Responsive Scrollable Menu

वॉट्सएप ने संदिग्ध यूजर्स के अकाउंट रिव्यू में डाले:बिना किसी वार्निंग के सभी फीचर्स ब्लॉक; कंपनी बोली- कभी-कभी हमसे गलती हो जाती है

मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में कई यूजर्स के अकाउंट्स 24 घंटे के लिए रिव्यू में डाल दिए हैं। इस दौरान एप के सभी मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स को ब्लॉक कर दिया गया। जब प्रभावित यूजर्स ने एप खोला तो स्क्रीन पर मैसेज लिखकर आया, ‘अकाउंट इन रिव्यू। डेट रिक्वेस्टेड: 3 अगस्त 2026। आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस इंफो की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा की शर्तों का पालन करता है।’ इस दिक्कत के बाद प्रभावित यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मामले पर कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर सफाई दी है। सवाल-जवाब में पूरे मामले को समझें… सवाल 1. यह समस्या कब शुरू हुई और क्या यूजर्स को पूर्व सूचना दी गई थी? जवाब: यह समस्या भारतीय समयानुसार सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आई। मेटा ने यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने या रिव्यू में डालने से पहले किसी भी तरह की वार्निंग या नोटिफिकेशन नहीं दिया था। सवाल 2. स्क्रीन पर मैसेज के अलावा एप में और क्या विकल्प दिए गए हैं? जवाब: 'अकाउंट इन रिव्यू' वाले मैसेज के ठीक नीचे वॉट्सएप ने दो विकल्प दिए हैं। पहला विकल्प "जिम्मेदारी से वॉट्सएप का उपयोग कैसे करें" (How to use WhatsApp responsibly) नाम से गाइडेंस देता है और दूसरा विकल्प "चोरी हुए फोन और अकाउंट के बारे में" (About stolen phone and accounts) जानकारी के लिए है। सवाल 3. वॉट्सएप कंपनी ने इस पूरी घटना पर क्या सफाई दी है? जवाब: मामले पर वॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपनी सेवा का गलत इस्तेमाल करने वालों से आगे रहने के लिए हमेशा काम करते हैं और अन्य यूजर्स को सुरक्षित रखने के लिए अकाउंट्स को बैन करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है और जब ऐसा होता है, तो हम लोगों को वापस चैटिंग पर लाने के लिए इसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करने की कोशिश करते हैं।’ अकाउंट रिव्यू प्रोसेस सवाल 4. प्रभावित यूजर्स का सोशल मीडिया पर क्या कहना है? जवाब: बिना किसी कारण अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान यूजर्स ने एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा जताया। एक यूजर ने लिखा, "मेरा वॉट्सएप अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के डिसेबल कर दिया गया है। मैंने अपील सबमिट कर दी है, लेकिन स्क्रीन पर बस 24 घंटे का मैसेज दिख रहा है।" सवाल 5. क्या इस टेक्निकल इश्यू से लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ा है? जवाब: हां, सलोनी नाम की एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, "मेरा वॉट्सएप बिना किसी चेतावनी के अचानक डिसेबल हो गया। मैं केवल ऑफिशियल एप का ही इस्तेमाल करती हूं और मेरा पूरा काम वॉट्सएप पर ही निर्भर है। यह बहुत बेवजह की परेशानी है।" सवाल 6. अगर आपका अकाउंट भी रिव्यू में चला जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? जवाब: अगर आपकी स्क्रीन पर 24 घंटे का समीक्षा मैसेज दिख रहा है, तो आपको कंपनी की ओर से जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा। इसके अलावा, आप स्क्रीन पर दिख रहे अपील बटन या वॉट्सएप सपोर्ट पेज पर जाकर अपना पक्ष दर्ज करा सकते हैं। यदि आपने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है, तो अकाउंट 24 घंटे में खुद रिस्टोर हो जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… TRAI ने रीलॉन्च किया मायकॉल एप: अब ग्राहक कॉल क्वालिटी को रेटिंग दे सकेंगे, इससे सर्विस क्वालिटी सुधारने में मदद मिलेगी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने 3 अगस्त को अपने 'TRAI MyCall' मोबाइल एप्लिकेशन का नया और बेहतर वर्जन लॉन्च किया है। इस एप के जरिए टेलीकॉम उपभोक्ता अपनी वॉयस कॉलिंग के अनुभव को सीधे रेट कर सकेंगे और उसकी रिपोर्ट दे सकेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

