Responsive Scrollable Menu

Explainer: पहले पार्ट से कितनी अलग होगी 'The Dirty Picture 2',क्या फिर दिखेगा ग्लैमर और विवादों का तड़का?

The Dirty Picture 2: बॉलीवुड में जब भी बोल्ड फिल्मों की बात होती है, तो विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का नाम जरूर आता है. साल 2011 में आई इस फिल्म ने अपनी कहानी और विद्या की एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब करीब 15 साल बाद एकता कपूर (Ekta Kapoor) इसका दूसरा पार्ट लेकर आ रही हैं. हाल ही में एकता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में फिल्म के सीक्वल का ऐलान किया है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अब एक ऐसी कहानी मिली है, जिसे वो पर्दे पर दिखाना चाहती हैं. ऐसे में सवाल है कि क्या इस बार भी फिल्म में ग्लैमर और बोल्डनेस देखने को मिलेगी या इसकी कहानी पहले पार्ट से बिल्कुल अलग होगी? आइए जानते हैं.

'द डर्टी पिक्चर' की कहानी क्या थी?

एकता कपूर ने पॉडकास्ट में बताया कि वो काफी समय से इस फिल्म के बारे में सोच रही थीं, लेकिन अब उन्हें ऐसी कहानी मिली है, जिस पर वो फिल्म बनाना चाहती हैं. उन्होंने ये भी बताया कि पहली फिल्म सिल्क स्मिता की जिंदगी से जुड़ी थी. ये एक ऐसी महिला के बारे में थी जिसकी अपनी सेक्सुअलिटी के लिए आवाज उठाने पर आलोचना की गई थी. सेक्सुअलिटी आपकी अपनी पसंद की बात है. मैंने उसे कभी विक्टिम की तरह नहीं देखा. मैंने उसे एक ऐसी महिला के तौर पर देखा जिसने अपनी सेक्सुअलिटी को सेलिब्रेट किया, और फिल्म बहुत सफल रही थी.'

किस पर बेस्ड होगा फिल्म का सीक्वल 

'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल की बात करे तो इस फिल्म में भी एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई जाएगी, जिसकी कहानी में कुछ बात होगी.  इस बात का खुलासा भी एकता कपूर ने ही किया है. हालांकि उन्होंने अभी ये नहीं बताया है कि नई फिल्म किसकी लाइफ या एक्सपीरियंस से इंस्पायर होगी.  एकता कपूर ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा-  'नप्रोजेक्ट के बारे में और जानकारी नहीं दी.' बता दें, मेकर्स ने अभी तक कास्ट, डायरेक्टर या रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया है, और यह भी साफ नहीं है कि आने वाली फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभाएगा. वहीं, एकता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भी अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल कंफर्म

ग्लैमर और बोल्डनेस की दिखेगी झलक!

'द डर्टी पिक्चर' के पहले पार्ट में काफी ग्लैमर और बोल्डनेस देखने को मिली थी. इस वजह से फिल्म को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, वहीं विद्या बालन को भी ट्रोल किया गया था. हालांकि ज्यादातर लोगों को ये फिल्म पसंद आई थी. ऐसे में जब से दूसरे पार्ट का ऐलान हुआ है, तब से दर्शकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या दूसरे पार्ट में भी बोल्डनेस देखने को मिलेगा. तो बता दें कि अभी तक फिल्म के सीन्स या कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी  सामने नहीं आई है. लेकिन न पहली फिल्म को देखते हुए दर्शकों को उम्मीद है कि इस बार भी कुछ अलग देखने को मिल सकता है. 

महिला की आजादी पर उठ सकते हैं सवाल 

बता दें, पहले पार्ट में सिल्क स्मिता को एक  ऐसी महिला के तौर पर देखा गया था, जिसने अपनी पसंद से जिंदगी जीने की कोशिश की थी. अक्सर समाज में महिलाओं के कपड़ों, उनके काम और उनके फैसलों पर सवाल उठाए जाते हैं. फिल्म इंडस्ट्री में भी कई बार किसी एक्ट्रेस की एक्टिंग से ज्यादा उसके बोल्ड अंदाज की चर्चा होती है. ऐसे में इस फिल्म को इस मुद्दे के वजह से भी काफी पसंद किया गया था. अब दूसरे पार्ट में भी ऐसा कोई मुद्दा देखने को मिलेगा या नहीं, ये साफ नहीं हो पाया है. लेकिन एकता के बयान से इतना पता चलता है कि वो एक ऐसी महिला की कहानी दिखाना चाहती हैं, जिसमें कुछ खास बात हो. 

क्या विद्या बालन फिर आएंगी नजर?

'द डर्टी पिक्चर 2' के ऐलान के बाद दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि क्या विद्या बालन फिर से फिल्म में नजर आएंगी. पहली फिल्म में सिल्क स्मिता के रोल में विद्या ने खूब तारीफ बटोरी थी. उनकी एक्टिंग आज भी दर्शकों को याद है और फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हैं.  हालांकि, एकता कपूर ने अभी तक फिल्म की कास्ट का ऐलान नहीं किया है और ये भी साफ नहीं है कि विद्या बालन दूसरे पार्ट में नजर आएंगी या कोई दूसरी एक्ट्रेस लीड रोल में दिखेंगी. वहीं, फिल्म के डायरेक्टर और बाकी कलाकारों के नाम भी सामने नहीं आए हैं.

15 साल बाद आएगा दूसरा पार्ट

बता दें, इन दिनों कई फिल्मों के सीक्वल देखने को मिलते हैं. मेकर्स सालों पुरानी हिट फिल्मों के सीक्वल लेकर आ रहे हैं और ये फिल्में सिनेमाघरों में अच्छी कमाई भी कर रही हैं. 'द डर्टी पिक्चर 2' को लेकर एकता कपूर ने बाताय कि वो काफी समय से इस फिल्म के बारे में सोच रही थीं. अब उन्हें ऐसी कहानी मिली है, जिसे वो पर्दे पर लाना चाहती हैं. इससे साफ है कि वो फिल्म की कहानी को लेकर सही मौके का इंतजार कर रही थीं. वहीं, बता दें कि किसी हिट फिल्म का सीक्वल बनाना आसान नहीं होता है, क्योंकि दर्शकों को पहली फिल्म इतनी पसंद आई होती है कि वो दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें रखते हैं. ऐसे में मेकर्स को पुरानी फिल्म से कुछ अलग दिखाना पड़ता है, ताकि दर्शकों को नई कहानी देखने को मिले.

कब रिलीज होगी 'द डर्टी पिक्चर 2'?

एकता कपूर ने 'द डर्टी पिक्चर 2' का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे और इसका निर्देशन कौन करेगा, इस बारे में भी कोई अपडेट नहीं है. लेकिन इस बीच अब  'द डर्टी पिक्चर 2' के ऐलान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है. दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पहले पार्ट के गाने और रील्स वायरल होने लगे हैं. 

ये भी पढ़ें- 'राख में बदलते देखूंगी...', नाना पाटेकर के सपोटर्स पर भड़कीं तनुश्री दत्ता, बोलीं- 'मुझे रुलाने वाले खून के आंसू रोएंगे'

Continue reading on the app

Amitabh Bachchan के 84th बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, वायरल हुआ वीडियो

Amitabh Bachchan Birthday: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन बेहद धूमधाम के साथ मनाया. इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके मशहूर बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस का तांता लग गया. सुबह से ही चारों तरफ गानों की गूंज, जश्न का माहौल और फैंस का भारी उत्साह देखने को मिला. हर कोई अपने चहेते एक्टर की एक झलक पाने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेताब नजर आया. अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के जश्न के दौरान उनका घर 'जलसा' पूरी तरह सजा हुआ नजर आया. बंगले के बाहर फैंस ने बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए थे, जिन पर महानायक की तस्वीरें छपी हुई थीं. 

फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिखे बिग बी

अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर परंपरा निभाते हुए अमिताभ बच्चन खुद अपने घर के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. गेट और आसपास के हिस्से को लाल गुलाबों से बनी बड़ी-बड़ी और भव्य मालाओं से सजाया गया था. वहीं उनके घर के कई सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक या ईशान, किसके बैट से निकलेगा इतिहास बनाने वाला छक्का, हैदराबाद में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैसे रोकेगी वेस्टइंडीज?

cricket records: होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी और 14 रन से हार गई. इसके बावजूद कैरेबियाई टीम ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. टीम इंडिया अब तक 1997 सिक्स लगा चुकी है. वहीं 1585 छक्के लगाकर न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है Mon, 12 Oct 2026 17:14:54 +0530

  Videos
See all

India Alliance March: Rahul Gandhi के साथ दिखी विपक्षी नेताओं का हुजूम | CEC Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T11:45:59+00:00

Rahul Gandhi के गार्ड ने दिया DK शिव कुमार को मारा धक्का | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T11:45:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers