Responsive Scrollable Menu

भोपाल के यात्रियों के लिए रक्षाबंधन पर 4 स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, रीवा तक सुविधाजनक होगा सफर

त्योहारों के मौके पर ट्रेन में यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिलता है। ऐसे में रेलवे द्वारा कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। अगर आप भोपाल के रहने वाले हैं, तो ये खबर आपके बहुत काम की है।

राखी पर भोपाल से रीवा, सतना, मैहर और विंध्य क्षेत्र की और जाने वाले यात्रियों को इस बार लंबी वेटिंग और कम सीट की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए भोपाल-रीवा मार्ग पर चार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों का सफर सुविधाजनक साबित होने वाला है।

भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25 से 31 अगस्त के बीच इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाने वाला है।

ट्रेन नंबर 02155 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 पर भोपाल से रवाना होगी और 26 अगस्त की सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02156 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 26 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा से चलकर 27 अगस्त सुबह 4:30 बजे भोपाल आएगी।

ट्रेन नंबर 02154 रीवा-भोपाल वन वे सुपरफास्ट स्पेशल 29 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा रवाना होगी और 30 अगस्त को सुबह 4:30 भोपाल आ जाएगी।

 

ट्रेन नंबर 02180 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 30 अगस्त की शाम 6:35 पर रीवा से निकलेगी और 31 अगस्त के सुबह 4:30 बजे भोपाल आएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 02179 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल 31 अगस्त को 10:25 पर भोपाल से निकलेगी और 1 सितंबर की सुबह 7:20 पर रीवा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 02189 भोपाल-रीवा सुपरफास्ट 26 और 27 अगस्त की रात 10:25 पर भोपाल से रवाना होगी। वापसी में ये ट्रेन नंबर 02190 रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी।

यहां रहेगा स्टॉपेज

यह सभी ट्रेन भोपाल से निकलकर संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना स्टेशन पर रुकते हुए रीवा पहुंचेगी। रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए वह अपना आरक्षण पहले से कर लें। ट्रेन से संबंधित सारी जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Continue reading on the app

MP Har Ghar Tiranga Abhiyan: 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं।

सभी कलेक्टर्स से कहा गया है कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मानने के लिए सहभागिता सुनिश्चित करें। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत शासकीय कार्यक्रम/चर्चाएँ जैसे आयोजन किए जाएंगे। राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के जश्न को’हर घर तिरंगा अभियान 2026′ के साथ जोड़ा गया है। इतना ही नहीं तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल (www.harghartiranga.com) पर अपलोड करने और सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अगस्त आज़ादी का पर्व मनाने का महीना है। हम सब हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाएं। 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस मनाया जाए। इस दिन भोपाल में नागरिकों और युवाओं के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाए। यह तिरंगा यात्रा समाज में अपनी आज़ादी को अक्षुण्ण बनाए रखने की प्रेरणा सहित देशभक्ति की भावना के प्रसार का माध्यम बनेगी।

हर घर तिरंगा अभियान में क्या-क्या होगा खास

  • सभी जिलों में तिरंगा से प्रेरित कला, तिरंगा प्रदर्शनी का प्रदर्शन, तिरंगा रंगोली, तिरंगा बुनाई, तिरंगा पर प्रश्नोतरी, तिरंगे के लिए स्वयं सेवा, तिरंगा सजावट का कार्यक्रम रखा जाएगा।
  • सैन्य बलों के जवानों और पुलिसकर्मियों को ‘पत्र लेखन’ जैसे कार्यक्रम तथा तिरंगा संगीत कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जायेगा।
  • स्थानीय स्व-सहायता समूहो और उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से आम नागरिकों के लिए पर्याप्त मात्रा में खादी/पॉलिएस्टर के राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
  • तिरंगा मेला, तिरंगा कंसर्ट, तिरंगा बाइक तिरंगा ई-बाइक/तिरंगा साइकिल रैली, तिरंगा यात्रा, तिरंगा ध्वजबिक्री और समुचित व्यवस्था, मानव श्रृंखला निर्माण, तिरंगा एंथम आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
  • डिजिटल सहभागिता अभियान में तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल ( www.harghartiranga.com ) पर अपलोड करने व सोशल मीडिया हैंडल पर अभियान का प्रचार-प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।
  • घर, कार्यालय तथा वाहनों पर तिरंगा लगाना, सेल्फ़ी अपलोड, सर्वत्र तिरंगे की दृश्यता तथा संस्कृति मंत्रालय के साथ सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जाना, हर जगह तिरंगा दृश्यता, तिरंगा के साथ रिकॉर्ड इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

  • 14 अगस्त को देश के विभाजन के समय विस्थापन का दंश झेलने वाले और अपने प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस दिन को संवेदनशीलता के साथ मनाया जाएगा।
  • जिला और संभाग स्तर पर शांति मार्च (मौन जुलूस) निकाला जाएगा तथा शहीदों की स्मृति में सभाएं आयोजित की जाएंगी।
  • कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे।
  • सार्वजनिक स्थलों, पुस्तकालयों और मुख्य प्रशासनिक भवनों में विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और विस्थापितों के संघर्ष को दर्शाने वाली तस्वीरों/अभिलेखों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
  • कार्यक्रम में जिलों, विकासखंडों और ग्राम पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।