एपल के एप स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम:'पेज नॉट फाउंड' का मैसेज दिखने के बाद रिस्टोर हुआ; जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा

टेलीग्राम एपल स्टोर पर वापस आ गया है। टेलीग्राम ने सर्विस रिस्टोर होने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि एप रिस्टोर कर दिया गया है और जल्द ही यह फिर से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एप के हटने या वापस रिस्टोर होने की वजह नहीं बताई है। 'पेज नॉट फाउंड' का दिख रहा था एरर इससे पहले दिन में जब रायटर्स ने इसकी जांच की, तो एपल एप स्टोर पर टेलीग्राम का पेज गायब था। टेलीग्राम के एप स्टोर पेज पर एक संदेश दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था: "द पेज यू आर लुकिंग फॉर कांट बी फाउंड"। यानी आप जिस पेज की तलाश कर रहे हैं वह नहीं मिला। क्या होता है 'Page Not Found' (404 Error)? जब किसी एप या वेबसाइट का लिंक एक्टिव नहीं होता, डेटाबेस से फाइल हट जाती है या सर्वर में तकनीकी खराबी आती है, तब सिस्टम 'Page Not Found' या 404 एरर कोड दिखाता है। इसका मतलब है कि यूजर जिस URL तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, वह सर्वर पर मौजूद नहीं है। रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर को वॉन्टेड लिस्ट में डाला बीते दिनों रूस की मुख्य सुरक्षा एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSS) ने टेलीग्राम के फाउंडर पावेल दुरोव के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप तय किए थे। इसके बाद रूस ने उन्हें इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में भी डाल दिया है। FSS ने आरोप लगाया था कि टेलीग्राम का एडमिनिस्ट्रेशन उन चैनल्स, चैट्स और बोट्स को हटाने में नाकाम रहा है, जिनका इस्तेमाल यूक्रेनी इंटेलिजेंस एजेंसियां और चरमपंथी संगठन रूस में तोड़फोड़, साइबर फ्रॉड और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे हैं। रूस में पूरी तरह से बैन हो सकता है टेलीग्राम एप सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद टेलीग्राम प्रशासन ने इन्हें हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पावेल दुरोव पर नया केस दर्ज होने के बाद अब रूस में टेलीग्राम के भविष्य और इसकी सेवाओं पर पूरी तरह बैन लगने की आशंका बढ़ गई है। टेलीग्राम पर पहले से पाबंदियां, फिर भी लोकप्रिय रूस में टेलीग्राम सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप्स में से एक है। रूसी सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एप पर पहले ही कड़े प्रतिबंध लगा रखे हैं। इसके बावजूद आम लोगों से लेकर सरकारी और मिलिट्री से जुड़े लोग भी इस एप का उपयोग करते हैं। भारत में भी विवादों में रहा है टेलीग्राम एप

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका की पिचों पर क्यों नहीं बनते दोहरे शतक, सिर्फ 2 भारतीय कर पाए ये कारनामा, इस बार गिल-यशस्वी से उम्मीद क्यों?

record two double hundred in srilanka: भारत के महानतम बल्लेबाजों के इतिहास में भी अब तक केवल दो ही खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर श्रीलंका की पिचों पर दोहरा शतक लगा पाएं है. तीसरे बल्लेबाज विराट कोहली है जो अपने मैदानों पर यह कारनामा दो बार कर पाए हैं. Tue, 4 Aug 2026 18:36:50 +0530

  Videos
See all

Exclusive Interview में Prashant Kishor ने बताया Bihar की जनता को डर रहता है | Bankipur Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:06:00+00:00

ई-20 ईंधन के विरोध में निकली आम आदमी पार्टी [Kejriwal holds protest march in Delhi over E20 fuel] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:12:54+00:00

Air India Flight Turbulence: आसमान में डरावने झटके, दिल्ली आ रही फ्लाइट में हड़कंप | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:14:52+00:00

मदनी की फिलिस्तीन परस्ती भारत से दुश्मनी, गाज़ा से दोस्ती #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T13:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers