Responsive Scrollable Menu

आम आदमी के खर्च से कैसे चलती है देश की अर्थव्यवस्था? इन 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला 2026 का नोबेल पुरस्कार

जब भी देश में महंगाई बढ़ती है या मंदी की आहट सुनाई देती है, तो इसका सीधा असर हमारे और आपके बटुए पर पड़ता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक आम परिवार का राशन का बजट या किसी छोटी कंपनी का माल खरीदने का फैसला पूरे देश की अर्थव्यवस्था का रुख कैसे बदल देता है. इसी गुत्थी को सुलझाने वाले दो महान अमेरिकी अर्थशास्त्रियों रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को वर्ष 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को स्टॉकहोम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन दोनों नामों पर मुहर लगाई.

Continue reading on the app

पहले ललकारा, अब पीछे हटे अखिलेश! योगी की चुनौती से क्यों डरे सपा प्रमुख?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अयोध्या सियासत का नया अखाड़ा बनती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच अयोध्या से चुनाव लड़ने को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है. पहले अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी. इसके जवाब में योगी ने भी अखिलेश यादव को सीधी चुनौती दे दी. अब सवाल उठ रहा है कि क्या अखिलेश यादव अपनी ही चुनौती पर पीछे हटते नजर आ रहे हैं? आखिर अयोध्या को लेकर छिड़ी इस सियासी जंग के मायने क्या हैं? देखिए, अयोध्या से न्यूज नेशन की यह खास रिपोर्ट।

अखिलेश ने दी चुनौती, योगी ने भी किया पलटवार

चुनौती देने की शुरुआत अखिलेश यादव ने की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री को अपने दावों पर इतना भरोसा है तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाना चाहिए. अखिलेश यादव ने कहा, “अगर बड़े-बड़े दावे करने वाले मुख्यमंत्री इतने आत्मविश्वास से भरे हैं, तो उन्हें अयोध्या से चुनाव लड़कर इसे साबित करना चाहिए।”

योगी आदित्यनाथ ने भी किया पलटवार 

अखिलेश की इस चुनौती पर योगी आदित्यनाथ ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि वह अयोध्या आते रहते हैं ताकि वहां के विकास कार्यों में कोई लापरवाही न हो. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को भी अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दे दी. योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अखिलेश जी कहते हैं कि मुख्यमंत्री अयोध्या से चुनाव लड़कर दिखाएं. अयोध्या हमारी पावन भूमि है. मैं यहां बार-बार आता हूं, ताकि विकास में कोई कमी न रहे. मैं आपको आमंत्रित करता हूं कि आप भी अयोध्या से अपना नामांकन दाखिल करिए और मैं भी यहीं से नामांकन दाखिल करता हूं. आइए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं.”

युवा पीढ़ी का प्रहरी देगा योगी को जवाब! 

योगी की इस चुनौती के बाद सियासी बयानबाजी और तेज हो गई. अब चर्चा इस बात की होने लगी कि क्या अखिलेश यादव मुख्यमंत्री की सीधी चुनौती स्वीकार करेंगे? योगी आदित्यनाथ की चुनौती के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पवन की हवा चलेगी, सब अहंकार उड़ जाएगा. अयोध्या में चढ़ावे और दान की चोरी करने वालों को हराने के लिए हमारी एक युवा पीढ़ी का प्रहरी ही काफी है. पूरी खबर देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: रोहित शर्मा के सिर फिर सजेगा कप्तानी का ताज, टीम मैनेजमेंट को हुआ गलती का एहसास, सुधारेगी अपनी भूल

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस आगामी सीजन से पहले अपनी भूल को सुधारने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजमेंट एक बार फिर रोहित शर्मा को टीम की कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहा है. रोहित को हटाकर ही मुंबई ने हार्दिक पंड्या के हाथ में कमान दी थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. Tue, 13 Oct 2026 23:18:24 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 23 राज्यों में 60 की स्पीड से बारिश का अलर्ट! | Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T20:00:08+00:00

Iran America War : महायुद्ध को लेकर आया बड़ा अपडेट! | Middle East Conflict | Geopolitics | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-13T19:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers