इंदौर में नवरात्रि पर महिला सुरक्षा को लेकर खास तैयारी, पुलिस कमिश्नर ने शक्ति मोबाइल को दिखाई हरी झंडी, हेल्पलाइन नंबर भी जारी
इंदौर: नवरात्रि के त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस अलर्ट मोड पर है। गरबा पंडालों और भक्ति स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिये इंदौर पुलिस ने विशेष इंतजाम किये गये हैं। इस बीच, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों और शक्ति मोबाइल टीमों को ब्रीफ करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि में इंदौर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा व्यवस्था के क्या-क्या इंतजाम किये हैं।
इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया कि विभिन्न पर्वों और त्योहारों के दौरान, जब महिलाओं और बच्चियों की आवाजाही या भीड़ अधिक होती है। तब उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए शक्ति मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है। उन्होंने बतया कि.. इस पहल के अच्छे परिणाम भी सामने आये हैं। जिसको ध्यान में रखते हुये नवरात्रि पर्व के दौरान भी महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए शक्ति मोबाइल टीमों को तैनात किया गया है।
शाम से देर रात तक गश्त करेंगी शक्ति मोबाइल टीमें
पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि शक्ति मोबाइल टीमें शाम से लेकर देर रात तक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। साथ ही.. पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी आपात परिस्थिति में महिलाओं और बच्चियों को तुरंत ही हर प्रकार की सहायता मिल सके। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि.. महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर-70491-24444 भी जारी किया गया है। इस नंबर पर महिलाएं व्हाट्सऐप के माध्यम से संदेश या सीधे फोन कर अपनी समस्या के बारे में पुलिस को जानकारी दे सकती हैं।
महिलाओं की सुरक्षा पर रहेगी विशेष नजर
पुलिस कमिश्नर ने अन्य अहम जानकारियां देते हुये बताया कि.. गठित की गई टीमों में महिला पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहेंगी। जो महिलाअेां की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। वहीं, देर रात तक चलने वाले गरबा आयोजनों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस कमिश्नर ने साफ तौर से कहा है कि नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा इंदौर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News