“वंदे मातरम” गान के 150 वर्ष पूरे होने का भी मनेगा जश्न

  • शासकीय कार्यक्रमों, शिक्षण संस्थानों तथा सार्वजनिक सभाओं में जहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों प्रस्तुत किए जा रहे हो, वहां ‘वंदे मातरम’ (राष्ट्रगीत) पहले गाया और बजाया जाएगा, उसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन होगा।
  • राष्ट्रगीत गायन के दौरान उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक सावधान की मुद्रा में सम्मानपूर्वक खड़े रहेंगे।
  • शासकीय कार्यालयों एवं महाविद्यालयों के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के निर्धारित छंदों का शुद्ध और गरिमापूर्ण वाचन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • सभी प्रत्यक्ष आयोजनों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन और राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराना/प्रदर्शन करना दोनों शामिल किए जाएंगे।
  • हर घर तिरंगा’ की वेबसाइट (www.harghartiranga.com) पर नागरिकों द्वारा तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी को अपलोड करने पर तस्वीर पर “वंदे मातरम” अंकित होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Ravindra Jadeja का नया अवतार: अब हर गेंद पर विकेट ढूंढता है ये Spinner, Team India को फायदा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के खेलने के तरीके में आए बदलाव पर ज़ोर दिया है। उन्होंने कहा है कि जडेजा अब सिर्फ़ रन रोकने के बजाय हर गेंद पर विकेट लेने की कोशिश करते हैं। अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एकमात्र टेस्ट मैच न खेल पाने के बाद, जडेजा 15 अगस्त से श्रीलंका में शुरू होने वाली दो मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने को तैयार हैं।
 

इसे भी पढ़ें: 'स्पष्टता' न मिलने पर PBKS के Shashank Singh ने Chhattisgarh छोड़ा, Puducherry से जुड़ेंगे


JioStar के शो ‘Follow The Blues’ में सीरीज़ से पहले बात करते हुए, जडेजा के लंबे समय से साथी रहे पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में उनकी बदलती सोच के बारे में कहा कि अब यह बॉलर अपनी खूबियों को अच्छी तरह जानता है और विकेट लेने के लिए स्टंप्स की सीध में बॉलिंग करने पर ध्यान दे रहा है। पुजारा ने कहा कि पहले, जब रवींद्र जडेजा बॉलिंग करते थे, तो उनकी सोच ज़्यादा रन न देने की होती थी, खासकर रेड-बॉल क्रिकेट में। अगर पिच से थोड़ी भी मदद मिलती थी, तो वह विकेट लेने की कोशिश करते थे। लेकिन अगर पिच बॉलर्स के लिए मददगार नहीं होती थी, तो उनका ध्यान रन रोकने पर होता था। लेकिन अब, उन्होंने अपनी खूबियों को समझ लिया है और उसी के हिसाब से बॉलिंग कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हर मैच में, वह गेंद को स्टंप्स की लाइन में डालने और बल्लेबाज़ को आउट करने की कोशिश करते हैं। पहले उनकी सोच थोड़ी ज़्यादा डिफेंसिव थी, लेकिन अब वह हर गेंद विकेट लेने के मकसद से फेंकते हैं। इससे आप अपने खेल के बारे में थोड़ा और सोचते हैं। आप क्रीज़ का बेहतर इस्तेमाल करते हैं, वाइड एंगल से गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं और बल्लेबाज़ के हिसाब से अपनी लेंथ बदलते हैं। खेल के लिए यह मानसिक बदलाव बहुत ज़रूरी है।
 

इसे भी पढ़ें: ICC Action: अमेरिकी क्रिकेटर Bodugum Akhilesh Reddy पर मैच फिक्सिंग के लिए लगा 8 साल का कड़ा Ban


जडेजा ने 89 टेस्ट मैचों में 25.11 की औसत से 348 विकेट लिए हैं। इसमें 17 बार चार विकेट, 15 बार पांच विकेट और तीन बार मैच में दस विकेट लेने का कारनामा शामिल है; उनका सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन 7/42 रहा है। बल्लेबाज़ी में, उन्होंने 133 पारियों में 38.27 की औसत से 4,095 रन बनाए हैं, जिसमें छह शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Tue, 04 Aug 2026 14:35:35 +0530

  Videos
See all

गजवा-ए-स्पेन क्यों हुआ यूरोप में ? Ceuta Border Crisis | Spain Border | Illegal Migration | Europe #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:37:38+00:00

शंकर जी का अपमान करता मौलाना जर्जिश अंसारी | Jargish Ansari | Muslim | Sanatan Dharm #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:45:37+00:00

Prashant Kishor Breaking News Live : प्रशांत किशोर ने किया चौंकाने वाला खुलासा ! | Samrat Chaudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:35:02+00:00

Breaking News | Amritsar में ISI-linked आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार! | Pakistan | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T09:34:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers