तबाही बनकर आई बारिश, असम में अब तक 87 तो केरलम में 15 की मौत; लाखों लोग प्रभावित
असम और केरल में तेज बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है. इस बीच, असम में बाढ़ से दो और लोगों की मौत हो गई है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि दोनों मौतें शिवसागर जिले में हुई है. दो नए मृतकों को मिलाकर असम में बाढ़ की वजह से अब तक 87 लोगों की जान जा चुकी है.
#OpJalRahat
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) July 29, 2026
???????????????? ???????? ????????????????????????
Amidst the devastating floods in #Assam, the #IndianArmy continues its relentless humanitarian mission under #OpJalRahat. Working shoulder-to-shoulder with the civil administration, NDRF, SDRF and local agencies, troops of @Spearcorps are… pic.twitter.com/mHaPU5jTXt
हिमंता सरकार ने जारी किए 160 करोड़ रुपये
सोमवार को असम प्रसाशन द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार, सात जिलों में 1.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. असम सरकार ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित 75 हजार से अधिक परिवारों के लिए अंतरिम राहत के रूप में करीब 160 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डिब्रूगढ़ से अतंरिम राहत की पहली किस्त जारी की. सिवासागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन जिलों में क्षतिग्रस्त घरों वाले करीब 75 हजार परिवारों को 15-15 हजार रुपये दिए. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत प्रभावित पात्र परिवारों के लिए सब्सिडी जारी की है.
#WATCH | Sivasagar, Assam | Chief Minister Himanta Biswa Sarma visits flood affected Nepalikhuti area and interacts with victims. pic.twitter.com/Qp7hfVRWTL
— ANI (@ANI) August 3, 2026
#WATCH | Sivasagar, Assam | Chief Minister Himanta Biswa Sarma says, "Devastation is beyond imagination. Whatever we have seen on television, it is more than that. So we will try to help people completely. Whatever is possible from the government side, we will extend all… https://t.co/ptF7LaziSI pic.twitter.com/FG7p1JNwrf
— ANI (@ANI) August 3, 2026
केरलम में भी अबतक 15 लोगों की हुई मौत
वहीं, केरलम में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है. केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोमवार को बताया था कि केरल में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है. केरल में सात लोग अब भी लापता है. मुख्यमंत्री ने बारिश से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है. वहीं, केरल के तिरुअनंतपुरम में सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ सतीशन ने बैठक की और बताया कि करीब 165 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है, जिस वजह से 3,596 किसान प्रभावित हुए हैं.
VIDEO | Kannur, Kerala: Heavy rains trigger floods and landslides in Kannur. More than 500 people have been shifted to relief camps as rescue operations continue.
— Press Trust of India (@PTI_News) August 2, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Ik2gL0ZNzV
केेरल सरकार ने किया मुआवजा बढ़ाने का फैसला
केरलम सरकार ने फसल का नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए मुआवजा बढ़ाने का फैसला किया है. इस मामले पर अगली कैबिनेट बैठकों में चर्चा की जाएगी. वहीं, राज्य के कोट्टायम और पथनामाथिट्टा सहित अन्य इलाकों में एनडीआरएफ और सुरक्षा बलों की टीमें तैनात की गईं हैं. वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कि़या है. राज्य में हो रही भारी बारिश की वजह से जिला कलेक्टरों ने 12 जिलों में सभी शिक्षण संस्थानों के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी है.
#WATCH | Kannur, Keralam: Visuals from the flood-hit Kozhichal Bridge area, where the river is overflowing following heavy rainfall, leading to flooding in the surrounding areas
— ANI (@ANI) August 3, 2026
(Visuals from earlier today.) pic.twitter.com/OcjOwsEHos
अब कानपुर चिड़ियाघर में चूहों का आतंक होगा खत्म, जानिए क्या है मास्टर प्लान जिनसे पक्षियों के अंडे रहेंगे सेफ
Kanpur Zoo News: कानपुर चिड़ियाघर में चूहों के बढ़ते आतंक से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. चूहे पक्षियों के बाड़ों में बिल बनाकर पहुंच जाते थे और अंडों को नुकसान पहुंचाते थे, जिससे दुर्लभ पक्षियों के प्रजनन पर असर पड़ रहा था. अब चूहों को रोकने के लिए पक्षी बाड़ों की मिट्टी वाली जमीन को हटाकर सीमेंटेड फर्श तैयार किया जा रहा है. इससे अंडों और नवजात पक्षियों की सुरक्षा के साथ बाड़ों की सफाई भी आसान होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18


















.jpg)


