तरनतारन के लॉ कॉलेज में प्रिंस राज नामक छात्र ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली. मृतका की बहन के अनुसार, सगाई होने से नाराज प्रिंस उसे लगातार परेशान कर रहा था. पुलिस हथियार के स्रोत और कॉलेज सुरक्षा में चूक की जांच कर रही है.
भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर विपक्षी महिला सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. यह पत्र लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे, प्रधानमंत्री की सीट घेरने और कागज़ फाड़ने के संदर्भ में लिखा गया है.
T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खबर अच्छी नहीं है. सेहत बिगड़ने के चलते उसके स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. Wed, 11 Feb 2026 06:07:54 +0530