Responsive Scrollable Menu

फरारी की 849 टेस्टारोसा भारत में लॉन्च होगी:कीमत ₹10.37 करोड़, टॉप स्पीड 330kmph; लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो को मिलेगी टक्कर

फरारी अपनी नई फ्लैगशिप कार '849 टेस्टारोसा' को भारत में लॉन्च कर रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपए से शुरू होगी। यह कार कंपनी के पिछले फ्लैगशिप मॉडल SF90 स्ट्राडेल की जगह लेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला लैंबॉर्गिनी रेव्यूल्टो से होगा। कंपनी इस हाइब्रिड हाइपरकार को मार्च 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। यह कार अपनी परफॉर्मेंस के साथ-साथ अपने रेट्रो लुक के लिए भी चर्चा में है। हाइब्रिड इंजन: सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार टेस्टारोसा में 4.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V8 प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं। दो फ्रंट एक्सेल पर और एक इंजन और गियरबॉक्स के बीच में। इसका V8 इंजन अकेले 830hp की पावर जेनरेट करता है, लेकिन इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिलकर इसकी कुल पावर 1,050hp तक पहुंच जाती है। रफ्तार की बात की जाए तो यह महज 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलेगी कार इसमें 7.45kWh की बैटरी भी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर यह कार 16 से 25 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें 8-स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) गियरबॉक्स दिया गया है, जो चारों पहियों को पावर सप्लाई करता है। एक्सटीरियर: पुराने दौर की झलक दिखेगी कार के नाम में 'टेस्टारोसा' शब्द जुड़ा है, जो फरारी की क्लासिक कारों की याद दिलाता है। सामने की तरफ L-शेप्ड LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो एक ग्लॉस ब्लैक ट्रिम से जुड़ी हैं। साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील्स और ब्लैक-आउट छत दी गई है। कार के पिछले हिस्से में दो ऊंचे एग्जॉस्ट और स्लिम LED टेल-लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे एग्रेसिव लुक देते हैं। इंटीरियर: बिना टचस्क्रीन वाला डैशबोर्ड, 16 इंच का डिस्प्ले कार के डैशबोर्ड पर पारंपरिक इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन नहीं है। इसकी जगह ड्राइवर के लिए 16 इंच का बड़ा डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें कार की सारी जानकारी मिलती है। वहीं, बगल में बैठे पैसेंजर के लिए एक अलग 9 इंच की स्लिम स्क्रीन दी गई है। स्टीयरिंग व्हील पर ही कई फिजिकल कंट्रोल बटन दिए गए हैं ताकि ड्राइवर का ध्यान न भटके। इसमें 7-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो की सुविधा भी मिलेगी। नॉलेज पार्ट: क्या होता है प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) ऐसी कारें जिनमें पेट्रोल इंजन के साथ-साथ एक बड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर होती है। इन्हें बाहर से बिजली के जरिए चार्ज किया जा सकता है। ये कारें पूरी तरह बिजली पर भी चल सकती हैं और जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल करती हैं, जिससे ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज मिलता है।

Continue reading on the app

टाटा-JLR के नए प्लांट से पहली रेंज रोवर इवोक रोलआउट:हर साल 2.50 लाख लग्जरी गाड़ियां बनेंगी, 5000 लोगों को नौकरी मिलेगी

तमिलनाडु में रानीपेट जिले के पनापक्कम में टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर (JLR) का नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू हो गया है। प्लांट के उद्घाटन पर पहली मेड इन इंडिया रेंज रोवर इवोक को रोल आउट किया गया। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने कार को खुद चलाकर टेस्ट किया। इस दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भी उनके बगल वाली सीट पर मौजूद थे। यह प्लांट भारत में JLR के लग्जरी मॉडल्स बनाने वाली अपनी तरह की पहली फैसिलिटी है। ₹9000 करोड़ का निवेश और 5000 नौकरियां पनापक्कम में बना यह ग्रीनफील्ड प्लांट करीब 470 एकड़ जमीन में फैला है। टाटा मोटर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए मार्च 2024 में तमिलनाडु सरकार के साथ MoU साइन किया था। सितंबर 2024 में इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब रिकॉर्ड समय में यहां से पहली कार रोल-आउट हो गई है। राज्य के उद्योग मंत्री TRB राजा के अनुसार, इस प्लांट के शुरू होने से इलाके के 5000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। हर साल बनेंगी 2.50 लाख गाड़ियां कंपनी ने बताया कि फैक्ट्री में उत्पादन को स्टेप-बाय-स्टेप तरीके से बढ़ाया जाएगा। अगले 5 से 7 साल में यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता यानी सालाना 2.50 लाख वाहन बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगा। यहां बनने वाली गाड़ियां न सिर्फ भारत के बाजार के लिए होंगी, बल्कि इन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। पहले चरण में जगुआर लैंड रोवर की मशहूर 'रेंज रोवर इवोक' का प्रोडक्शन शुरू किया गया है। पेट्रोल-डीजल के साथ बनेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां यह प्लांट टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) और JLR दोनों के लिए अगली पीढ़ी के वाहन तैयार करेगा। इसमें पारंपरिक ईंधन (ICE) वाली गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) भी बनाई जाएंगी। टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, "यह उद्घाटन सस्टेनेबल और फ्यूचर-रेडी मैन्युफैक्चरिंग में भारत के नेतृत्व को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर है। हम तमिलनाडु के साथ अपनी ऐतिहासिक साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।" 100% रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगी फैक्ट्री सस्टेनेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए इस प्लांट को 'ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग' के मानकों पर बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक... माइल्ड हाइब्रिड ऑप्शन के साथ आती है रेंज रोवर इवोक प्लांट से रोल आउट होने वाली रेंज रोवर इवोक को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 247bhp की अधिकतम पावर और 365Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, दूसरा 2.0-लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 201bhp की पावर और 430Nm का टॉर्क जनरेट करती है। ट्रांसमिशन के लिए दोनों इंजन को 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। दोनों इंजन में बेल्ट इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलता है जो ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी जनरेट करता है और एक्सीलरेशन में मदद करता है। इस कार की कीमत 67.90 लाख रुपए है। कार के बारे में डिटेल में जानने के लिए यहां क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

मुस्तफिजुर को लेकर BCB और ICC में क्या हुई डील, गेंदबाज खेल पाएगा IPL, BCCI तक कैसे पहुंचेगा 'बुलबुल' का गाना?

mustafizur to play ipl: बांग्लादेश को भी अपने घरेलू प्रशंसकों को शांत करने और यह दिखाने के लिए कुछ चाहिए था कि बदले में उसे भी कुछ हासिल हुआ है. पेनाल्टी से बचने के साथ फसाद की जड़ मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भी बीसीबी और आईसीसी के बीच डील हुई जिसका खुलासा वर्ल्ड कप के बाद होगा.  Tue, 10 Feb 2026 13:34:42 +0530

  Videos
See all

सलमान उद्धव ठाकरे से ज़्यादा हिंदू लगता है! #NiteshRane #SalmanKhan #UddhavThackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:41:29+00:00

राष्ट्र निर्माण में क्या है झारखंड का संकल्प | #jharkhand | #hemantsoren | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:43:27+00:00

नितिन नवीन की विधानसभा पहुंचने पर भव्य स्वागत | #nitinnabin #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:45:00+00:00

Mahashivratri Special : मीन राशि पर होगी धन वर्षा ! महाशिवरात्रि पर महासंयोग #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:44:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers