Kal Ka Mausam: मानसून की रवानगी के बीच 23 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम; झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
कल का मौसम, 13 अक्टूबर: मानसून की विदाई की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ा और चिंता बढ़ाने वाला अनुमान सामने रखा है. ऐसा लग रहा था कि अब बारिश का दौर थम चुका है, लेकिन चक्रवाती हवाओं के नए सिस्टम ने एक बार फिर पूरे देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. मौसम विभाग ने कल यानी 13 अक्टूबर को उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज आंधी चलने की कड़ी चेतावनी जारी की है.
इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यह तेज हवा और बेमौसम बारिश न केवल आम जनजीवन को प्रभावित करेगी, बल्कि खेतों में खड़ी फसलों के लिए भी भारी तबाही ला सकती है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो सकती है.
मौसम में बदलाव की मुख्य वजह
इस बड़े मौसमी बदलाव के पीछे ऊपरी हवा में बने चक्रवाती परिसंचरण को बड़ा कारण माना जा रहा है. दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक मजबूत चक्रवाती हवाओं का घेरा मध्य क्षोभमंडल तक फैल चुका है. इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के तमाम राज्यों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना बन गई है. इसके साथ ही पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के इलाकों में भी हवा का एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है. उधर पश्चिम बंगाल के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण लगातार नमी खींच रहा है. इन सभी सिस्टमों के एक साथ सक्रिय होने की वजह से देश के बड़े हिस्से में अचानक बादलों का पहरा गहरा गया है और तेज आंधी के आसार बन गए हैं.
23 राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर के असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और दक्षिण के केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में मौसम बिगड़ा रहेगा. इन राज्यों में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और तेज आंधी चलने का अनुमान है. इसका सबसे बड़ा असर दिल्ली, बंगाल, बिहार, ओडिशा और उत्तराखंड में देखा जा सकता है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में अगले पांच से छह दिनों तक लगातार भारी बारिश का सिलसिला चलने की बात कही गई है.
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (13 अक्टूबर) | न्यूनतम तापमान (13 अक्टूबर) |
| दिल्ली | 31°C | 21°C |
| मुंबई | 37°C | 28°C |
| चेन्नई | 33°C | 27°C |
| कोलकाता | 34°C | 26°C |
| लखनऊ | 32°C | 22°C |
| पटना | 32°C | 23°C |
| रांची | 28°C | 19°C |
| भोपाल | 32°C | 21°C |
| जयपुर | 34°C | 23°C |
| शिमला | 22°C | 12°C |
| नैनीताल | 22°C | 14°C |
दिल्ली और उत्तर प्रदेश का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी 13 अक्टूबर को आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तूफानी बारिश के साथ लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में मौसम का तेवर काफी कड़ा रहेगा. राज्य के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, देवरिया, बहराइच, गोंडा, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, उन्नाव, इटावा, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़ और मैनपुरी जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो सकता है.
बिहार और झारखंड में मौसम का मिजाज
बिहार के पटना, गया, सिवान, बक्सर, सारण, रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, मुंगेर, बेगूसराय, भागलपुर, सहरसा और सुपौल जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. पटना में दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पड़ोसी राज्य झारखंड में भी 13 और 14 अक्टूबर को बारिश की चेतावनी दी गई है. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, सिमडेगा, साहेबगंज, हजारीबाग, गुमला, गढ़वा और पलामू में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा.
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और ठंड की दस्तक
पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि देहरादून में तापमान गिरकर 17 डिग्री तक जा सकता है.
हिमाचल के मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने का अनुमान है. सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, कांगड़ा और मंडी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा और अनंतनाग, डोडा, सांबा, कठुआ और राजौरी में तेज आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है. पहाड़ों पर यात्रा करने वालों को लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
पंजाब और बंगाल का पूर्वानुमान
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और कलिम्पोंग में भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अंदेशा है. कोलकाता का तापमान 34 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
इधर, पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, चंडीगढ़, बरनाला, जालंधर, पटियाला और लुधियाना में भी आंधी और बारिश का अलर्ट है. यहां भी हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा हवाओं की रफ्तार हो सकती है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में
राजस्थान के कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जयपुर और अजमेर में हल्की बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है, जहां जयपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, देवास, होशंगाबाद, विदिशा, अशोक नगर, नीमच, उमरिया और छिंदवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के झोंके आ सकते हैं. भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तूफानी हवाओं के साथ हुई भारी बारिश; कई इलाकों में भरा पानी
वेस्टइंडीज के दो प्लेयर्स पर चला आईसीसी का चाबुक, भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में गलती करने की मिली बड़ी सजा
India vs West Indies : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इन दिनों पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते रविवार को खेला गया, जिसमें इंडियन क्रिकेट टीम को 14 रनों से जीत मिली, वहीं इससे पहले इस सीरीज का रांची में दुसरा मुकाबले खेला गया था, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को हार मिली थी. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 2 खिलाड़ियों से बड़ी भूल हो गई, जिसके लिए अब आईसीसी ने उन पर चाबुक चलाया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों को अब बड़ी सजा दी है. किस खिलाड़ियों को क्या सजा मिली है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची में दूसरा टी20 मैच खेला गया था. इस मैच के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया. इसके लिए इन दोनों खिलाड़ियों को सजा मिली है. अब आईसीसी ने "आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट" तोड़ने पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को आधिकारिक तौर पर फटकार लगाई गई. इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया.
???? ICC SANCTIONS ROVMAN POWELL & SHERFANE RUTHERFORD!
— Lakshay Sharma (@CricWithLaksh) October 12, 2026
Rovman Powell and Sherfane Rutherford have each received one demerit point for separate incidents during the Ranchi T20I.
Powell struck the ball away with his bat after getting bowled, while Rutherford aggressively protested… pic.twitter.com/LUfZy1cQHB
किस बात की मिली पॉवेल को सजा
आईसीसी के अनुसार, पॉवेल को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान क्रिकेट के सामान या कपड़ों, मैदान के सामान या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से संबंधित है.पॉवेल को आउट होने के बाद अपने बल्ले से गेंद को दूर मारने के लिए सजा दी गई. यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में हुई, जब भारत के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पॉवेल को बोल्ड कर दिया.
रदरफोर्ड से हुई ये बड़ी गलती
रदरफोर्ड ने आर्टिकल 2.8 का उल्लंघन किया, जो अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से संबंधित है. रदरफोर्ड को मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के लिए फटकार लगाई गई. पारी के 13वें ओवर के दौरान एक गेंद को रदरफोर्ड वाइड मान रहे थे, लेकिन उसे वैलिड करार दिए जाने के बाद कैरेबियन खिलाड़ी अंपायर पर आक्रामक रूप से चिल्लाए.
????SHERFANE RUTHERFORD SHOULD BE FINED BY ICC ????
— VK (@Aur_vicky) October 12, 2026
- Lok at this, when Arshdeep Singh clean bowled to Rutherford & after that Rutherford showing his Angry on stump
- 2nd is Rutherford was shouting on UMPIRE because Shai Hope through the ball towards bowler but bowler had not… pic.twitter.com/ngxI8RH2X3
वेस्टइंडीज के इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार कर लिए हैं. इसके साथ ही इन दोनों ने आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरीज के प्रकाश भट्ट द्वारा प्रस्तावित सजी को मान लिया, इसके बाद किस भी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी है. आईसीसी ने यह भी पुष्टि की कि दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में यह दोनों का पहला अपराध था.
कब खेला जाएगा इस सीरीज का चौथा टी20 मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 मुकाबला 14 अक्टूबर यानी बुधवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत हमेशा की तरह 7 बजे से होगी. वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान श्रेयस अय्यर और शाई होप 6.30 बजे मैदान पर आएंगे. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला चौथा टी20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, भारत के बने नंबर-1 टी20 फील्डर, कैचिंग रेशियो में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गज हुए फेल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









