Responsive Scrollable Menu

तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित

असम और केरल में तेज बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. इस बीच, असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों मौतें शिवसागर जिले में हुई है. दो नए मृतकों को मिलाकर असम में बाढ़ की वजह से अब तक 87 लोगों की जान जा चुकी है.  

हिमंता सरकार ने जारी किए 160 करोड़ रुपये

सोमवार को असम प्रसाशन द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, सात जिलों में 1.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. असम सरकार ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित 75 हजार से अधिक परिवारों के लिए अंतरिम राहत के रूप में करीब 160 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ से अतंरिम राहत की पहली किस्त जारी की. सिवासागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन जिलों में क्षतिग्रस्त घरों वाले करीब 75 हजार परिवारों को 15-15 हजार रुपये दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत प्रभावित पात्र परिवारों के लिए सब्सिडी जारी की है. 

केरलम में भी अबतक 15 लोगों की हुई मौत

वहीं, केरलम में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार को बताया था कि केरल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. केरल में सात लोग अब भी लापता है. मुख्यमंत्री ने बारिश से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है. वहीं, केरल के तिरुअनंतपुरम में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सतीशन ने बैठक की और बताया कि करीब 165 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से 3,596 किसान प्रभावित हुए हैं.

केेरल सरकार ने किया मुआवजा बढ़ाने का फैसला

केरलम सरकार ने फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए मुआवजा बढ़ाने का फैसला किया है. इस मामले पर अगली कैबिनेट बैठकों में चर्चा की जाएगी. वहीं, राज्य के कोट्टायम और पथनामाथिट्टा सहित अन्य इलाकों में एनडीआरएफ और सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गईं हैं.  वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कि़या है. राज्य में हो रही भारी बारिश की वजह से जिला कलेक्टरों ने 12 जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है.  

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड, इकलौता गेंदबाज जिसने 22 बार किया कारनामा

Muttiah Muralitharan Most 10 Wicket Haul Record in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 5 विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन एक ही टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट बॉलर के आंकड़ों को खास बनाता है. टेस्ट इतिहास में कई महान गेंदबाज आए, लेकिन श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने इस मामले में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना आज भी बेहद मुश्किल माना जाता है. उन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा बार एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा. उनके बाद भी कई दिग्गज आए, लेकिन अब तक कोई भी इस आंकड़े के करीब तक नहीं पहुंच सका. Tue, 4 Aug 2026 10:00:47 +0530

  Videos
See all

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00

Assam Flood Updates: असम से कश्मीर, गुजरात तक...बाढ़ से भयंकर तबाही | Monsoon | Rescue | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:45:35+00:00

Flood News: केरलम, जम्मू-कश्मीर, जोधपुर...मूसलाधार बारिश से भयंकर आफत |Weather |Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:15:25+00:00

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर के लोगों से किए ये वादे कैसे पूरा करेंगे Prashant Kishor? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers