Responsive Scrollable Menu

Alirajpur में रेत के अवैध गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर कस्बे में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए कथित तौर पर खोदे गए गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक हादसा रविवार दोपहर कस्बे के तीखी इमली क्षेत्र में हुआ, जब सात से 10 वर्ष की उम्र के लवकुश, यशराज और राजवीर साइकिल लेकर घूमने निकले थे। अधिकारी ने बताया कि खेलते-खेलते तीनों बच्चे कथित रूप से अवैध उत्खनन के जरिये रेत निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में चले गए जिसमें बारिश का पानी भरा था। उन्होंने बताया कि गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण तीनों बच्चे डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिंटू जमरा नामक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर गड्ढा खोदा था। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में जमरा की लापरवाही सामने आई है क्योंकि गड्ढा खोदने के बाद उसे ढका नहीं गया था और न ही उसके आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है। इस बीच, बच्चों की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी तीखी बहस भी हुई।

जिलाधिकारी नीतू माथुर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और सड़क पर यातायात बहाल हो सका।

Continue reading on the app

Ravi Kishan: 'मैं डरा हुआ हूं कोई गलती नहीं कर सकता', 'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का किरदार निभाने पर बोले रवि किशन

Ravi Kishan: एक्टर और सांसद रवि किशन नई दिल्ली में 19 और 20 अक्टूबर को होने वाली 'अयोध्या की रामलीला' में श्री राम का किरदार निभाएंगे। अपने रोल को लेकर रवि किशन ने बात की और बताया कि वह नर्वस हैं।

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय अकेले पड़ गया भारी, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की टीम बुरी तरह हारी

क्रिकेट के मैदान पर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का आमना-सामना हुआ. 27 छक्कों वाले मुकाबले में जीत आखिरकार अन्वय द्रविड़ की हुई. Tue, 13 Oct 2026 09:19:47 +0530

  Videos
See all

लड़की का खतरनाक बाइक स्टंट, वीडियो वायरल | Sitapur Stunt Video | UP News | Reel | UP Police #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:28:34+00:00

'प्रदर्शन की आड़ में सनातन पर हमला' - BJP | Sanatan Controversy | Political War | Protest #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T03:31:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers