Responsive Scrollable Menu

Prabhasakshi NewsRoom: Bangladesh Elections से पहले आये सर्वे में Jamaat-E-Islami को मिली बढ़त ने भारत की चिंता बढ़ाई

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव से पहले सियासी माहौल चरम पर है और मतदान से दो दिन पहले आए सर्वे के नतीजे बेहद कड़ा मुकाबला दिखा रहे हैं। यह चुनाव शेख हसीना सरकार के पतन के बाद पहला आम चुनाव है, इसलिए इसके नतीजों पर पूरे दक्षिण एशिया की नजर है। हम आपको बता दें कि बांग्लादेश के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी के सर्वे के अनुसार तारिक रहमान के नेतृत्व वाला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी गठबंधन 44.1 प्रतिशत मत के साथ आगे दिख रहा है। वहीं जमात ए इस्लामी के नेतृत्व वाला 11 दल का गठबंधन 43.9 प्रतिशत मत पा सकता है। मत प्रतिशत का यह अंतर बहुत कम है, लेकिन सीट के स्तर पर तस्वीर और दिलचस्प है।

सर्वे बताता है कि कुल मत प्रतिशत में बीएनपी आगे है, पर जिन सीटों पर जीत लगभग तय मानी जा रही है वहां जमात के नेतृत्व वाला गठबंधन बढ़त बना रहा है। इस्लामी ताकतों को 105 सीट पर पक्की जीत मिल सकती है, जबकि बीएनपी गठबंधन को 101 सीट पर बढ़त है। करीब 75 सीटें ऐसी हैं जहां दोनों के बीच सीधा और कड़ा टकराव है।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की जनता का गुस्सा फिर से सड़कों पर दिख रहा, अपने खिलाफ प्रचंड प्रदर्शन देखकर दुबक गये Muhammad Yunus

हम आपको बता दें कि बांग्लादेश की संसद में कुल 350 सीटें हैं। इनमें 300 सीटों पर सीधा चुनाव होता है। 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं जो 300 सीटों के नतीजों के अनुपात में दलों को मिलती हैं। सरकार बनाने के लिए 300 में से कम से कम 151 सीटों का साधारण बहुमत चाहिए।

वहीं एक अन्य सर्वे एमिनेंस एसोसिएट्स फॉर सोशल डेवलपमेंट ने जारी किया है। उसके अनुसार बीएनपी गठबंधन को साफ बढ़त मिल सकती है और वह करीब 208 सीट जीत सकता है। इस आकलन में जमात के नेतृत्व वाला गठबंधन 46 सीट, जातीय पार्टी 3 सीट, अन्य दल 4 सीट और निर्दलीय 17 सीट जीत सकते हैं। इसी सर्वे में मतदाता पसंद के स्तर पर बीएनपी को भारी समर्थन दिखा। 66.3 प्रतिशत मतदाता बीएनपी के पक्ष में दिखे, जबकि जमात ए इस्लामी को केवल 11.9 प्रतिशत समर्थन मिला। एनसीपी को 1.7 प्रतिशत समर्थन मिला।

उधर, इन नतीजों को भारत के लिए राहत और चिंता दोनों रूप में देखा जा रहा है। राहत इसलिए कि विश्लेषक मानते हैं कि बीएनपी अब वह उदार मध्यमार्गी जगह भरने की कोशिश कर रही है जो पहले अवामी लीग के पास थी। वहीं जमात ए इस्लामी का रुख खुले तौर पर भारत विरोधी माना जाता है और नई छात्र आधारित एनसीपी भी भारत पर सख्त रुख रखती है। बीएनपी ने खुला भारत विरोध नहीं अपनाया है, पर वह “बांग्लादेश पहले” की बात करती है और उसका नारा है “दोस्त हां, मालिक नहीं।” माना जा रहा है कि यदि बीएनपी सत्ता में आती है तो नई दिल्ली तारिक रहमान से रिश्ते सुधारने की कोशिश करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर से उनकी हाल की मुलाकात इसी दिशा का संकेत मानी जा रही है।

हम आपको बता दें कि बांग्लादेश में चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में है। देश भर में रैली, घर घर संपर्क, माइक से प्रचार और रंगीन पोस्टर बैनर से माहौल गरम है। बांग्लादेश में 12 फरवरी को मतदान होगा और कानून के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार थम जाएगा। यानी 10 फरवरी शाम 7.30 बजे प्रचार बंद होगा। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात ए इस्लामी तथा एनसीपी के नेतृत्व वाले 11 दलों के समूह के बीच है। शेख हसीना की अवामी लीग फिलहाल निलंबित है और चुनाव लड़ने से रोकी गई है।

यह पूरा चुनाव शेख हसीना के सत्ता से हटने की पृष्ठभूमि में हो रहा है। हम आपको याद दिला दें कि अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बीच उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। उसके बाद अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश ने लंबे समय तक सियासी उथल पुथल, प्रदर्शन, हिंसा और सरकारी संपत्ति का नुकसान देखा था। हसीना सरकार के पतन और खास कर हिंदू समुदाय के खिलाफ घटनाओं के बाद भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव आया। भारत ने सुरक्षा चिंता का हवाला देकर बांग्लादेशी नागरिकों के पर्यटक वीजा पर रोक लगाई और चुनाव से पहले अपने राजनयिकों के परिवार को भी वापस बुला लिया।
 
तनाव का असर खेल जगत पर भी दिखा। पिछले महीने बांग्लादेश ने पुरुष टी20 विश्व कप से नाम वापस ले लिया जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उसके मैच भारत से हटाकर श्रीलंका ले जाने का अनुरोध नहीं माना।

बहरहाल, यदि जमात ए इस्लामी जैसे खुले भारत विरोधी तत्व मजबूत होते हैं तो भारत की पूर्वी सीमा पर नई परेशानी खड़ी हो सकती है। अवैध घुसपैठ, सीमा पार अपराध, कट्टरपंथ और अल्पसंख्यक पर दबाव जैसे मुद्दे फिर सिर उठा सकते हैं। बीएनपी की बढ़त राहत है, पर भारत को सख्त कूटनीतिक और समरिक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ICC को दिया पूरा क्रेडिट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मैच के मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के प्रयासों का स्वागत करते हुए इसे क्रिकेट को प्राथमिकता देने वाला सौहार्दपूर्ण समाधान बताया। उन्होंने पुष्टि की कि पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में निर्धारित मैच खेलेगा। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज मैच के मुद्दे को सुलझाने के लिए आईसीसी की प्रशंसा की और कहा कि यह समाधान क्रिकेट को प्राथमिकता देता है और खेल को फिर से मुख्यधारा में लाता है।
 

इसे भी पढ़ें: BCCI का नया Central Contract: Shubman Gill, Bumrah को Grade A मिली, Virat Kohli और Rohit पहुंचे Grade B में


राजीव शुक्ला ने कहा कि आईसीसी प्रतिनिधियों द्वारा लाहौर जाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करने के बाद शुरू की गई वार्ताओं के परिणाम को देखकर मुझे बेहद खुशी हुई है। यह एक अच्छा और सौहार्दपूर्ण समाधान है, जो क्रिकेट को प्राथमिकता और महत्व देता है। इसलिए, इस पहल के लिए आईसीसी को हार्दिक बधाई, जिन्होंने इस मुद्दे को सुलझाया और क्रिकेट को फिर से मुख्यधारा में लाया। यह एक बड़ी उपलब्धि है। मैं आईसीसी को इस पहल के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान को बातचीत की मेज पर लाया और अंततः कोलंबो मैच में पाकिस्तान को खेलने का फैसला किया।

राजीव शुक्ला ने कहा कि 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच पाकिस्तान की भागीदारी के साथ होगा, इसे "हम सभी के लिए अच्छी खबर" बताते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश बातचीत से संतुष्ट है और उन्होंने कहा कि विश्व कप एक सफल आयोजन होने जा रहा है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि यह हम सभी के लिए अच्छी खबर है और 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला निर्धारित मैच होगा। पाकिस्तान भी खेलेगा। इसलिए अब यह विश्व कप भी एक बड़ी सफलता की कहानी बनेगा। इन वार्ताओं के संबंध में बांग्लादेश की भावनाएं भी शांत हुई हैं, उनके बोर्ड को कुछ राहत मिली है और वे भी खुश हैं। वास्तव में, उन्होंने आईसीसी के प्रयासों की सराहना की है। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति है और मुझे खुशी है कि मैच होगा और विश्व कप एक सफल आयोजन होगा।

 

इसे भी पढ़ें: England को हराकर World Cup जीतने वाले U-19 Champions पर BCCI की धनवर्षा, मिलेंगे 7.5 करोड़


पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले निर्धारित मैच के लिए मैदान में उतरने का निर्देश दिया। पाकिस्तान सरकार के एक बयान के अनुसार, यह निर्णय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी द्वारा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीसीबी, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच उच्च स्तरीय वार्ता के परिणामों से अवगत कराने के बाद लिया गया।
Tue, 10 Feb 2026 13:01:14 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: दिल्ली में ममता ने क्या नैरेटिव सेट कर दिया #mamata #sir #superemecourt #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:45:03+00:00

कंगना रनौत ने किया Rahul Gandhi की आलोचना #shorts #viralvideo #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:46:41+00:00

Hindi News LIVE : हिंदी में समाचार लाइव टीवी | Gold Silver Price | PM Modi | Rahul Gandhi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:47:22+00:00

Female Psychology: 'जो लड़कियां शादी नहीं करती, खुश रहती हैं' | Marriage | Women | Life | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T06:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers