Responsive Scrollable Menu

Dhoom 4 का सच आया सामने, रणबीर कपूर के रोल को लेकर हुआ खुलासा

Dhoom 4: रणबीर कपूर के पास 2026 में दो बड़ी फिल्में हैं – संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, जिसका काम अभी जारी है, और ‘रामायण’, जिसकी लागत 4000 करोड़ रुपये है और पहला पार्ट दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं, ‘एनिमल पार्क’ को बनाने में अभी समय लगेगा। ‘धूम 4’ में उनकी एंट्री को लेकर अब सच सामने आया है

Continue reading on the app

Mathura Suicide: मथुरा में दर्दनाक घटना! एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान, दूध में जहर मिलाकर पीने की आशंका

Mathura Suicide Case: पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार (10 फरवरी) को बताया कि उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन थाना इलाके के एक गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। पुलिस को शक है कि यह सामूहिक सुसाइड का मामला हो सकता है। मरने वालों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं

Continue reading on the app

  Sports

NED vs NAM: नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया, टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी जीत दर्ज की

NED vs NAM Highlights: नीदरलैंड्स ने बास डे लीडे के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद यह जीत टीम के लिए बेहद अहम रही। ये टी20 विश्व कप इतिहास में नीदरलैंड्स की सबसे बड़ी जीत है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका था।

नामीबिया की शुरुआत ठीक रही थी, लेकिन नीदरलैंड्स के गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जान निकोल लॉफ्टी-ईटन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए जबकि अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस 18 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें डे लीडे ने पवेलियन भेजा। जेजे स्मिट भी 22 रन बनाकर चलते बने। आखिरी ओवरों में रन गति बढ़ाने की कोशिश में नामीबिया ने लगातार विकेट गंवाए और 156 तक ही पहुंच सकी।

नीदरलैंड्स के लिए डे लीडे ने दो अहम विकेट लिए और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा। लॉगन वैन बीक और अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे नामीबिया बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सका। 

157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स को माइकल लेविट ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए कई शानदार शॉट लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि वह ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके, लेकिन उनकी तेज शुरुआत ने मैच की दिशा तय कर दी।

इसके बाद बास डे लीडे ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की। डे लीडे ने 7 चौके और तीन छक्के लगाते हुए टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने नामीबिया के गेंदबाज बेबस नजर आए। अंत में नीदरलैंड्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ नीदरलैंड्स ने टूर्नामेंट में मजबूत वापसी की और अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया और अंक तालिका में डच टीम पाकिस्तान से ऊपर दूसरे स्थान पर आ गई। भारत फिलहाल ग्रुप-ए में पहले पायदान पर है। 

Tue, 10 Feb 2026 15:46:37 +0530

  Videos
See all

"जनरल नरवणे की किताब… राहुल गांधी सच में फंस गए ? #shorts #ytshorts #generalnaravane #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:08:16+00:00

"Thakur Hoon Main" | Astha Singh Video Viral: HDFC Employee Controversy पर बड़ी ख़बर #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:07:36+00:00

Delhi News: Peeragarhi Case में 'तांत्रिक बाबा' की एंट्री से जांच में नया मोड? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:08:47+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha| संसद में ऐसे भीड़ गए Rahul Gandhi और Kiren Rijiju! #kirenrijiju #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T10:04:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers