करवा, दीपक, रोली, अक्षत, फूल और अन्य पारंपरिक सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।

करवा चौथ में सरगी का समय

दरअसल, करवा चौथ की सगरी सूर्योदय से पहले ग्रहण की जाती है। खासकर इसे सुबह के समय सूर्योदय से पहले खाने की परंपरा है। इस बार सरगी के लिए सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच का शुभ समय माना जा रहा है। लेकिन स्थानीय सूर्योदय के अनुसार सरगा का समय बदल सकता है। इसलिए अपने शहर के सूर्योदय के समय का ध्यान में रखकर सारगी ग्रहण करें। सरगी के बाद ही महिलाएं व्रत का संकल्प लेकर पूरे दिन अन्न और जल का त्याग करती हैं।

करवा चौथ चंद्रोदय का समय

करवा चौथ व्रत में मुख्य रुप से चंद्रमा के दर्शन का महत्व माना जाता है। सुहागिन महिलाएं रात में चंद्रमा के निकलने की प्रतीक्षा करती हैं। चंद्र दर्शन के बाद चंद्र देव को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत खोलने की परंपरा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 अक्तूबर 2026 को रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर चंद्रोदय होगा। लेकिन चंद्रमा के दिखाई देने का समय शहर और स्थान के अनुसार, अलग-अलग हो सकता है।

करवा चौथ पर बन रहे हैं ये शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार करवा चौथ के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इसलिए करवा चौथ पर  गौरी योग, परिधि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं में शुभ योगों को पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल रहने वाला है। लेकिन इन योगों का प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली और स्थानीय पंचांग गणना के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले 5 बल्लेबाज... 58 साल पहले हुई शुरुआत, खूब चला दिग्गजों का बल्ला

5 batsman Hundred in hundredth Test match: अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ना क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्लभ और बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है. टेस्ट क्रिकेट के लंबे सफर में अब तक केवल पांच ही ऐसे महान बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने इस ऐतिहासिक आंकड़े को अपने शतक से यादगार बनाया है. इस खास फेहरिस्त में कॉलिन कॉड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट और इंजमाम-उल-हक जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं. इन सभी बल्लेबाजों ने दबाव के क्षणों में बेहतरीन पारियां खेलकर अपने इस मुकाम को हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है. Fri, 16 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Jamshedpur Fire: सब्जी मंडी में भीषण आग, 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक | Jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:37:41+00:00

Delhi Murder News: शाहीन बाग के शाहिद हुसैन की चाकू मारकर निर्मम हत्या | Kalindi Kunj | Shaheen Bagh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T01:35:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers