Responsive Scrollable Menu

UP Election 2027 बाराबंकी जिले की 6 सीटों पर 2027 से पहले सपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग...

UP Election 2027: लखनऊ से सटा बाराबंकी जिला यूपी की उन गिनी-चुनी जगहों में है, जहां 2022 में भाजपा और सपा ने बराबर-बराबर यानी तीन-तीन सीटें बांटी थीं. यहां के चुनावी आंकड़े इतने करीबी रहे कि दो सीटों का फैसला तीन सौ वोट से भी कम में हो गया. 2027 से पहले जिले की सियासत इसलिए भी गरम है, क्योंकि लड़ाई अब सिर्फ भाजपा बनाम विपक्ष की नहीं रही. यहां विपक्षी खेमे के भीतर भी सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो चुकी है. आइए 2027 से पहले जानते हैं जिले की 6 सीटों पर सपा-कांग्रेस में क्या जंग चल रही है?

हिंदू आबादी करीब 77 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 23 प्रतिशत है

जनगणना 2011 के अनुसार बाराबंकी जिले की आबादी करीब 32 लाख 61 हजार थी. इसमें पुरुष करीब 17 लाख 7 हजार और महिलाएं करीब 15 लाख 54 हजार दर्ज हुईं. यहां हर हजार पुरुषों पर 910 महिलाएं हैं. जिले की साक्षरता दर करीब 62 प्रतिशत रही, जिसमें पुरुष साक्षरता करीब 70 प्रतिशत और महिला साक्षरता करीब 52 प्रतिशत थी. जानकारी के मुताबिक जिले की लगभग 90 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है और सिर्फ 10 प्रतिशत शहरों में रहती है. धर्म के हिसाब से देखें तो यहां हिंदू आबादी करीब 77 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 23 प्रतिशत है. 

जिले में छह सीटें, दो आरक्षित

बाराबंकी जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं, जिनके नाम हैं कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी (सदर), जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़. इनमें जैदपुर और हैदरगढ़ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं, जबकि बाकी चारों सीटें सामान्य श्रेणी की हैं. बता दें रामनगर, बाराबंकी, जैदपुर और हैदरगढ़ पांच सीटें बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में आती हैं, जबकि दरियाबाद सीट जिले में होने के बावजूद लोकसभा के लिहाज से फैजाबाद यानी अयोध्या संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है.

भाजपा और सपा के बीच बराबरी का रहा था मुकाबला 

2022 में हुए विधानसभा की बात करें तो जिले की तीन सीटें भाजपा के खाते में गईं और तीन सपा के खेमे में गई थीं. आइए आपको डिटेल में सभी छह सीटों के बारे में बताते हैं...

कुर्सी सीट की बात करें तो यहां भाजपा के सकेंद्र प्रताप वर्मा ने सपा के राकेश कुमार वर्मा को सिर्फ 217 वोट से हराया. उन्हें 1 लाख 18 हजार 720 वोट मिले, जबकि राकेश वर्मा के खाते में 1 लाख 18 हजार 503 वोट आए थे. 

रामनगर सीट पर सपा के फरीद महफूज किदवई ने भाजपा के शरद अवस्थी को महज 261 वोट से शिकस्त दी थी. 

बाराबंकी (सदर) सीट पर सपा के धर्मराज सिंह यादव ने भाजपा की डॉ. रामकुमारी मौर्या को 35 हजार 50 वोटों से हराया था. 

जैदपुर (सुरक्षित) सीट पर सपा के गौरव रावत ने भाजपा के अंबरीश रावत को करीब 2 हजार 982 वोटों से हराया था.

दरियाबाद सीट पर भाजपा के सतीश चंद्र शर्मा ने सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को करीब 32 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी.

हैदरगढ़ (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के दिनेश रावत ने सपा के राम मगन को हराकर सीट अपने नाम की थी. चुनाव आयोग के मुताबिक उन्हें 1 लाख 17 हजार 133 वोट मिले थे.

कभी था कांग्रेस-भाजपा का गढ़, अबकी बार ये पार्टियां ठोक रहीं ताल 

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बाराबंकी का मौजूदा सियासी नक्शा 2008 के परिसीमन के बाद बना है. बता दें नई सीटों पर पहला चुनाव 2012 में हुआ था. उस समय सपा का पलड़ा भारी रहा था। इसके बाद 2017 में भाजपा लहर रही, इस दौरान जिले की छह में से पांच सीटें भाजपा ने जीती थी. उस समय केवल बाराबंकी सदर सीट पर सपा का प्रत्याशी जीता था. जानकारी के अनुसार बाराबंकी सदर सीट पर 2012, 2017 और 2022 में धर्मराज सिंह यादव उर्फ सुरेश यादव लगातार तीन बार सपा के टिकट पर जीते हैं और हर बार उनकी जीत का अंतर बढ़ता गया है. इसके अलावा जैदपुर सीट के बारे में बताएं तो इस सीट का पुराना नाम मसौली था और यहां मोहसिना किदवई के परिवार का लंबे समय तक दबदबा रहा है. इसी तरह हैदरगढ़ सीट पर राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए उपचुनाव लड़ा था. इस सीट को परंपरागत रूप से कांग्रेस और भाजपा का मजबूत इलाका माना जाता रहा है. लेकिन बावजूद इसके 2017 और 2022 में यहां भाजपा ने का कब्जा किया.

बाराबंकी जिले की 6 सीटों अब क्या हैं मौजूदा हालात?

2024 के लोकसभा चुनाव में बाराबंकी संसदीय सीट कांग्रेस के तनुज पुनिया के खाते में गई थी जो इंडिया गठबंधन के तहत सपा के समर्थन से लड़े थे. हाल की रिपोर्टों के मुताबिक बाराबंकी सपा और कांग्रेस के बीच 2027 की सीट बंटवारे की सबसे बड़ी परीक्षा वाले जिलों में गिना जा रहा है. सपा के नेता जिले की सभी छह सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं और अपनी तैयारी में जुटे हैं, जबकि कांग्रेस जिले में कम से कम तीन सीटों की मांग पर अड़ी है और सांसद तनुज पुनिया इस मसले पर समझौते के मूड में नहीं दिख रहे हैं. दूसरी ओर भाजपा दरियाबाद और हैदरगढ़ जैसी अपनी मजबूत सीटों को बचाने के साथ कुर्सी पर पकड़ बरकरार रखने की कोशिश में है. उधर, सपा बाराबंकी सदर को अपना गढ़ मानते हुए पीडीए समीकरण के सहारे जिले की बाकी सीटों पर भी बढ़त बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. 

जिले की छह सीटों पर समझें जातीय समीकरण

कुर्सी सीट पर कुर्मी मतदाता सबसे बड़ा समूह है. यहां मुस्लिम, यादव, ठाकुर और दलितों की संख्या भी ठीक ठाक है. 

रामनगर सीट पर मुस्लिम, यादव और कुर्मी समुदायों के साथ सवर्ण वोट भी अहम है. यहां किदवई परिवार का काफी प्रभाव माना जाता है.

बाराबंकी (सदर) सीट पर स्थानीय अनुमानों में यादव करीब 20 प्रतिशत के साथ सबसे बड़े समूह हैं. इसके अलावा यहां मुस्लिम और कुर्मी करीब 16-16 प्रतिशत हैं. 

जैदपुर (सुरक्षित) सीट पर मुस्लिम, वर्मा (कुर्मी) और रावत तीनों करीब 68-68 हजार, यादव करीब 54 हजार, गौतम करीब 40 हजार, ब्राह्मण और अन्य पिछड़ा वर्ग करीब 35-35 हजार के आसपास माने हैं. 

दरियाबाद सीट पर ब्राह्मण, कुर्मी, यादव और दलित मतदाताओं का मिलाजुला असर है. 

हैदरगढ़ (सुरक्षित) सीट पर रावत समाज का बोलबाला है. इसके बाद वर्मा, यादव, ब्राह्मण, गौतम और ठाकुर अलग अलग संख्या में हैं. 

FAQ

Q. बाराबंकी जिले में कुल कितनी विधानसभा सीटें हैं?
A. बाराबंकी जिले में कुल छह विधानसभा सीटें हैं, कुर्सी, रामनगर, बाराबंकी (सदर), जैदपुर, दरियाबाद और हैदरगढ़.

Q. बाराबंकी जिले में कौन-सी सीटें आरक्षित हैं?
A. जैदपुर और हैदरगढ़ सीटें अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, बाकी चारों सीटें सामान्य श्रेणी की हैं.

Q. 2022 चुनाव में बाराबंकी जिले में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?
A. भाजपा को तीन सीटें (कुर्सी, दरियाबाद, हैदरगढ़) और सपा को तीन सीटें (रामनगर, बाराबंकी सदर, जैदपुर) मिलीं.

Q. किन सीटों पर सबसे करीबी मुकाबला हुआ था?
A. कुर्सी सीट पर भाजपा सिर्फ 217 वोट से और रामनगर सीट पर सपा सिर्फ 261 वोट से जीती थी. जैदपुर में भी जीत का अंतर तीन हजार से कम रहा.

Q. बाराबंकी जिले की आबादी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय का हिस्सा कितना है?
A. जनगणना 2011 के अनुसार जिले में हिंदू आबादी करीब 77 प्रतिशत और मुस्लिम आबादी करीब 23 प्रतिशत है.

Q. जिले में किस पार्टी का ऐतिहासिक तौर पर दबदबा रहा है?
A. 2012 में सपा आगे रही, 2017 में भाजपा ने छह में से पांच सीटें जीतीं और 2022 में दोनों दल तीन-तीन सीटों पर बराबर रहे. बाराबंकी सदर पर लगातार तीन चुनावों से सपा काबिज है.

Q. 2027 से पहले जिले का राजनीतिक माहौल कैसा है?
A. भाजपा अपनी तीन सीटें बचाने और कुर्सी में पकड़ मजबूत करने में जुटी है, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन में सपा और कांग्रेस के बीच जिले की सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है. सपा सभी छह सीटों का दावा कर रही है और कांग्रेस कम से कम तीन सीटें मांग रही है.

UP Election 2027: बलरामपुर की चारों सीटों पर क्या भाजपा का किला रहेगा बरकरार?

UP Election 2027: अंबेडकर नगर की 5 सीटों पर सपा का दबदबा बरकरार रहेगा या लगेगा झटका?

UP चुनाव में सपा-कांग्रेस का गठबंधन टूटेगा? सपा के इस नेता ने दिया बड़ा बयान

UP Election 2027: उन्नाव की 6 सीटों पर BJP का किला रहेगा बरकरार?

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: मानसून की रवानगी के बीच 23 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम; झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट

कल का मौसम, 13 अक्टूबर: मानसून की विदाई की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ा और चिंता बढ़ाने वाला अनुमान सामने रखा है. ऐसा लग रहा था कि अब बारिश का दौर थम चुका है, लेकिन चक्रवाती हवाओं के नए सिस्टम ने एक बार फिर पूरे देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. मौसम विभाग ने कल यानी 13 अक्टूबर को उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी चलने की कड़ी चेतावनी जारी की है. 

इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह तेज हवा और बेमौसम बारिश न केवल आम जनजीवन को प्रभावित करेगी, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी भारी तबाही ला सकती है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है.

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह

इस बड़े मौसमी बदलाव के पीछे ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण को बड़ा कारण माना जा रहा है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत चक्रवाती हवाओं का घेरा मध्य क्षोभमंडल तक फैल चुका है. इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के तमाम राज्यों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना बन गई है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में भी हवा का एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है. उधर पश्चिम बंगाल के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण लगातार नमी खींच रहा है. इन सभी सिस्टमों के एक साथ सक्रिय होने की वजह से देश के बड़े हिस्से में अचानक बादलों का पहरा गहरा गया है और तेज आंधी के आसार बन गए हैं.

23 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और दक्षिण के केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में मौसम बिगड़ा रहेगा. इन राज्यों में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और तेज आंधी चलने का अनुमान है. इसका सबसे बड़ा असर दिल्ली, बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तराखंड में देखा जा सकता है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक लगातार भारी बारिश का सिलसिला चलने की बात कही गई है.

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (13 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (13 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 21°C
मुंबई 37°C 28°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 34°C 26°C
लखनऊ 32°C 22°C
पटना 32°C 23°C
रांची 28°C 19°C
भोपाल 32°C 21°C
जयपुर 34°C 23°C
शिमला 22°C 12°C
नैनीताल 22°C 14°C

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 13 अक्टूबर को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तूफानी बारिश के साथ लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में मौसम का तेवर काफी कड़ा रहेगा. राज्य के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़ और मैनपुरी जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो सकता है.

बिहार और झारखंड में मौसम का मिजाज

बिहार के पटना, गया, सिवान, बक्सर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर, सहरसा और सुपौल जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. पटना में दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 13 और 14 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी दी गई है. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, सिमडेगा, साहेबगंज, हजारीबाग, गुमला, गढ़वा और पलामू में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंड की दस्तक

पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि देहरादून में तापमान गिरकर 17 डिग्री तक जा सकता है.

हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने का अनुमान है. सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, कांगड़ा और मंडी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा और अनंतनाग, डोडा, सांबा, कठुआ और राजौरी में तेज आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है. पहाड़ों पर यात्रा करने वालों को लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

पंजाब और बंगाल का पूर्वानुमान

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और कलिम्पोंग में भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है. कोलकाता का तापमान 34 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 

इधर, पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, पटियाला और लुधियाना में भी आंधी और बारिश का अलर्ट है. यहां भी हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हवाओं की रफ्तार हो सकती है.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में 

राजस्थान के कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर और अजमेर में हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है, जहां जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, देवास, होशंगाबाद, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया और छिंदवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के झोंके आ सकते हैं. भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तूफानी हवाओं के साथ हुई भारी बारिश; कई इलाकों में भरा पानी

Continue reading on the app

  Sports

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव लाइफ में आया नया मोड़, सगाई टूटने के 1 महीने बाद हुआ पैच-अप

Prithvi Shaw-Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने एक बड़ा फैसला लिया है. सगाई तोड़ने के एक महीने बाद दोनों ने अपने रिश्ते को एक और मौका दिया है. Mon, 12 Oct 2026 20:44:43 +0530

  Videos
See all

CJP को पसंद है Kasab एनर्जी? । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T15:47:07+00:00

बिना चुनाव के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं Rahul Gandhi! । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T15:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers