Responsive Scrollable Menu

Kenya Drought | केन्या में सूखे का तांडव! 20 लाख लोग भुखमरी की कगार पर, मंडेरा जिले में 'चेतावनी' स्तर पर पहुंचा संकट

पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या इस समय पिछले कई दशकों के सबसे भीषण सूखे का सामना कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) और विभिन्न राहत संगठनों द्वारा जारी ताजा रिपोर्टों के अनुसार, देश के उत्तर-पूर्वी इलाकों में सूखे की स्थिति भयावह हो गई है, जिससे 20 लाख से अधिक लोग गंभीर भुखमरी का शिकार हैं। केन्या के राष्ट्रीय सूखा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, देश के करीब 10 जिले इस समय सूखे से जूझ रहे हैं। सोमालिया से सटे केन्या के उत्तर-पूर्वी मंडेरा जिले में स्थिति “चेतावनी” स्तर पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: General Naravane Book Controversy | नरवणे की पुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, 'अब तक नहीं हुई है प्रकाशित'

इसका मतलब है कि पानी की गंभीर कमी के कारण पशुओं की मौत हो रही है और बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। जनवरी के अंत में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा था कि यही परेशानी सोमालिया, तंजानिया और यहां तक कि युगांडा तक फैल रही है, जहां लोग इसी तरह के मौसम और पानी की गंभीर कमी से जूझ रहे हैं। हाल के हफ्तों में सोमाली सीमा के पास सूखाग्रस्त इलाकों से झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें मवेशियों को बेहद कमजोर और कुपोषित हालत में देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: US-Bangladesh Trade Deal | भारत के बाद बांग्लादेश के साथ अमेरिका का बड़ा समझौता, टैरिफ घटकर 19% हुआ, गारमेंट सेक्टर को मिलेगी 'ड्यूटी-फ्री' पहुंच

यह इलाका जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से जूझ रहा है। हाल के वर्षों में कुछ क्षेत्रों में बारिश के मौसम की अवधि छोटी हो गई है, जिससे सूखे की स्थिति पैदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर के बीच का बारिश का मौसम अब तक के सबसे सूखे मौसमों में से एक रहा।

Continue reading on the app

T20 World Cup | ICC का बड़ा फैसला! भारत में खेलने से इनकार पर Bangladesh को नहीं मिलेगी कोई सजा, भविष्य के टूर्नामेंट की मेजबानी भी मिली

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के खिलाफ किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई न करने का निर्णय लेकर क्रिकेट जगत के मौजूदा तनाव को कम कर दिया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में ICC ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से भारत में टी20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार करने के बावजूद बांग्लादेश पर कोई आर्थिक या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: BCCI का नया Central Contract: Shubman Gill, Bumrah को Grade A मिली, Virat Kohli और Rohit पहुंचे Grade B में

 

आईसीसी ने कहा कि बीसीबी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए 15 फरवरी को भारत के खिलाफ विश्व कप का मैच खेलने से इनकार किया था। आईसीसी ने एक बयान में कहा ,‘‘ इस पर रजामंदी बनी है कि मौजूदा मसले के संदर्भ में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी तरह का आर्थिक, खेलसंबंधी या प्रशासनिक दंड नहीं लगाया जायेगा।’’

इसे भी पढ़ें: US Shooting | मैरीलैंड के हाई स्कूल में गोलीबारी से हड़कंप, परिसर में 'लॉकडाउन' और एक संदिग्ध हिरासत में

 

इसमें कहा गया ,‘‘ बीसीबी को विवाद निपटान समिति के पास जाने का अधिकार है। आईसीसी के मौजूदा नियमों के तहत यह अधिकार बरकरार है।’’ आईसीसी ने कहा कि उसका नजरिया निष्पक्षता और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है और यह सजा देने के बजाय मदद करने के साझा मकसद को दिखाता है। आईसीसी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को 2028 से 2031 के बीच में एक आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी दी जायेगी।

सुरक्षा कारणों से हटा था बांग्लादेश

गौरतलब है कि सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत में मैच खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया। ICC के इस लचीले रुख को वैश्विक क्रिकेट कूटनीति में एक बड़े "शांति प्रयास" के रूप में देखा जा रहा है। 

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs Pak: जिसके चलते बेपर्दा हुआ पाकिस्तान, उसने ही सरेंडर करने को किया मजबूर, ICC ने लगाया गजब दिमाग

Ind vs Pak t20 World Cup Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा चूंकि पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के समझाने के बाद इस मैच के बहिष्कार का फैसला वापिस ले लिया है और इसके साथ ही टूर्नामेंट में जारी गतिरोध भी खत्म हो गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में 15 फरवरी को होना है. बांग्लादेश ने कैसे पाकिस्तान को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया, चलिए जानते हैं. Tue, 10 Feb 2026 11:05:37 +0530

  Videos
See all

बिहार कानून व्यवस्था पर संसद में सियासी घमासान | #biharnews #sansad #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:04:01+00:00

America Attack Iran LIVE: US Strike Alert? Trump vs Khamenei | War Tension Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:06:28+00:00

Lucknow Airport: बिस्कुट डिब्बों में छिपा 2 करोड़ का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:14:42+00:00

राहुल गांधी की संसद में बड़ी मीटिंग | #rahulgandhi | #loksabha | #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:11:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers